iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Vivo T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 भारत की BIS वेबसाइट पर दिख चुका है, यानी इसका भारत आना लगभग तय है।
  • लीक के अनुसार iQOO Z12 Lite में Dimensity 6300 की जगह Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • इसमें 8,000mAh बैटरी मिल सकती है, लेकिन चार्जिंग 44W से घटकर 33W रह सकती है।

iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite में भी मिल सकते हैं, क्योंकि पिछली बार भी iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite अंदर से एक जैसे फोन थे।

अच्छी बात ये है कि मेमोरी चिप्स महंगी होने के इस दौर में भी इन दोनों पुराने फोनों के बेस मॉडल आज लगभग अपनी लॉन्च कीमत पर ही बिक रहे हैं। आइए जानते हैं कि नए फोनों में क्या बदल सकता है और पुराने मॉडल आपको अभी कितने में मिल रहे हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO Z12 Lite में क्या बदल सकता है

टिपस्टर अनविन ने इन्हें एक ही फोन के दो नाम बताया है, और सितंबर के लीक के अनुसार Z12 Lite में ये बदलाव हो सकते हैं –

स्पेसिफिकेशनiQOO Z11 LiteiQOO Z12 Lite (लीक)
प्रोसेसरDimensity 6300Dimensity 7400
बैटरी6,500mAh8,000mAh
चार्जिंग44W33W
फ्रंट कैमरा5MP16MP

यानी Z12 Lite में आपको MediaTek की 7000 सीरीज़ वाला तेज़ प्रोसेसर मिल सकता है, लेकिन 8,000mAh बैटरी को 33W पर पूरा चार्ज होने में Z11 Lite से ज़्यादा वक्त लग सकता है।

iQOO Z11 Lite का बैक पैनल और डुअल कैमरा

पुराने मॉडल अभी कितने में मिल रहे हैं

Amazon पर आज इनकी कीमत लॉन्च के मुकाबले इस तरह है –

  • iQOO Z11 Lite 4GB+128GB: ₹19,499 → ₹19,497
  • iQOO Z11 Lite 6GB+128GB: ₹21,499 → ₹22,499 (₹1,000 की बढ़ोतरी)
  • Vivo T5 Lite 4GB+128GB: ₹19,999 → ₹19,680
  • Vivo T5 Lite 6GB+128GB: ₹21,999 → ₹22,803 (₹804 की बढ़ोतरी)

हालांकि नए फोनों की कीमत और लॉन्च डेट पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: 9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products