Redmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

खास बात ये है कि Turbo लाइनअप हमेशा से दो चीज़ों पर टिकी रही है, तेज़ परफ़ॉर्मेंस और लंबा बैटरी बैकअप, और इस फोन में भी कंपनी का सारा ज़ोर इन्हीं दोनों पर दिखता है। ₹40,000 से नीचे की रेंज में Xiaomi इसे एक प्रीमियम बिल्ड वाले परफ़ॉर्मेंस फोन की तरह उतार रही है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन

सामने की तरफ आपको 6.59 इंच का फ्लैट LTPS AMOLED पैनल मिलता है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i और बॉडी के चारों ओर मेटल फ्रेम दिया गया है। रोज़मर्रा की स्क्रॉलिंग से लेकर गेमिंग तक, स्मूद एक्सपीरियंस इसी का काम है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट लगाया गया है, जिसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज की जोड़ी है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 5,800 mm² का 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम मौजूद है। परफॉरमेंस के साथ कंपनी ने फोन के बिल्ड क्वॉलिटी पर भी ध्यान दिया है। ये IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आया है, यानि धूल और पानी, दोनों से अच्छी-ख़ासी सुरक्षा।

Redmi Turbo 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, जिसमें f/1.5 अपर्चर और OIS दिया गया है और जो 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हैं। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आपको यहां 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अब सबसे बड़ी हाइलाइट – बैटरी। कंपनी ने इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, और 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। बाकी ख़ास बातों में स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर और कैमरा रिंग के चारों ओर REDMI Pixel Matrix लाइटिंग शामिल हैं।

सॉफ़्टवेयर के तौर पर फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। Xiaomi का कहना है कि इसे 4 साल के Android वर्ज़न अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

ये पढ़ें: [जून 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन]

कीमत और उपलब्धता

Redmi Turbo 5 की कीमत इस तरह है:

  • 8GB + 256GB – ₹37,999
  • 12GB + 256GB – ₹40,999

कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद शुरुआती कीमत घटकर ₹35,999 रह जाती है। फोन दो कलर – सिल्वर (Silver) और ब्लू (Blue) में आएगा। इसे Xiaomi की ऑफ़िशियल वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकेगा। सेल 19 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageRedmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी या टेलीफोटो लेंस और स्लिम डिज़ाइन, किसे चुनें?

Redmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: ₹40,000 के आसपास का मिड-रेंज सेगमेंट इस समय भारत का सबसे दिलचस्प बाज़ार बन चुका है, जहाँ हर फोन की एक अलग खास पहचान है। Redmi ने अपनी परफॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ की भारत में पहली एंट्री Redmi Turbo 5 के साथ की है, और इसका …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.