JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने कई प्लानों में ये सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं। कुछ लोगों को तो कंपनी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 3 महीने तक JioHotstar दे रही है।
तो सवाल दो ही हैं। किस प्लान में ये फ्री मिल जाता है, और आपके नंबर पर कोई मुफ्त वाला ऑफर पहले से चालू तो नहीं? नीचे एक-एक करके सारे भरोसेमंद तरीके बता रहे हैं, ताकि बिना फालतू खर्च के आपका मनोरंजन चलता रहे।
फ्री में JioHotstar कैसे पाएं – How to Get JioHotstar Free with Recharge Plans
1. Jio के वो रिचार्ज प्लान जिनमें JioHotstar फ्री आता है

अगर आप Jio यूज़र हैं, तो ये सबसे सीधा रास्ता है। Jio के कई प्रीपेड प्लान ऐसे हैं जिनमें डाटा और कॉलिंग के साथ-साथ JioHotstar का सब्क्रिप्शन भी बिना अलग पैसे के मिलता है। मतलब रिचार्ज एक ही करेंगे, और OTT का खर्च उसी में कवर हो जाएगा।
Jio की साइट पर JioHotstar वाले कुछ पॉपुलर प्लान ये हैं:
- ₹399 – 28 दिन, रोज़ 2.5GB डेटा, साथ में JioHotstar
- ₹450 – 36 दिन, रोज़ 2GB डेटा, साथ में JioHotstar
- ₹899 – 90 दिन, रोज़ 2GB + एक्स्ट्रा डेटा, साथ में JioHotstar
- ₹999 – 98 दिन, रोज़ 2GB डेटा, साथ में JioHotstar
- ₹149 JioHotstar डाटा पैक – 30 दिन, 10GB डेटा, सिर्फ़ JioHotstar चाहिए तो सबसे सस्ता जोड़
लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए Jio का ₹3,599 वाला सालाना प्लान भी OTT बेनिफिट के साथ आता है। रिचार्ज करने से पहले MyJio ऐप में प्लान खोलकर वहाँ JioHotstar का नाम या icon देख लें, ताकि पक्का हो जाए।
2. Jio का 3 महीने वाला मुफ्त ऑफर, जो अपने आप चालू होता है
ये वो हिस्सा है जो ज़्यादातर लोग मिस कर देते हैं। Jio अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड यूज़र्स को 3 महीने का JioHotstar अपने आप दे रही है, बिना किसी कूपन या एक्स्ट्रा recharge के। यानी हो सकता है आपके नंबर पर ये पहले से चालू हो और आपको पता ही न हो।
चेक करने का तरीका आसान है:
- अपने फ़ोन में JioHotstar ऐप खोलें।
- उसी Jio नंबर से लॉगिन करें जिस पर रिचार्ज चल रहा है।
- प्रोफ़ाइल में Premium या active subscription का badge दिख रहा है, तो समझ जाइए ऑफर चालू है।
अगर वहाँ कुछ नहीं दिखता, तो MyJio app के बैनर और “मेरे offers” वाले हिस्से पर भी नज़र डाल लें। ये ऑफर सबके लिए नहीं होता, इसलिए अगर ये न दिखे तो बाकी तरीके आपके काम आएंगे।
ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India
3. Airtel यूज़र हैं? इन प्लान के साथ JioHotstar फ्री

Airtel भी अपने कई प्रीपेड प्लान में JioHotstar फ्री देता है, और यहाँ सब्सक्रिप्शन सीधे प्लान के साथ आता है, अलग से कुछ करना नहीं पड़ता:
- ₹549 – 28 दिन, रोज़ 3GB डेटा, JioHotstar 3 महीने के लिए
- ₹979 – 84 दिन, रोज़ 2GB डेटा, JioHotstar 3 महीने के लिए
- ₹3,999 – 365 दिन, रोज़ 2.5GB डेटा, JioHotstar पूरे 1 साल के लिए
इन तीनों के साथ Airtel Xstream Play के 20 से ज़्यादा OTT भी फ्री खुल जाते हैं। बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान Airtel ₹48 जैसे सस्ते short-term add-on भी उतारता रहा है, तो अगले किसी सीज़न में कम दिनों के लिए JioHotstar चाहिए हो, तो Airtel Thanks app के ऑफर पर नज़र रखिएगा। सब्सक्रिप्शन चालू है या नहीं, वो भी इसी ऐप में दिखता है।
ये पढ़ें: Jio Vs Airtel: कौन देता है ₹500 से कम में असली ‘स्मार्ट डील’?
4. घर में ब्रॉडबैंड है तो JioHotstar वहीं से फ्री
ये तरीका अक्सर नज़रअंदाज़ हो जाता है। अगर आपके घर में JioFiber, Jio AirFiber या Airtel Xstream Fiber लगा है, तो हो सकता है JioHotstar उसी प्लान में शामिल हो और आप मोबाइल पर अलग से पैसे दे रहे हों।
- JioFiber / Jio AirFiber: ₹999 और उससे ऊपर वाले entertainment plan में कई OTT apps बंडल आते हैं, जिनमें JioHotstar भी शामिल है। लॉगिन अक्सर अपने आप हो जाता है।
- Airtel Xstream Fiber: ऊपर वाले ब्रॉडबैंड प्लान में JioHotstar के साथ Xstream Play के कई OTT मिलते हैं।
घर के TV और मोबाइल, दोनों पर एक ही login से चलता है, इसलिए परिवार में सबका काम एक ही प्लान में निपट जाता है।
5. Vi, क्रेडिट कार्ड और सबसे सस्ता पेड रास्ता

Vi भी कुछ पैक में JioHotstar देता है। सालाना सब्सक्रिप्शन चाहने वालों के लिए Vi का ₹3,699 वाला प्लान पूरे 1 साल का JioHotstar देता है, वहीं थोड़े समय के लिए Vi Movies & TV Plus (₹248) में JioHotstar समेत 17 OTT और 6GB एक्स्ट्रा डेटा एक महीने के लिए मिल जाता है। कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड और पार्टनर ऐप्स पर भी समय-समय पर JioHotstar का डिस्काउंट या फ्री सब्सक्रिप्शन चलता है, तो अपने कार्ड के ऑफर सेक्शन पर नज़र रखें।
और अगर किसी प्लान में फ्री नहीं मिल रहा, तो अलग से लेने पर सबसे सस्ता तरीका JioHotstar Mobile subscription है, जो ₹79 प्रति महीने (या ₹499 सालाना) से शुरू होता है। ज़्यादातर बंडल वाले plan Mobile या Super टियर देते हैं, और टियर plan के हिसाब से बदलता है।
एक ज़रूरी सावधानी – “फ्री JioHotstar trick” के चक्कर में न पड़ें
इंटरनेट पर आपको “फ्री JioHotstar mod”, “₹1 वाला secret trick”, या कोई APK डाउनलोड कराने वाली साइटें बहुत मिलेंगी। इनसे दूर रहें। ये अक्सर आपका लॉगिन, OTP या पैसे चुराने का जाल होते हैं, और account block भी हो सकता है। JioHotstar का असली फ्री या सस्ता offer सिर्फ़ तीन जगह मिलता है, आपकी टेलीकॉम कंपनी का ऑफिशियल ऐप (MyJio, Airtel Thanks, Vi), खुद JioHotstar ऐप, या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट। इनके बाहर से मिला कोई भी “फ्री” ऑफर भरोसे लायक नहीं है।
ये पढ़ें: Netflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q. क्या JioHotstar सच में पूरी तरह फ्री मिल सकता है?
A. अलग से पैसे दिए बिना, हाँ। या तो ये आपके रिचार्ज / ब्रॉडबैंड प्लान में शामिल होता है, या Jio के complimentary offer के तौर पर कुछ यूज़र्स को अपने आप मिल जाता है। बिल्कुल बिना किसी recharge के, हर किसी को हमेशा फ्री नहीं मिलता।
Q. मेरे नंबर पर मुफ़्त वाला ऑफर चालू है या नहीं, कैसे देखूं?
A. JioHotstar ऐप में अपने नंबर से लॉग-इन करें और Premium या active subscription का बैज देखें। साथ में MyJio या Airtel Thanks app के ऑफर सेक्शन पर भी नज़र डाल लें।
Q. थोड़े समय के लिए सबसे सस्ता तरीका कौन सा है?
A. एक महीने के लिए Jio का ₹149 JioHotstar Data Pack या Vi Movies & TV Plus (₹248) ठीक रहता है। सिर्फ सब्सक्रिप्शन चाहिए तो JioHotstar Mobile ₹79 से शुरू होता है।
Q. एक सब्सक्रिप्शन कितने डिवाइस पर चलेगा?
A. ये टियर पर निर्भर करता है। Mobile टियर आमतौर पर एक डिवाइस, Super दो, और Premium चार डिवाइस तक चलता है। सटीक शर्तें ऐप में प्लान की डिटेल में लिखी होती हैं।
Q. प्लान की कीमतें बदल भी सकती हैं क्या?
A. हाँ, टेलीकॉम कंपनियाँ प्लान और ऑफर समय-समय पर अपडेट करती रहती हैं, इसलिए रिचार्ज के दिन कीमत और वैलिडिटी ऑफिशियल ऐप पर एक बार देख लेना अच्छा रहता है।
अब कुछ खरीदने से पहले एक बार अपने रिचार्ज या ब्रॉडबैंड प्लान की डिटेल खोलकर देख लीजिए, हो सकता है JioHotstar का जो सब्सक्रिप्शन आप अलग से लेने वाले थे, वो पहले से आपके पास मौजूद हो। कोई तरीका काम आया या कोई सवाल रह गया, तो कमेंट में ज़रूर बताइए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।































