Jio Vs Airtel: कौन देता है ₹500 से कम में असली ‘स्मार्ट डील’?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत की टेलिकॉम दुनिया में Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं। दोनों ही अपने यूज़र्स के लिए बेहतरीन OTT packs के साथ, कुछ ज़्यादा डाटा के साथ, कई तरह के प्लान ऑफर करती हैं। लेकिन आज के समय में यूजर्स ऐसे प्लान्स की तलाश करते हैं जो कम बजट में ज़्यादा वैल्यू दें। और Jio vs Airtel, ये दोनों ही कंपनियां अपने अपने यूज़र्स के लिए ₹500 से कम कीमत में कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं, जिनमें आपको अच्छी सुविधाएं मिल सकती हैं।

आज के समय में चाहे वो best prepaid recharge plans under 500 हों, या 5G data plans with OTT benefits, दोनों कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई विकल्प दे रही हैं। लेकिन सवाल ये है कि ₹500 से कम में Jio vs Airtel prepaid comparison में कौन ज़्यादा फायदे देता है? आइए इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं –

ये पढ़ें: iPhone लेने का सही टाइम यही है, Amazon सेल में iPhone 15 है सबसे ‘वैल्यू फॉर मनी’ डील

Jio के ₹500 से कम वाले पॉपुलर प्लान

  • ₹399 प्लान – 28 दिन की वैलिडिटी, रोज़ 2.5GB डाटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग। साथ में JioCinema, JioTV, JioCloud स्टोरेज और फ्लाइट डिस्काउंट ऑफर।
  • ₹445 प्लान – बिंज-वॉचिंग के लिए बढ़िया! रोज़ 2GB डाटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और SonyLIV, ZEE5, Discovery+, SunNXT और FanCode जैसे OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस।
  • ₹448 प्लान – 28 दिन की वैलिडिटी, 2GB डाटा डेली और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस। उन लोगों के लिए सही जो डाटा और एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं।
 Jio vs Airtel

Airtel के ₹500 से कम वाले बेस्ट प्लान्स

  • ₹429 प्लान – एक महीने की वैलिडिटी, 2.5GB डाटा रोज़, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग। एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है।
  • ₹449 प्लान – 28 दिन के लिए रोज़ 3GB डाटा और अनलिमिटेड 5G। साथ में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और Google One पर 30GB क्लाउड स्टोरेज।
  • ₹489 प्लान – लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए बेस्ट। 77 दिन के लिए 6GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग। हल्के यूजर्स के लिए वैल्यू-फॉर-मनी।

ये पढ़ें: ये ब्रैंड Flipkart Big Billion Days Sale में मात्र 20,000 में देगा अपने नए स्मार्ट टीवी, OTT subscription भी मिलेंगे मुफ्त

किसे चुनें?

अगर आपका फोकस OTT एंटरटेनमेंट पर है तो Jio का ₹445 या ₹448 प्लान बेहतर है। वहीँ अगर आप 5G डाटा और ज़्यादा डेली लिमिट चाहते हैं तो Airtel का ₹449 प्लान सबसे स्मार्ट विकल्प होगा। लेकिन अगर आपकी पार्थमिकता लंबी वैलिडिटी के साथ संतुलित इस्तेमाल है, तो आप Airtel का ₹489 प्लान, जिसकी अवधि 77 दिन की है, चुन सकते हैं।

कुल मिलाकर अगर आप एंटरटेनमेंट लवर हैं तो Jio आपको ज़्यादा फायदा देगा। लेकिन अगर आप ज़्यादा डाटा स्पीड और 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Airtel के प्लान बेहतर साबित हो सकते हैं। आख़िरकार, सही चुनाव आपके यूसेज पैटर्न पर निर्भर करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageJio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

अब प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखने तक सीमित नहीं रहा है। Jio vs Airtel दोनों के ₹355 वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानि पहली नज़र में दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। लेकिन असली फर्क उन अतिरिक्त सुविधाओं में है, जो …

ImageTecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products