Jio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Jio का ₹1,748 वाला प्लान 336 दिन चलता है, वहीँ Airtel का ₹1,849 वाला पूरे 365 दिन।
  • डेटा दोनों में एक भी MB नहीं मिलता, और SMS दोनों में 3,600 ही हैं।
  • रोज़ के हिसाब से सस्ता Airtel का प्लान पड़ता है, Jio का नहीं।

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में हो या कौन से सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ उसको चालू रखें, ये बहुतों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला काम है। ऐसे नंबर पर हर महीने डेटा वाला रिचार्ज कराना पैसे की बर्बादी है। Jio और Airtel, दोनों के पास अब सालभर वाला वो प्लान मौजूद है जिसमें आपको सिर्फ कॉलिंग और SMS मिलते हैं। Jio का ये प्लान ₹1,748 का है, वहीँ Airtel ₹1,849 में इस प्लान को ऑफर करता है।

₹101 का फर्क देखकर पहली नज़र में Jio सस्ती लगती है, और यहीं चूक हो जाती है। Jio का प्लान 336 दिन का है, लेकिन Airtel का पूरे 365 दिन का। यानी दोनों को एक ही अवधि पर तोलते ही सस्ता प्लान बदल जाता है। आइये आपको बताते हैं कि इन दोनों प्लानों में से असल में कौन सा बेहतर है और ये क्या क्या सुविधाएं देते हैं।

ये पढ़ें: Jio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

Jio ₹1748 vs Airtel ₹1849: दोनों में क्या-क्या मिलता है

डेटा और SMS पर दोनों कंपनियों की शर्तें एक जैसी हैं, असली फर्क वैलिडिटी और साथ मिलने वाले ऐप्स का है।

Jio ₹1,748Airtel ₹1,849
वैलिडिटी336 दिन365 दिन
कॉलिंगअनलिमिटेडअनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग
SMS3,6003,600
डेटानहींनहीं
साथ मेंJioTV, JioAICloudAdobe Express Premium (12 महीने), Airtel Safe, हैलोट्यून
रोज़ का खर्च₹5.20₹5.07

Jio आपको JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन देती है, लेकिन इन दोनों को चलाने के लिए इंटरनेट चाहिए, जो इसी प्लान में नहीं है। यानी ये आपके Wi-Fi पर ही काम आएंगे। वहीँ Airtel की तरफ से आपको 12 महीने का Adobe Express Premium, स्पैम कॉल पर चेतावनी देने वाला Airtel Safe और एक फ्री हैलोट्यून मिलती है।

रोज़ के हिसाब से सस्ता कौन पड़ता है

  • Jio: ₹1,748 ÷ 336 दिन = ₹5.20 प्रतिदिन
  • Airtel: ₹1,849 ÷ 365 दिन = ₹5.07 प्रतिदिन

इसे रुपये में समझिए। Airtel की इसी दर पर 336 दिन का खर्च ₹1,702 बैठता है, यानी उतने ही दिनों के लिए Jio आपसे ₹46 ज़्यादा ले रही है। पूरे साल पर देखें तो Jio की दर से 365 दिन ₹1,899 के पड़ेंगे, जो Airtel के ₹1,849 से ₹50 ऊपर है। यानी सस्ता स्टिकर Jio का है, लेकिन सस्ता प्लान Airtel का निकलता है।

84 दिन वाले प्लान में Jio आगे है

सालभर का पैसा एक बार में नहीं देना है, तो कम समय की अवधि के लिए Jio के पास बेहतर प्लान है। Jio का ₹448 वाला प्लान आपको 84 दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 SMS देता है, यानी रोज़ में ये आपको मात्र ₹5.33 का पड़ेगा। Airtel के ₹469 वाले प्लान में उतने ही 84 दिन और 900 SMS मिलते हैं, और दर ₹5.58 प्रतिदिन हो जाती है।

आपके लिए कौन सा प्लान सही रहेगा

एक नंबर सालभर चालू रखना है और डेटा की ज़रूरत नहीं, तो मेरी सलाह है कि Airtel के ₹1,849 वाले प्लान को लीजिए, जिसमें आपको 29 दिन ज़्यादा मिलते हैं और रोज़ का खर्च भी कम पड़ता है।हाँ अगर आपका नंबर Airtel का नहीं है और आप पोर्ट भी नहीं करवाना चाहते हैं, तो फिर आपके पास Jio का ही विकल्प रहेगा। Vi का सालाना वॉइस-ओनली प्लान भी ₹1,849 का ही है, इसलिए Vi वालों को नंबर बदलने की ज़रूरत नहीं।

वहीँ थोड़ा डेटा भी चाहिए, तो Airtel का ₹2,249 वाला प्लान देख लीजिए। ₹400 ज़्यादा देकर आपको पूरे साल के लिए 30GB डेटा मिल जाता है, और उसी नंबर पर WhatsApp और UPI भी चलते रहेंगे।

एक बात TRAI की भी जान लीजिए। ये प्लान दिसंबर 2024 के नियम के बाद ही बाज़ार में आए हैं, और अप्रैल 2026 के अपने ड्राफ्ट में TRAI ने खुद माना है कि डेटा हटाने के बदले कीमत में उतनी कमी नहीं हुई जितनी होनी चाहिए थी। यही वजह है कि सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान भी आपको ₹5 रोज़ से नीचे नहीं मिल रहा।

ये पढ़ें: Jio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageJio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

अब प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखने तक सीमित नहीं रहा है। Jio vs Airtel दोनों के ₹355 वाले प्लान में 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानि पहली नज़र में दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। लेकिन असली फर्क उन अतिरिक्त सुविधाओं में है, जो …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageJio vs Airtel vs Vi vs BSNL- 2025 में कौन सा है best prepaid plan

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: best prepaid plans – आज के समय में भारत में सही मोबाइल रिचार्ज प्लान चुनना एक चैलेंज बन गया है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में ज़बरदस्त कंपटीशन है और हर ऑपरेटर, Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने-अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए नए-नए prepaid plans लेकर आते रहते हैं। कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.