iPhone लेने का सही टाइम यही है, Amazon सेल में iPhone 15 है सबसे ‘वैल्यू फॉर मनी’ डील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर फेस्टिव सीज़न में लोगों के सामने यही सवाल खड़ा होता है कि नया फोन लिया जाए या किसी पुराने मॉडल पर भरोसा किया जाए? नए लॉन्च हमेशा ग्लैमर और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन कई बार पुराने मॉडल ही सही कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का कॉम्बो दे जाते हैं। इस बार Amazon Great Indian Festival Sale में iPhone 15 उसी कैटेगरी में शामिल हो रहा है। इस फोन पर जो डील है, उसे आप सही मायनों में ‘स्मार्ट बाय’ कह सकते हैं। इस फोन पर आपको लगभग 35,000 की छूट मिल रही है। iPhone 15 की ये डील इतनी जबरदस्त है कि नए मॉडल्स iPhone 16 और iPhone 17 भी इसके सामने फीके लग सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

ये पढ़ें: iPhone 17 Series और iPhone Air पर धमाकेदार प्री-आर्डर ऑफर्स, स्टॉक हुआ आउट

Amazon Sale में iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट

Apple iPhone 15 को लॉन्च के समय 79,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में इसका 128GB वेरिएंट सिर्फ ₹45,249 में उपलब्ध कराया जा सकता है। यानि करीब ₹34,651 का प्राइस कट।

ध्यान देने वाली बात है कि अभी ऑफिशियल डिस्काउंट स्ट्रक्चर सामने नहीं आया है। संभावना है कि फाइनल प्राइस में एक्सचेंज ऑफर या बैंक डिस्काउंट भी शामिल हों।

iPhone 15

क्यों iPhone 15 है एक स्मार्ट बाय?

भले ही iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च हो चुकी है, लेकिन iPhone 15 आज भी एक दमदार ऑप्शन है। इस फोन की परफॉरमेंस हम दो सालों से देख रहे हैं। इसमें काफी दमदार फीचर भी आपको मिलते हैं, जैसे –

  • 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, Dolby Vision और 2000 निट्स ब्राइटनेस के साथ।
  • A16 Bionic चिप, जो स्मूद परफॉर्मेंस और हैवी गेमिंग तक संभाल सकती है।
  • 48MP मेन कैमरा 2X ऑप्टिकल ज़ूम और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ, साथ ही 12MP सेल्फी कैमरा।
  • IP68 रेटिंग, Ceramic Shield फ्रंट और एल्युमिनियम फ्रेम—यानी टिकाऊपन में कोई कमी नहीं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE vs iPhone 16e: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर डील?

ये iPhone 15 Deal किसके लिए बेस्ट है?

भारत में हर किसी का बजट iPhone खरीदने का नहीं होता। जो भी लोग अपने इस शौक को कम दाम में पूरा करना चाहते हैं और उन्हें एक भरोसेमंद व् अच्छी परफॉरमेंस वाला फोन भी चाहिए, तो उनके लिए ये एक काफी अच्छी डील है। साथ ही जो लम्बे समय से सेल के इंतज़ार में हैं और iPhone under 50000 या value for money iPhone ढूंढ रहे हैं, उन्हें भी ये iPhone 15 deal काफी पसंद आएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

    हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

    ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

    GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

    ImageKia Syros EV: 30 जुलाई से सेल शुरू, लेकिन क्या ये ₹14 लाख में Nexon EV से बेहतर सौदा है?

    नई कार लेने निकले किसी भी मिडिल-क्लास परिवार के लिए ‘इलेक्ट्रिक SUV’ और ‘करीब ₹8 लाख’ एक ही सांस में सुनना किसी सपने जैसा है। Kia की नई Syros EV ठीक यही सुना रही है, और यही वजह है कि लॉन्च के बाद से इसकी सबसे ज़्यादा चर्चा इसी ₹7.99 कीमत के आंकड़े की हो …

    ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

    साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

    Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

    Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.