Netflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में कुल चार Netflix Plans हैं, जिनकी कीमत ₹149 से शुरू होकर ₹649 तक जाती है।

राहत की बात ये है कि हर बार जेब से पैसे देने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। Jio, Airtel और Vi के कई रिचार्ज और पोस्टपेड प्लान के साथ Netflix आपको फ्री में भी मिल जाता है। नीचे हमने Netflix के सारे प्लान, उनकी कीमत, फीचर्स और सबसे कम पैसों में इसे पाने का तरीका एक ही जगह आसान भाषा में समझाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आप अपने लिए सही प्लान झट से चुन सकें।

ये पढ़ें: Netflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

Netflix के सारे प्लान और कीमतें 2026 – Netflix Plans Price in India

प्लानकीमत (हर महीने)वीडियो क्वॉलिटी एक साथ स्क्रीनडाउनलोड डिवाइसकहाँ चलेगा
Mobile₹149480p (SD)11सिर्फ़ फोन और टैबलेट
Basic₹199720p (HD)11फोन, टैबलेट, लैपटॉप, TV
Standard₹4991080p (Full HD)22सभी डिवाइस
Premium₹6494K + HDR46सभी डिवाइस
Netflix Plans

Mobile प्लान (₹149)

Netflix Plans में से ये सबसे सस्ता प्लान है। अगर आप ज़्यादातर अपने फोन या टैबलेट पर ही वेब सीरीज़ और फिल्में देखते हैं, तो यही आपके लिए काफी है। इसमें वीडियो 480p क्वॉलिटी में चलता है और एक बार में सिर्फ एक ही स्क्रीन पर देख सकते हैं। एक कमी ज़रूर है, ये प्लान TV और लैपटॉप पर नहीं चलता, सिर्फ मोबाइल और टैबलेट तक सीमित है।

Basic प्लान (₹199)

सिर्फ ₹50 ज़्यादा देकर आप Basic प्लान ले सकते हैं, और यहीं से Netflix आपकी बड़ी स्क्रीन पर आ जाता है। इसमें आप TV, लैपटॉप, फोन और टैबलेट, कहीं भी 720p HD क्वॉलिटी में देख सकते हैं। एक समय में एक ही स्क्रीन चलेगी, इसलिए ये अकेले देखने वालों के लिए ठीक रहता है, जिन्हें बस मोबाइल की जगह बड़ी स्क्रीन चाहिए।

Standard प्लान (₹499)

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में दो लोग एक समय पर अलग-अलग कंटेंट देखते हैं, तो Standard प्लान सबसे संतुलित विकल्प है। इसमें वीडियो 1080p Full HD में चलता है और दो स्क्रीन एक साथ चलाई जा सकती हैं। दो डिवाइस पर कंटेंट डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं, जो सफ़र के दौरान काम आता है।

Premium प्लान (₹649)

अगर आपके घर में बड़ी 4K TV है और आप बेहतरीन पिक्चर व साउंड क्वॉलिटी चाहते हैं, तो Premium आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 4K Ultra HD के साथ HDR और spatial audio मिलता है, चार स्क्रीन एक साथ चलती हैं और छह डिवाइस तक डाउनलोड की सुविधा है। बड़ी फैमिली या कई डिवाइस वाले घरों के लिए यही सबसे फायदे का सौदा है।

  • ध्यान रहे, ये सभी प्लान मासिक है, यानि ऊपर बताई गयी कीमटी आपको हर महीने देनी है।

ये पढ़ें: Jio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

Netflix Plans फ्री में कैसे पाएं – Jio, Airtel और Vi के प्लान

अक्सर लोग रिचार्ज करते समय OTT सब्सक्रिप्शन के बारे में विचार करना भूल जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने फोन पर यदि 100 रूपए ज़्यादा का रिचार्ज कर रहे हैं, तो आपको तीन महीने के लिए Netflix फ्री मिल जाता है। भारत में तीनों बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ Netflix मुफ्त देते हैं, यानी जो रिचार्ज आप वैसे भी करते हैं, उसी में सब्सक्रिप्शन जुड़कर आ जाता है। नीचे तीनों कंपनियों के वो सारे प्लान दिए गए हैं, जिनमें अभी Netflix मिल रहा है।

ऑपरेटरप्रकारकीमतवैलिडिटीडेटाकौन सा Netflix
Jioप्रीपेड₹1,29984 दिन2GB/दिनNetflix Mobile
Jioप्रीपेड₹1,79984 दिन3GB/दिनNetflix Basic
Jioपोस्टपेड₹749/महीनामासिक (monthly)3GB/दिन तकNetflix Basic
Airtelप्रीपेड₹1,79884 दिन3GB/दिनNetflix Basic
Airtelपोस्टपेड₹1,399/महीनामंथली150GB+Netflix Basic
Airtelपोस्टपेड₹1,749/महीनामासिक (monthly)200GB+Netflix Standard
Viप्रीपेड₹1,19870 दिन2GB/दिनNetflix Basic
Viप्रीपेड₹1,59984 दिन2.5GB/दिनNetflix Basic
Viपोस्टपेडMax Familyमंथली120GBNetflix Basic

इस लिस्ट में एक बात ध्यान देने लायक है। ज़्यादातर टेलीकॉम प्लान में Netflix का Mobile या Basic ही मिलता है, लेकिन Airtel का ₹1,749 वाला पोस्टपेड प्लान इकलौता ऐसा है जिसमें आपको सीधे Netflix Standard (यानी 1080p Full HD और दो स्क्रीन) मिल जाता है। अगर आप वैसे भी बड़ा प्लान लेते हैं, तो अलग से Netflix खरीदने से अच्छा है कि ये देख लें कि आपके रिचार्ज में पहले से Netflix जुड़ा है या नहीं।

एक ज़रूरी सलाह, टेलीकॉम कंपनियाँ अपने प्लान और उनमें मिलने वाले फ़ायदे समय-समय पर बदलती रहती हैं, और कई बार ये सर्किल (राज्य) के हिसाब से भी अलग होते हैं। इसलिए रिचार्ज से पहले MyJio, Airtel Thanks या Vi ऐप पर मौजूदा प्लान और उसमें मिलने वाले Netflix Plans एक बार ज़रूर जाँच लें। Netflix चालू करने के लिए रिचार्ज के बाद उसी ऐप में जाकर सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करना पड़ता है।

किसके लिए कौन सा प्लान सही है

  • सिर्फ फोन पर देखने वाले: Mobile (₹149) से बेहतर कुछ नहीं।
  • अकेले, पर TV/लैपटॉप पर भी देखना है: Basic (₹199) सही रहेगा।
  • दो लोगों का घर, अच्छी क्वालिटी: Standard (₹499) सबसे संतुलित है।
  • बड़ी फैमिली, 4K TV, बेस्ट क्वालिटी: Premium (₹649) ही चुनें।
  • लंबी वैलिडिटी के साथ बचत चाहिए: सीधे Netflix प्लान की जगह Jio, Airtel या Vi का ऊपर बताया रिचार्ज लें, जिसमें Netflix पहले से जुड़ा हो।

कुछ ज़रूरी बातें जो जान लेनी चाहिए

प्लान चुनने से पहले चार बातें साफ कर लेना अच्छा रहेगा।

पहली, कई देशों में Netflix का सस्ता विज्ञापन वाला (ad-supported) प्लान आ चुका है, लेकिन भारत में फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। दूसरी, भारत में Netflix सिर्फ हर महीने वाली बिलिंग देता है, तीन महीने या सालाना वाला सीधा प्लान यहाँ नहीं मिलता, इसलिए लंबी वैलिडिटी के लिए टेलीकॉम रिचार्ज ही सबसे आसान रास्ता है।

तीसरी, फ्री ट्रायल भी अब भारत में बंद हो चुका है, यानी पहले महीने से ही पैसे देने होंगे। और चौथी, Netflix एक ही घर में इस्तेमाल के लिए बना है, और भारत में अभी दूसरे घर के लिए “extra member” जोड़ने वाला ऑप्शन नहीं आया है, इसलिए अलग-अलग शहरों में एक ही अकाउंट शेयर करने पर कभी-कभी दिक्कत आ सकती है।

ये पढ़ें: Netflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. Netflix का सबसे सस्ता प्लान कौन सा है?

A. Mobile प्लान, जो ₹149 हर महीने में आता है और फोन व टैबलेट पर 480p क्वालिटी में चलता है।

Q. क्या Mobile प्लान को TV पर चला सकते हैं?

A. नहीं। Mobile प्लान सिर्फ़ फोन और टैबलेट के लिए है। TV पर देखने के लिए कम से कम Basic (₹199) प्लान लेना होगा।

Q. 4K और spatial audio किस प्लान में मिलता है?

A. सिर्फ़ Premium प्लान (₹649) में, जहाँ 4K Ultra HD, HDR और spatial audio तीनों मिलते हैं।

Q. Netflix Plans फ्री में पाने का सबसे सस्ता तरीका क्या है?

A. Vi का ₹1,198 वाला प्रीपेड प्लान इस लिस्ट में सबसे सस्ता है, जिसमें 70 दिन के लिए Netflix Basic मिलता है। Jio और Airtel के प्लान भी अच्छे विकल्प हैं।

Q. एक प्लान में कितने लोग एक साथ देख सकते हैं?

A. Mobile और Basic में एक, Standard में दो और Premium में चार स्क्रीन एक साथ चलती हैं।

आपके लिए Netflix Plans में से कौन सा सही बैठ रहा है, अकेले देखने वाला सस्ता Mobile प्लान या पूरी फैमिली वाला Premium, ये आपकी ज़रूरत और स्क्रीन पर निर्भर करता है। और अगर आप पहले से Jio, Airtel या Vi का बड़ा रिचार्ज करते हैं, तो हो सकता है Netflix आपको बिना एक भी रुपया ज़्यादा दिए मिल जाए। नीचे कमेंट में बताइए, आप कौन सा प्लान इस्तेमाल करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.