Perplexity AI से X पर बन रहें AI वीडियो, आप भी आजमाएं ये तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Perplexity AI ने AI के क्षेत्र में अपना एक और कदम बढ़ा दिया है, जिसका फायदा उन लोगों को होने वाला है, जो AI की सहायता से वीडियो जनरेट करना पसंद करते हैं। दरअसल, Perplexity द्वारा X (पहले ट्विटर) पर अपने चैटबॉट को वीडियो जनरेशन फीचर के साथ अपग्रेड कर दिया गया है, जिसके बाद लोगों ने इससे वीडियो क्लिप्स बनाना शुरू कर दी है। आगे इस Perplexity AI वीडियो जनरेशन टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं, कि Perplexity चैटबॉट से वीडियो जनरेट कैसे करें?

ये पढ़ें: अभी जान लें फोन भीगने पर क्या न करें? नहीं तो आपका भी फोन हो जाएगा खराब

Perplexity AI वीडियो जनरेशन टूल क्या है?

इस AI कंपनी Perplexity ने X (पहले ट्विटर) पर उपलब्ध अपने चैटबॉट ‘Ask Perplexity’ में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसके बाद आप X पर आप आसानी से एक 8 सेकंड्स का वीडियो बना पाएंगे। इस फीचर की खास बात है, कि इसमें विजुअल, ऑडियो, और संवाद भी शामिल होते हैं। वहीं, कंपनी का दावा है, कि इसमें

ये नए फीचर की वजह से लोगों द्वारा इस चैटबॉट को काफी उपयोग किया जाने लगा है, जिससे इसका एंगेजमेंट काफी हद तक बढ़ सकता है। हालांकि, इससे फर्जी जानकारी के वायरल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। वहीं कंपनी का दावा है, कि इसमें मजबूत कंटेंट फिल्टर को भी शामिल किया गया है, जिससे इसका गलत उपयोग न हो पाए।

Perplexity चैटबॉट से वीडियो जनरेट कैसे करें?

यदि आप Perplexity चैटबॉट से वीडियो जनरेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा किसी मेहनत की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने फोन या लैपटॉप में X प्लेटफॉर्म को खोलना है, और यहां पर अपने वीडियो के लिए प्रांप्ट लिख कर @AskPerplexity को टैग करना है। उसके बाद आपको आपका छोटा सा वीडियो मिल जाएगा।

सेलिब्रिटी के बन रहें फिक्शनल वीडियो

इस नए वीडियो जनरेशन फीचर के आने के बाद लोगों ने इसे काफी तेजी से अपना लिया है, और अब लोगों ने इसका उपयोग सेलिब्रिटी के फिक्शनल वीडियो बनाने में शुरू कर दिया है। इसकी सहायता से अभी तक नेताओं, क्रिकेटर्स, और हीरो हीरोइनों के कई प्रकार के फिक्शनल वीडियो बनाए गए हैं।

ये पढ़ें: OPPO के इस फोन ने मचाई बाजार में तबाही, इतनी कम कीमत पर शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ हो गया लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.