एक नज़र में:
- कीमत ₹13,999, सिर्फ 4GB + 64GB वाला एक वेरिएंट।
- 5,500mAh बैटरी, 6.74-इंच 90Hz HD+ डिस्प्ले, UNISOC T7225 प्रोसेसर।
- Android 16 पर आधारित OriginOS 6, IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती।
vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है।
फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आया है, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, और इसे शैडो ग्रे (Shadow Grey) और एरो ब्लू (Aero Blue) दो रंगों में लिया जा सकता है। इस दाम में आपको 5,500mAh की बड़ी बैटरी, IP64 रेटिंग और Android 16 पर चलने वाला अप-टू-डेट सॉफ्टवेयर मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Realme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च
कीमत और उपलब्धता
vivo T5e की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹13,999 है। फोन शैडो ग्रे (Shadow Grey) और एरो ब्लू (Aero Blue) रंगों में आता है, और इसे आप vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और नज़दीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
vivo T5e स्पेसिफिकेशन
इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 5,500mAh बैटरी है। vivo का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इससे 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो, 47 घंटे तक म्यूज़िक या 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया चलाया जा सकता है। लेकिन चार्जिंग स्पीड 15W तक की है, जो इसी रेंज में 33W से 45W तक देने वाले कई फोनों के मुकाबले धीमी है। बैटरी को बचाने के लिए इसमें Battery Life Extender, सुपर बैटरी सेवर मोड और चार्जिंग प्रोटेक्शन जैसे टूल दिए गए हैं। इसके अलावा vivo का कहना है कि फोन की बैटरी हेल्थ 4 साल तक बनी रहेगी। फोन में रिवर्स चार्जिंग भी है, यानी ज़रूरत पड़ने पर यह आपके दूसरे डिवाइस या फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है।

ये IP64 रेटिंग के साथ आया है, यानी यह धूल और बारिश की हल्की फुहारों से बचाव कर सकता है। इसके अलावा vivo ने इस पर MIL-STD-810H टेस्ट भी किया है, जिसमें 122cm की ऊंचाई से गिराने और झटके झेलने के टेस्ट शामिल हैं। इस कीमत पर मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती कम ही देखने को मिलती है। कंपनी के अनुसार फोन को गीले या चिकने हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो खाना बनाते वक्त रेसिपी देखते हुए या गीली उंगलियों से कॉल उठाते वक्त काम आ सकता है।
vivo T5e में 6.74-इंच का HD+ (1,600 x 720) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आंखों पर ज़ोर कम करने के लिए इसमें Sleep Comfort Mode और स्मार्ट ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
अंदर की तरफ UNISOC T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के कामों के लिए है, लेकिन हैवी गेमिंग या भारी मल्टीटास्किंग आप इसके साथ नहीं कर पाएंगे। इसमें 4GB रैम है, जिसे एक्सटेंडेड रैम के ज़रिए 4GB और बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में AI Creation जैसे फीचर्स भी हैं, जो टेक्स्ट को समराइज़, ट्रांसलेट और रीराइट कर सकते हैं, साथ में डॉक्यूमेंट स्कैनिंग टूल भी मिलता है। इन AI फीचर्स के लिए vivo अकाउंट और इंटरनेट कनेक्शन ज़रूरी है।
vivo के इस फोन का कैमरा भी बेसिक ही है। बैक पैनल पर 8MP का प्राइमरी कैमरा और आगे वीडियो कॉल व सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा आपको मिलता है। इसमें AI Cutout जैसा फीचर है, जिससे फोटो का बैकग्राउंड बदला जा सकता है, और बेहतर स्कैन के लिए एक डॉक्यूमेंट मोड भी है। इसमें अल्ट्रावाइड, मैक्रो या डेप्थ सेंसर नहीं दिया गया है।
फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इस दाम पर इसका मुकाबला Redmi A7 Pro और Realme Narzo 100 Lite जैसे फोनों से है, जिनमें से Redmi 5G कनेक्टिविटी देता है और Realme 50MP कैमरा, जबकि vivo T5e अपनी बड़ी बैटरी, मज़बूत बिल्ड और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 के साथ अलग खड़ा नज़र आता है।
ये पढ़ें: vivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































