इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिया iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, कीमत 7000 रूपये से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय कंपनी Lava ने आज भारत में काफी कम दाम में अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva Star 2 लॉन्च कर दिया है। फोन को 7000 रूपये से कम कीमत में पेश किया गया है, और ये दिखने में पीछे से लगभग iPhone 16 की तरह ही है। Lava Yuva Star 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 डिजाइन रिवील, ड्यूल चिप के साथ मिलेगी फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस

Lava Yuva Star 2 की कीमत

इस फोन को 4GB RAM+64GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में मात्र 6499 रूपये है। फोन को Radiant Black और Sparkling Ivory hues इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसे आप ऑफलाइन आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी और घर पर फ्री सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

इसके बारे में Lava कंपनी के हेड ऑफ प्रोडक्ट्स सुमित सिंह द्वारा कहा गया है, कि ” इसे Lava Yuva Star के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, जिसके लिए यूजर्स द्वारा कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इससे हमें यूजर्स की उम्मीदों को पूरा करने वाले फीचर्स के साथ प्रोडक्ट को डेवलप करने में सहायता मिली। अपने रिफाइन डिजाइन, विश्वसनीय प्रदर्शन, और उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं के साथ, यह डिवाइस उन लोगों के लिए एकदम सही है जो स्मार्टफोन की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं या पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं। इस साल हमारी हर सीरीज़ को बेहतर बनाने की योजना है, क्योंकि युवा डिज़ाइन, किफ़ायतीपन और उपयोगकर्ता अनुभव मुख्य पहलू हैं।”

Lava Yuva Star 2 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन ऑक्टा कोर UNISOC चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 Go Edition पर रन होता है। इसमें 4GB RAM और 64GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैक पैनल पर 13MP प्राइमरी, और AI सेकेंडरी कैमरा को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें Dual4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS, और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इतना ही नहीं फोन में धूल और पानी से बचाव की सुरक्षा भी दी गई है, साथ ही ये साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

ये पढ़ें: अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते समय नोटिफिकेशन नहीं होंगे रिकॉर्ड, बस करें ये छोटा सा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.