iQOO Neo 10 डिजाइन रिवील, ड्यूल चिप के साथ मिलेगी फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फाइनली iQOO अब जल्द ही अपना नया परफॉरमेंस फोन iQOO Neo 10 भारत में लॉन्च करने वाला है। पहले फोन के चिपसेट और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी सामने आयी थी, और अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना भी शुरू कर दिया है, जिससे फोन का कलर और डिजाइन की जानकारी मिली है। आगे iQOO Neo 10 डिजाइन और इससे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Airtel यूजर्स की हुई मौज, इस कीमत पर लॉन्च कर दिए कंपनी ने 100Mbps वाले प्लान्स

iQOO Neo 10 डिजाइन आया सामने

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iQOO Neo 10 इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है, जिसमें फोन को ऑरेंज और वाइट कलर में दिखाया गया है। फोन का डिजाइन लगभग iQOO Neo 10R के समान ही है। हालांकि, बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

iQOO Neo 10 इंडिया लॉन्च का टीजर

फोन के लॉन्च की तारीख मेंशन नहीं की गई है, लेकिन “Coming soon” के साथ टीज किया गया है। लॉन्च के बाद फोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

मिलेगी ड्यूल चिप की तगड़ी परफॉरमेंस

टीजर के माध्यम से कंपनी ने बताया है, कि फोन में परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए ड्यूल चिप का उपयोग किया गया है। इसके पहले इसे Geekbench लिस्टिंग पर देखा गया था, जहां से प्राइम कोर 3.21GHz की क्लॉक स्पीड, तीन कोर 3.1GHz की क्लॉक स्पीड, दो कोर 2.8GHz की क्लॉक स्पीड, और अन्य दो कोर 2.02GHz की क्लॉक स्पीड वाले चिपसेट की जानकारी सामने आयी थी, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।

iQOO Neo 10 dual chip teaser

इसके साथ ही Q1 इंडिपेंडेंट ग्राफिक चिप को शामिल किया जा सकता है। फोन Neo 9 Pro की तरह ही BGMI में 120FPS गेमिंग को सपोर्ट कर सकता है अन्य लीक्स के अनुसार इसे हाल ही में चीन में लॉन्च हुए iQOO Z10 Turbo Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसमें 6.78 इंच का 1.5K 144FPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 7K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। बैक पैनल पर 50MP OIS Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

फिलहाल इस फोन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसके अन्य फीचर्स को रिवील कर सकती है।

ये पढ़ें: Realme का ये फोन रिवर्स चार्जिंग और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 15,000 से कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

ImageiQOO Neo 10 144fps गेमिंग सपोर्ट, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमती इतनी कम सबको छोड़ा पीछे

काफी इंतेज़ार के बाद iQOO ने भारत में मिड रेंज में अपना तगड़ा फ्लैगशिप फोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है, जिसमें ड्यूल चिप के साथ हाई लेवल गेमिंग सपोर्ट मिलता है। ये इस सेगमेंट का सबसे फास्टेस्ट फोन है, जो 144FPS गेमिंग सपोर्ट करता है। आगे iQOO Neo 10 कीमत और स्पेसिफिकेशंस के …

ImageiQOO Neo 10 की जल्द होगी एंट्री, इस चिपसेट के साथ कम कीमत में देगा फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर

जो लोग फोन में कम कीमत पर फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस चाहते हैं, उनके लिए खुश खबरी, क्योंकि iQOO Neo 10R के बाद अब कंपनी वैश्विक बाजार में iQOO Neo 10 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Geekbench लिस्टिंग के माध्यम से फोन के चिपसेट और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products