Airtel यूजर्स की हुई मौज, इस कीमत पर लॉन्च कर दिए कंपनी ने 100Mbps वाले प्लान्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Airtel ने अपने यूजर्स को एक नया तोहफा दिया है, दरअसल कंपनी ने अपने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें आपको शानदार फीचर्स के साथ 100Mbps की स्पीड देखने को मिलेगी। इन दोनों प्लान्स को Airtel Xstreme Fiber plans में शामिल किया गया है। आगे इन 100Mbps Airtel Xstreme Fiber plans के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme का ये फोन रिवर्स चार्जिंग और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 15,000 से कम

100Mbps Airtel Xstreme Fiber plans कीमत और फायदें

100Mbps Airtel Xstreme Fiber plans कीमत और फायदें

999 रूपये वाला Airtel Xstreme Fiber plan

इस प्लान में आपको 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी, इसके साथ ही अनलिमिटेड डेटा का उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस प्लान के साथ 22 OTT का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5, Apple TV+, और JioHotstar जैसे OTT एप्स शामिल हैं। इसके साथ ही, Airtel Xstreme Play का मजा भी ले पाएंगे।

1199 रूपये वाला Airtel Xstreme Fiber plan

इस प्लान में भी आपको 100Mbps की हाई स्पीड मिलेगी, लेकिन इसे 1199 रूपये की कीमत पर पेश किया गया है, क्योंकि हाई स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट और 22 OTT के साथ साथ इसमें IPTV का ऑफर भी मिलता है। इसके मतलब है, कि आप Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5, Apple TV+, और JioHotstar जैसे OTT का कंटेंट तो एक्सेस कर पाएंगे, साथ ही 350 टीवी चैनल फ्री में देखने की सुविधा भी मिलेगी।

यूजर्स यदि मनोरंजन प्रेमी है, तो हाई स्पीड पर इन दोनों प्लान्स के साथ कई OTT का मजा ले सकते हैं। 3 माह से ज्यादा वाला प्लान लेने पर राउटर और इंस्टॉलेशन फ्री रहेगा। हालांकि, इन दोनों प्लान्स के पहले से 899 रूपये और 799 रूपये वाला प्लान भी उपलब्ध है, जिनमें 100Mbps की स्पीड मिलती है, लेकिन 799 वाले प्लान में आपको कोई भी OTT की सुविधा नहीं मिलेगी, वहीं 899 वाले प्लान में IPTV के साथ 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स और कुछ OTT की सुविधा मिलती है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 5 की होने वाली धांसू एंट्री, इस कीमत पर मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imageइन राज्यों के VI यूजर्स की हुई मौज, कंपनी ने लॉन्च कर दिए 24 घंटे अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स

जहां VI कंपनी बंद होने की कगार पर है, वहीं अपनी डूबती नाव को बचाने के लिए कंपनी नए नए प्लान्स लॉन्च कर रही है। इसी के चलते VI यूजर्स की मौज होने वाली है, क्योंकि हाल ही में कंपनी ने महाराष्ट्र, कलकत्ता, और गोवा के लिए भी VI Nonstop Hero Truly Unlimited Data प्लान्स …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.