Realme का ये फोन रिवर्स चार्जिंग और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 15,000 से कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में आज अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme C75 5G लॉन्च कर दिया है, फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है, ये फोन काफी मजबूत है, रेनफोर्स्ड एल्यूमिनियम और टफ कॉर्नर प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। आगे Realme C75 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: घर बैठे बनेगा जाती प्रमाण पत्र, जानें ऑनलाइन प्रक्रिया

Realme C75 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 4GB+128GB स्टोरेज: 12,999 रूपये
  • 6GB+128GB स्टोरेज: 13,999 रूपये
Realme C75 5G Colors

ये Lily White, Midnight Lily, और Blossom Purple इन तीन रंगों में आता है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और पार्टनर चैनल्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Realme C75 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Realme UI 6 के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन का साइज 165.70 x 76.22 x 7.94mm और वजन 190g है।

बैक पैनल पर 32MP GalaxyCore GC32E2 कैमरा, और रोट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आया है, और 45W फास्ट चार्जिंग, 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, और USB-C port जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 5 की होने वाली धांसू एंट्री, इस कीमत पर मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.