OnePlus Nord 5 की होने वाली धांसू एंट्री, इस कीमत पर मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतेज़ार के बाद मिड रेंज सेगमेंट में OnePlus Nord 5 धूम मचाने आ रहा है। इस फोन को OnePlus Nord 4 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में फोन की कीमत और कुछ फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। आगे OnePlus Nord 5 की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 की जल्द होगी एंट्री, इस चिपसेट के साथ कम कीमत में देगा फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर

OnePlus Nord 5 की कीमत

इसकी जानकारी टिप्स्टर Debayan Roy द्वारा साझा की गई है, जानकारी के अनुसार फोन की कीमत लगभग 30,000 रूपये के आस पास हो सकती है। पिछले साल कंपनी ने Nord 4 को भी 29,000 रूपये को शुरुआती कीमत पर ही पेश किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए Amazon इकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है। फिलहाल इसके लॉन्च की तारीख से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है।

OnePlus Nord 5 फीचर्स

आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में ग्लास बैक के साथ प्लास्टिक फ्रेम का उपयोग किया जा सकता है।

फोन के बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें आपको IR, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, और ड्यूल स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE इस महीने ले सकता है एंट्री, One UI 8 के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.