iQOO Neo 10 की जल्द होगी एंट्री, इस चिपसेट के साथ कम कीमत में देगा फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जो लोग फोन में कम कीमत पर फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस चाहते हैं, उनके लिए खुश खबरी, क्योंकि iQOO Neo 10R के बाद अब कंपनी वैश्विक बाजार में iQOO Neo 10 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में Geekbench लिस्टिंग के माध्यम से फोन के चिपसेट और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE इस महीने ले सकता है एंट्री, One UI 8 के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

iQOO Neo 10 Geekbench लिस्टिंग

हाल ही में फोन को Geekbench सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर I2405 के साथ देखा गया है। इसके पहले इसे समान मॉडल नंबर के साथ इंडोनेशिया की SDPPI और भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। Geekbench पर इस फोन के मदरबोर्ड का कोडनेम “Sun” बताया गया है।

iQOO Neo 10 Geekbench लिस्टिंग

फोन ऑक्टाकोर चिपसेट द्वारा संचालित हो रहा है, जिसमें से प्राइम कोर 3.21GHz की क्लॉक स्पीड, तीन कोर 3.1GHz की क्लॉक स्पीड, दो कोर 2.8GHz की क्लॉक स्पीड, और अन्य दो कोर 2.02GHz की क्लॉक स्पीड पर रन हो रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 825 GPU को शामिल किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 12GB RAM ऑप्शन मिल सकता है, और ये Android 15 पर रन हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान इसने सिंगल-कोर में 2,093 पॉइंट्स और मल्टी-कोर में 6,836 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।

iQOO Neo 10 फीचर्स

आधिकारिक तौर पर फोन के फीचर्स से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसे हाल ही में चीन में लॉन्च हुए iQOO Z10 Turbo Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, इसमें X-Axis लीनियर मोटर, IR ब्लास्टर, और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे शानदार फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Vivo का ये कम बजट वाला फोन बाजार में धूम मचा रहा, आज ही हुआ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.