iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • iQOO ने भारत में Z11xa 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹28,999 है।
  • ये फोन सिर्फ एक 8GB + 128GB वैरिएंट में आया है।
  • इसकी सेल 14 सितंबर से Amazon और iQOO के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट और कीमत बदली है। और ये नया मॉडल उस दौर में आया है, जहां मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत लगभग हर ब्रांड के फोनों के दाम ऊपर ले जा रही है।

Z11xa में आपको 6.76-इंच की 120Hz FHD+ स्क्रीन, MediaTek का Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 7,200mAh बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे, और ऑफर के बाद ये फोन आपको ₹27,499 में मिलेगा। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: vivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

कीमत और सेल

ये फोन दो, टाइटन ब्लैक (Titan Black) और प्रिज़्मैटिक ग्रीन (Prismatic Green) रंगों में आया है और आप इसे 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon तथा iQOO के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

फोनवैरिएंटकीमत
iQOO Z11xa 5G (नया)8GB + 128GB₹28,999
iQOO Z11x 5G6GB + 128GB₹27,999

अभी आपको Amazon पर इस पर ₹1,500 का कूपन डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹27,499 रह जाती है। iQOO की साइट पर यही छूट आपको बैंक ऑफर के रूप में मिलेगी।

iQOO Z11xa में अलग क्या है

iQOO Z11xa असल में Z11x का ही दूसरा रूप है। स्क्रीन, चिपसेट, कैमरा, बैटरी और मज़बूती, इन सब में दोनों फोन एक जैसे हैं। फर्क सिर्फ वैरिएंट का है, क्योंकि Z11x में 6GB+128GB और 8GB+256GB जैसे मॉडल भी मिलते हैं, वहीँ Z11xa सिर्फ 8GB+128GB में आया है।

ऑफर के बाद ₹27,499 में आपको 8GB रैम मिल रही है, वहीँ Z11x का 6GB+128GB मॉडल अभी ₹27,999 का है। यानी लगभग उतने ही पैसों में आपको 2GB ज़्यादा रैम मिल जाएगी।

लेकिन ₹28,999 के फोन में भी कंपनी आपको AMOLED नहीं, 120Hz LCD पैनल ही दे रही है, और रैम भी LPDDR5X नहीं बल्कि LPDDR4X है, जो निराशाजनक है।

7,200mAh बैटरी इस सेगमेंट में अब भी बड़ी है, और इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग तथा रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। मज़बूती के लिए इसमें IP68 और IP69+ रेटिंग दी गयी है, यानी धूल के अलावा तेज़ पानी की धार भी ये झेल लेगा।

iQOO Z11xa स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनiQOO Z11xa 5G
डिस्प्ले6.76-इंच FHD+ (2344×1080) LCD, 120Hz, 1,200 निट्स HBM
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 Turbo (4nm), Mali-G615 MC2 GPU
रैम और स्टोरेज8GB LPDDR4X + 128GB, 8GB तक वर्चुअल रैम
रियर कैमरा50MP Sony IMX852 (f/1.8) + 2MP डेप्थ (f/2.4), LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.45)
वीडियो4K@30fps (आगे और पीछे, दोनों)
बैटरी7,200mAh, 44W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर OriginOS 6, 2 साल OS + 4 साल सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP68 और IP69+ रेटिंग
सिक्योरिटीसाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
ऑडियो और बाकी फीचरस्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर
कनेक्टिविटीड्यूल सिम 5G, Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, USB Type-C 2.0
डाइमेंशन और वज़न166.64×78.43×8.39mm, 219 ग्राम

ये पढ़ें: iQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products