Vivo का ये कम बजट वाला फोन बाजार में धूम मचा रहा, आज ही हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में किफायती कीमत पर अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, इस फोन को Vivo Y19 5G के नाम से Y सीरीज में शामिल किया गया है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, और ये Swiss SGS five स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। आगे Vivo Y19 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Great Summer Sale 2025: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 16,000 रूपये तक का डिस्काउंट

Vivo Y19 5G की कीमत और उपलब्धता

फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 4GB+64GB स्टोरेज: 10,499 रूपये
  • 4GB+128GB स्टोरेज: 11,499 रूपये
  • 6GB+128GB स्टोरेज: 12,999 रूपये
Vivo Y19 5G Colors

फोन Titanium Silver और Majestic Green इन दो रंगों में आता है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ग्राहक इसके 6GB RAM वाले वेरिएंट पर 3 माह तक नो कॉस्ट EMI के ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

Vivo Y19 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिजाइन की बात करें, तो फोन में मैट फ्रेम के साथ स्ट्रीकिंग रेनबो क्रिस्टल टेक्सचर देखने को मिलेगा। IP64 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है, और Swiss SGS five स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन की मोटाई 8.19mm और वजन 199g है।

ये MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और FunTouch OS 15 UI के साथ Android 15 पर रन होता है। बैक पैनल पर 13MP AI कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन नाइट पोर्ट्रेट, और प्रो मोड्स के साथ AI इरेज, AI फोटो एन्हांस, और AI डॉक्यूमेंट स्कैनर जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, और ये स्मार्ट चार्जिंग इंजन 2.0 के साथ 15W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Raid 2 OTT Release: इस एप पर धमाल मचाएगी अजय देवगन की ये फिल्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products