iQOO Neo 10 144fps गेमिंग सपोर्ट, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमती इतनी कम सबको छोड़ा पीछे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतेज़ार के बाद iQOO ने भारत में मिड रेंज में अपना तगड़ा फ्लैगशिप फोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है, जिसमें ड्यूल चिप के साथ हाई लेवल गेमिंग सपोर्ट मिलता है। ये इस सेगमेंट का सबसे फास्टेस्ट फोन है, जो 144FPS गेमिंग सपोर्ट करता है। आगे iQOO Neo 10 कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung के नए फोल्डेबल फोन की तस्वीर आयी सामने, 200MP कैमरा के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

iQOO Neo 10 कीमत और उपलब्धता

इस फोन को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत इस प्रकार है:

  • 8GB+128GB स्टोरेज: 31,999 रुपए
  • 8GB+256GB स्टोरेज: 33,999 रुपए
  • 12GB+256GB स्टोरेज: 35,999 रुपए
  • 16GB+512GB स्टोरेज: 40,999 रुपए

इस फोन को Inferno Red और Titanium Chrome इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन की प्री बुकिंग आज से शुरू हो गई है, और सेल प्री बुक यूजर्स के लिए 2 जून दोपहर 12 बजे और सभी यूजर्स के लिए 3 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी। ऊपर बताई गई कीमत के अतिरिक्त फोन पर 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशंस

iQOO Neo 10 Specifications
  • डिस्प्ले: इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 5500nits की पीक ब्राइटनेस और 3000Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।
  • परफॉरमेंस: फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसके अतिरिक्त Q1 SuperComputing चिप को शामिल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU का उपयोग किया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7000mm2 वेपर कूलिंग चैंबर का उपयोग किया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 2.42 मिलियन से ज्यादा है।
  • स्टोरेज: फोन 12GB LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन FunTouch OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है, जिसके साथ इसमें आपको 3 साल तक के OS अपडेट्स और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।
  • कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी पोर्ट्रेट सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन सुपर नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है, और 60FPS पर 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
  • बैटरी: इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और ये 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग, और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है, और हाई सेटिंग्स पर 10 घंटों तक की BGMI गेमिंग करवा सकता है।
  • अन्य: फोन IP65 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें IR blaster, NFC, Bluetooth 5.4, और Wi-Fi 7 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: AI Podcast Video बना कर लोग कमा रहें लाखों रुपए, आप भी इस तरह आसानी से बना सकते हैं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products