Samsung के नए फोल्डेबल फोन की तस्वीर आयी सामने, 200MP कैमरा के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स लॉन्च करने वाला है, और इसी बीच Samsung Galaxy Fold 7 की एक तस्वीर सामने आयी है, जिससे फोन के डिजाइन और कैमरा सेंसर का पता चलता है। लीक्स के अनुसार फोन को जुलाई, 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। आगे Samsung Galaxy Fold 7 लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: AI Podcast Video बना कर लोग कमा रहें लाखों रुपए, आप भी इस तरह आसानी से बना सकते हैं

Samsung Galaxy Fold 7 तस्वीर आयी सामने

हाल ही में एक Weibo पोस्ट के माध्यम से फोन के बैक पैनल की तस्वीर साझा की गई है। हालांकि, पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है, लेकिन तस्वीर पहले ही वायरल हो चुकी है। साझा की गई तस्वीर में फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल अरेंजमेंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

कैमरा आयलैंड पर नजर डालें तो, 200MP प्राइमरी सेंसर नजर आ रहा है, जबकि Z Fold 6 में 50MP ISOCELL GN3 (1/1.57″) सेंसर दिया गया था।

अन्य फीचर्स

अन्य लीक्स के अनुसार इस फोन का साइज अनफोल्ड होने पर 158.4 x 143.1 x 3.9mm और फोल्ड होने पर 8.9mm हो सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

इसमें 12GB RAM और 4000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले बेजल की बात करें, तो इनर डिस्प्ले बेजल 1.9mm से 1mm तक सिकुड़ सकते हैं। जल्द ही फोन से संबंधित अन्य लीक्स भी सामने आ सकते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 19 मई से 25 मई के धांसू कंटेंट, आपके वीकेंड को एक्साइटमेंट से भर देंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.