Vivo T2 और T2x इस दिन होंगे भारत में लॉन्च; किफायती दामों में मिलेंगे, दमदार स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo की किफ़ायती T1-सीरीज़ की सक्सेसर, Vivo T2 सीरीज़ में नए स्मार्टफोन आने वाले हैं। कंपनी ने टीज़र के साथ खुद इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी है और आज इनकी लॉन्च की तारीख भी सामने आ गयी है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Vivo T2 5G और Vivo T2X 5G, 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे।

ये पढ़ें: 2023 अप्रैल में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in April 2023 )

Vivo T2 सीरीज़ में नए स्मार्टफोन

Vivo T2 सीरीज़ का पेज Flipkart पर भी लाइव हो चुका है, जिसमें फोनों के रियर पैनल देखे जा सकते हैं। साथ ही कंपनी ने Vivo T2 की डिस्प्ले को लेकर ये पुष्टि कर दी है कि ये फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी और इसमें 1300 निट्स ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिलेंगे। साथ ही सामने आये टीज़र से ये भी पता चलता है कि इस फ़ोन में नौच आएगी। इस स्मार्टफोन को कंपनी ओक्टा कोर Snapdragon 695 5G चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। साथ में 6GB और 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिल सकती है।  

वहीँ इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन Vivo T2x 5G में ओक्टा कोर Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज आने के आसार हैं। हालांकि इसमें AMOLED नहीं बल्कि फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ LCD डिस्प्ले आएगी।

इन दोनों स्मार्टफोनों को लेकर कंपनी कैमरे की जानकारी कल यानि 7 अप्रैल को और चिपसेट कीडेटाइल 9 अप्रैल को देने वाली है, जिन्हें हम आप तक ज़रूर पहुंचाएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होंगे और कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी कीमतें 20,000 रूपए तक ही होंगी।

ये पढ़ें: Redmi, Realme को पीछे छोड़, 10,000 रूपए से भी कम में भारत में लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageVivo T2 सीरीज़ का भारत में लॉन्च कन्फर्म, इस किफ़ायती सीरीज़ में मिलेंगे ये फ़ीचर

भारत में अभी कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपनी मिड-रेंज Vivo V27 स्मार्टफोन सीरीज़ में दो स्मार्टफोन लॉन्च किये और अब कंपनी Vivo T2 सीरीज़ के साथ बजट स्मार्टफोनों के बाज़ार में अपने नए फ़ोन लाने को तैयार है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की तारीख़ की घोषणा नहीं की है, लेकिन Flipkart पर इसकी …

ImageVivo कर रही है 9 दिसम्बर को इंडिया में पंच होल डिस्प्ले वाला फोन लांच: हो सकता है Vivo V17

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo 9 दिसंबर को भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Vivo V17 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने V-सीरीज के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। Vivo ने कुछ दिन पहले V17 फोन को रूस में लॉन्च किया है। वीवो द्वारा भेजे जा रहे इन्वाइट में …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products