Realme की नयी P1 सीरीज़ भारत में लॉन्च हुई – कीमतें 15,999 से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme किफायती दाम में अपनी नयी P सीरीज़ लेकर आयी है। कंपनी ने इस सीरीज़ के पहले दो स्मार्टफोन Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G को आज भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोनों की कीमतें Realme की नंबर सीरीज़ के समान ही हैं। कंपनी के अनुसार इस नयी सीरीज़ को लॉन्च करने का उद्देश्य बजट में ज़्यादा पावरफुल फ़ीचर देने का है। इन नए स्मार्टफोनों में फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 2000 निट्स ब्राइटनेस, 5000mAh बैटरी, 50MP Sony LYT600 कैमरा और IP54 सर्टिफिकेशन जैसे फ़ीचर शामिल हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M55 5G Vs Nothing Phone (2a): 26,999 में कौन सा फ़ोन चुनेंगे आप ?

Realme P1 और P1 Pro की कीमतें और उपलब्धता

Realme P1 Pro

Realme P1 और Realme P1 Pro, दो स्टोरेज वैरिएंट में आये हैं। बेस मॉडल की अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे होने वाली है। वहीँ P1 Pro की पहली सेल 22 अप्रैल को शाम 6.00 बजे से शुरू होगी। इन्हें आप Flipkart और realme.com से खरीद सकते हैं। इन दोनों को SBI, ICICI और HDFC बैंक के कार्डों से खरीदने पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी।

Realme P1 हरे (Peacock Green) और लाला (Phoenix Red) रंगों में उपलब्ध है।

  • 6GB + 128GB – 15,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 18,999 रुपए

वहीँ Realme P1 Pro 5G नीले (Parrot Blue) और लाल (Phoenix Red) रंगों में आया है।

  • 8GB + 128GB – 21,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 22,999 रुपए

ये पढ़ें: Realme 12 Pro रिव्यु: रोज़ के कामों के लिए एक अच्छा मिड-रेंज ड्राइवर

Realme P1 5G और Realme P1 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

इन दोनों स्मार्टफोनों की ख़ास बातों पर चर्चा करें तो, दोनों में वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम मौजूद है। साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन Rainwater Touch सपोर्ट के साथ आये हैं, यानि आप गीले हाथों से भी फ़ोन को चला सकते हैं। फोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, P1 की बॉडी IP54 रेटिंग द्वारा प्रमाणित है, यानि हल्की बौछार और धूल से सुरक्षा। वहीँ Pro वैरिएंट IP65 सर्टिफिकेशन के साथ आया है। इसके अलावा दोनों में डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

Realme P1 Pro

Realme P1 और Realme P1 Pro, दोनों में ही 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस 240Hz टच सैंपलिंग रेट और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन जैसे फीचरों के साथ दी गयी है। हालांकि Pro मॉडल की स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले, Pro-XDR और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ थोड़ी ज़्यादा बेहतर है।

इन स्मार्टफोनों में परफॉरमेंस के लिए ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट (Realme P1) और ओक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर (Realme P1 Pro 5G) दिए गए हैं। इनके साथ 8GB तक की LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन Android 14 पर काम करते हैं और इनमें Realme UI 5.0 स्किन है। कंपनी ने बेस मॉडल पर दो साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट और Pro variant में तीन साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट देने का दवा किया है।

दोनों स्मार्टफोनों में ड्यूल रियर सेंसर हैं। जहां Realme P1 50MP Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर और 2MP के ब्लैक एंड वाइट सेंसर के साथ आएगा। वहीँ Realme P1 Pro में 50MP Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP pका पोर्ट्रेट सेंसर मिलेगा। दोनों में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फी सेंसर है। बैटरी भी दोनों में समान हैं। ये फ़ोन 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageफरवरी 2022 में भारत में दस्तक देंगे ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

2022 का पहला महीना गुज़र गया है और इसमें कई स्मार्टफोन भी हमने देखे हैं। लेकिन दूसरा महीना यानि की फरवरी इसे भी ज़्यादा स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। भारत में भी फरवरी 2022 में आपको कई स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे, जिनमें Realme 9 Pro सीरीज़ (जिसके एक्सक्लूसिव लीक हमने आपके साथ शेयर किये), Redmi …

ImageOppo F21 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने दी स्पेसिफिकेशन संबंधी ये मुख्य जानकारी; कीमतें भी लीक

Oppo F21 Pro सीरीज़ भारत में अगले हफ्ते 12 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है। ये Oppo F19 सीरीज़ की सक्सेसर है और इस सीरीज़ में Oppo F21 Pro 4G और F21 Pro 5G सामने आएंगे। जहां एक तरफ कंपनी ने इनके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशनों की जानकारी दी है, वहीँ लॉन्च से पहले इनकी कीमतें भी …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products