Redmi, Realme को पीछे छोड़, 10,000 रूपए से भी कम में भारत में लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एंट्री-लेवल स्मार्टफोनों की रेस में Realme और Redmi फोनों से टक्कर लेने के लिए Motorola ने आज भारत में Moto G13 को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन विश्व स्तर पर पहले लॉन्च हो चुका है और आज इसे भारतीय बाज़ारों में पेश किया है। Moto G-सीरीज़ में इस साल का ये दूसरा स्मार्टफोन है, इससे पहले इसी महीने में Moto G73 5G भी सामने आ चुका है। Moto G13 एक 4G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 10,000 से भी कम है। आइये इसके स्पेसिफिकेशनों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: मात्र 12,499 में मिलेगी 16GB रैम, भारत में लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन

Moto G13: कीमतें और उपलब्धता

Moto G13

Moto G13 4G दो नीले (Lavender Blue) और काले (Matte Charcoal) रंगों में आया है। इसे आप दो ही स्टोरेज वैरिएंट में खरीद पाएंगे और इसकी सेल Flipkart पर 5 अप्रैल 2023 से शुरू होगी।

  • 4GB+64GB स्टोरेज – 9,499 रूपए।
  • 6GB+128GB स्टोरेज – 9,999 रूपए।

ये पढ़ें: Moto Edge 40 Pro की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक

Moto G13 4G स्पेसिफिकेशन

Moto G13 एक 4G फ़ोन है और ये ओक्टा कोर MediaTek Helio G85 पर चलता है। इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। साथ ही सॉफ्टवेयर में यहां Android 13 आधारित My UX स्किन मौजूद है। फ़ोन में सामने की तरफ 6.5-इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ मिलती है। इस कीमत पर जहां अधिकतर स्मार्टफोन नौच के साथ आते हैं, वहाँ Moto G13 में पंच-होल कटआउट है, जिसमें 8MP का सेल्फी कैमरा फिट है।

Moto के इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर ट्रिपल सेंसर दिए गए हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हैं। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी भी दी गयी है, हालांकि इसमें केवल 10W चार्जिंग सपोर्ट ही है, लेकिन कीमत को देखते हुए इससे शिकायत करना उचित नहीं होगा। अन्य फीचरों में IP52 सर्टिफिकेशन (हल्की बौछार या पसीने से सुरक्षित), ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप-सी पोर्ट, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageRedmi 9 होगा 4 अगस्त को लांच, अमेज़न पर सामने आया टीज़र

शाओमी भारत में Redmi 9 को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है। टीजर के मुताबिक इस स्मार्टफोन को भारत में 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। We heard that you wanted a new #Redmi product? 😉 We want you to …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.