48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन  Realme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के बैक पैनल पर डायमंड जैसा पैटर्न है, साथ ही बैक पैनल पर चार रियर कैमरे मिलेंगे। Flipkart वेबसाइट और ऐप पर Realme 5s के टीज़र से इस बात का पता चला है कि फ़ोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए नज़र डालते है इसके आपेक्षित फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 2019 में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोन

Realme 5s के फीचर

Realme 5s को पिछले महीने NBTC लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन की खासियत ये होगी कि इसे भी Realme 5 Pro की तरह ही 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है।

फोन 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है। फोन में दमदार 5,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।

फ़ोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। क्वॉड रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा एक वाइड एंगल लेंस, एक टेलिफोटो लेंस और एक माइक्रो सेंसर दिया जा सकता है।

फोन के बैक में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 5s की कीमत की बात करें तो इसे Rs 10,000 से लेकर Rs 14,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए डिवाइस से जुडी कोई भी जानकरी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है तो लांच इवेंट तक इसके फीचर में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है तो बने रखिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageHonda Activa vs TVS Jupiter: एक टंकी में 40 किमी ज़्यादा या दो हेलमेट वाली डिक्की, कौन सा स्कूटर लें?

Honda Activa vs TVS Jupiter: सितंबर 2026 में देश में जितने स्कूटर बिके, उनमें हर तीसरा स्कूटर Honda Activa था। एक महीने में इसकी 3,52,271 यूनिट बिकीं, वहीँ दूसरे नंबर पर रहे TVS Jupiter की 1,54,725 यूनिट बिकीं, यानी बिक्री में Activa, Jupiter से दोगुने से भी ज़्यादा आगे है। लेकिन शोरूम में दोनों को …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.