LG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो के अनुसार यह फोन 7 मई को लांच की जाएगी।

आगामी सीरीज का पूरा ध्यान डिजाईन और लुक्स पर दिया जायेगा। डिवाइस के डिजाईन को सामने आई इमेज में देखा जा सकता है जो काफी आकर्षक नज़र आती है।

LG Velvet का डिजाईन (लीक रेंडर)

LG Velvet कंपनी के अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन्स से अलग हो सकता है। इसके बैक में रेन ड्रॉप कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के 3D डिजाइन को भी टीज किया है, जिसमें नए कैमरा सेट-अप और फ्रंट डिजाइन को देखा जा सकता है।

LG Velvet

फोन के फ्रंट और बैक पैनल में कर्व्ड ग्लास पैनल देखा जा सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन को नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मिड रेंज का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिवाइस के पीछे की तरफ आपको जो रेन-ड्राप कैमरा सेटअप दिया जाने वाला है वो काफी नया डिजाईन है। इस समय मार्किट में उपलब्ध Galaxy S20 सीरीज, Huawei P40 जैसे फ्लैगशिप फ़ोनों का डिजाईन भी एक जैसा ही नज़र आता है और मिड-रेंज में भी डिजाईन सभी कंपनिया एक जैसा ही रख रही है तो उन सबके बीच यह नयी डिवाइस काफी अलग डिजाईन के साथ पेश की जा सकती है।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट) चांग मा ने कहा कि “यह हमारा एक सहज भविष्य का दृष्टिकोण है, जिस पर हमें विश्वास है कि ये आज के उपभोक्ताओं को पसंद आएगा। साथ ही, ये हमें एक स्पष्ट ब्रांड के तौर पर पहचान स्थापित करने में हमें मदद करेगा।”

यह देखने वाली बात होगी की यह डिवाइस इंडियन मार्किट में कब पेश की जाएगी क्योकि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से उम्मीद है की लगभग सभी अपकमिंग स्मार्टफोन मई महीने के आखिर में लांच किये जा सकते है।

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

ImageRedmi Pro 2 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855, पॉप-अप कैमरा से साथ लांच

Xioami का नया सब-ब्रांड Redmi के तहत हाल ही में आकर्षक डिवाइस को पेश किया गया था और तजा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही Redmi Pro 2 के रूप में एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयारी कर रही है। एक लोकप्रिय Weibo ब्लॉगर ने अब आगामी स्नैपड्रैगन 855 युक्त चिपसेट वाले …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.