Realme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर भी काम कर रहे हैं और जल्द ही इस सीरीज को भी लॉन्च किया जाएगा।

इसके ही चलते कंपनी ने आज Realme Narzo 20 सीरीज के लांच से जुड़े मीडिया इनवाइट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Narzo 20 सीरीज को कंपनी 21 सितम्बर के दिन फ्लिप्कार्ट कर जरिये लंच करेगा। सीरीज में आपको Narzo 20, Narzo 20A और Narzo 20 Pro यी तीन स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे।

फिलहाल इन स्मार्टफोनों के बारे में ज्यादा जानकारी कंपनी द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है। पिछले दिनों ही Narzo 20 के बारे में कुछ लीक्स सामने आए थे।

Realme Narzo 20 सीरीज से जुडी जानकारी (लीक्ड)

अभी के लिए अगर सीरीज से जुडी अफवाहों पर नज़र डाले तो यह तीनो ही स्मार्टफोन एंड्राइड 11 आधारित Realme UI पर रन करते हुए मिलेंगे। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Nazro 20A सीरीज का बेस मॉडल होगा जिसमे आपको 3GB रैम का ऑप्शन दिया जा सकता है।

यह भी साफ़ है की पिछली सीरीज की ही तरह यहाँ भी आपको बड़ी बैटरी 5,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी के साथ दी जा सकती है। इसमें यह भी कहा जा रहा है की हो सकता है सीरीज का कोई स्मार्टफोन अन्य स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन हो।

पुरानी लीक में सामने आया था कि रियलमी Narzo 20 में 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। वहीं सीरीज़ का तीसरा हाई-एंड मॉडल रियलमी Narzo 20 Pro होगा। लीक के अनुसार, यह 6GB/8GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। साथ ही लीक में यह भी जानकारी मिली थी कि Realme Narzo 20 Pro फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

 

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.