मात्र 12,499 में मिलेगी 16GB रैम, भारत में लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO ने आज भारत में एक नया स्मार्टफोन Tecno Spark 10 Pro लॉन्च किया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है, जिसमें Helio G88 चिपसेट, फुल एचडी+ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। साथ ही मात्र 12,499 रूपए की शुरूआती कीमत पर इसमें 32MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है, जो कि इस बजट के किसी भी स्मार्टफोन में नहीं है। आइये इसके और फ़ीचर जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

Tecno Spark 10 Pro कीमतें व उपलब्धता

Tecno Spark 10 Pro में सफ़ेद (Pearl White) और काले (Starry Black) कलर वैरिएंट हैं। ये स्मार्टफोन 24 मार्च यानि आज से ही रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होगा।

इसमें केवल एक ही स्टोरेज विकल्प है, जिसमें 8GB की LPDDR4x RAM और 128GB की स्टोरेज है। यहां मेमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी 2.1 के साथ ज़रुरत के अनुसार स्टोरेज के 8GB हिस्से को आप रैम के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे, तो फ़ोन में आपको कुल 16GB तक की रैम मिलेगी। इसकी कीमत 12,499 रूपए है।

ये पढ़ें: Nothing Ear (1) vs Nothing Ear (2): जानें इस बार फीचरों में क्या बदला है ?

Tecno Spark 10 Pro स्पेसिफिकेशन

6.78-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 270 Hz टच सैंपलिंग रेट और 580 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलती है। ये फ़ोन ओक्टा कोर Helio G88 4G चिपसेट द्वारा संचालित है। इसके अलावा इसमें 32MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

फ़ोन में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी AI सेंसर है और साथ में AI लेंस है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। अन्य फीचरों की बात करें तो, इसमें ड्यूल सिम स्लॉट, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, GPS/GLONASS, टाइप-सी पोर्ट, NFC, इत्यादि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageTecno Pova 4 भारत में Helio G99 और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Transsion Holdings ब्रैंड Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है जो भारत में 12,000 रूपए से कम में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Helio G99 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल होंगी। भारत में इसकी सेल 13 दिसंबर से …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.