Moto Edge 40 Pro की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Edge 40 सीरीज़ की अपेक्षा MWC 2023 के दौरान की जा रही थी, लेकिन उस समय इसका लॉन्च नहीं हुआ। हालांकि अब भी कंपनी की तरफ से Moto Edge 40 Pro या इसके बेस मॉडल को लेकर कोई चर्चा या लॉन्च की तारीख़ सामने नहीं आयी है, लेकिन इन स्मार्टफोनों के कई लीक और अफवाहें सामने आ चुके हैं। आज सामने आयी नयी रिपोर्ट में Moto Edge 40 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी है। साथ ही इसकी कीमतों को लेकर भी प्रचलित टिपस्टर द्वारा जानकारी सामने आयी है।

ये पढ़ें: 2023 अप्रैल में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in April 2023 )

Moto Edge 40 Pro की कीमतें

प्रचलित टिपस्टर SnoopyTech ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसके अनुसार Moto Edge 40 Pro की कीमतें 899 यूरो (लगभग 80,000 रूपए) हो सकती है। इनके अनुसार ये कीमत 12GB + 256GB वैरिएंट की होगी। साथ ये भी बताया गया है कि ये फ़ोन नीले (Lunar Blue) रंग में उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Nothing Phone (2) भारत में जल्द ही होगा लॉन्च, मॉडल नंबर के साथ लीक हुए स्पेक्स

Moto Edge 40 Pro स्पेसिफिकेशन

Edge 30 Pro को कंपनी ने पिछले साल 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया था। इस बार Edge 40 Pro में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं। ये फ़ोन भी ज़्यादातर फ्लैगशिप फोनों की तरह ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और सॉफ्टवेयर साइड पर आपको Android 13 के साथ MyUX 5.0 मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आ सकती है और सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं। सामने आयी रिपोर्ट बताती हैं कि इनमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP का पोर्ट्रेट लेंस शामिल होंगे। वहीँ सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 60MP का कैमरा मिल सकता है।

इस नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार Motorola अपने इस आने वाले फ़ोन में 125W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश कर सकता है और साथ में 4600mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा इसमें आपको 15W का वायरलेस चार्जिंग और 5W का रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फ़ोन में LPDDR5x रैम, UFS 4.0 स्टोरेज, HDR10+ सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग जैसे फ़ीचर मिलने के अभी आसार हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

ImageMoto Edge 30 के लॉन्च से पहले ही मुख्य फ़ीचर लीक हुए, मिड-रेंज बाज़ार में जल्दी होने वाला है लॉन्च

Motorola, जिसने हाल ही में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ दुनिया का पहला फ़ोन Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) लॉन्च किया, अब एक मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। ये स्मार्टफोन इस प्रीमियम Pro वैरिएंट का ही बेस मॉडल कहा जा सकता है, जो 25-30,000 के बजट में पेश किया जा सकता है। …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.