WhatsApp पर भेजें स्टाइलिश फ़ॉन्ट में संदेश: इस तरह से टाइप करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp पर यूँ तो कई नए फ़ीचर कंपनी जोड़ती रहती है, लेकिन एक ऐसा फ़ीचर भी है, जो पहले से मौजूद है और बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते। इस समय करोड़ों लोग WhatsApp पर मैसेज भेजते हैं, लेकिन इनमें से कितने इसके फॉन्ट या स्टाइल को बदलने के फ़ीचर के बारे में जानते हैं ? WhatsApp पर आप मैसेज के फॉण्ट को आसानी से बदल सकते हैं और WhatsApp पर स्टाइलिश फ़ॉन्ट का इस्तेमाल अपने मैसेज भेजने के लिए कर सकते हैं। आइये प्रत्येक स्टेप के साथ आपको इसके बारे में बताते हैं।

ये पढ़ें: अब Google Maps दिखेगा हर गली नुक्कड़, देखिये अपना घर, कॉलेज, दफ्तर Street View के साथ

WhatsApp पर स्टाइलिश फ़ॉन्ट या विभिन्न फॉन्ट में मैसेज कैसे भेजें – How to send messages in different fonts on WhatsApp

अगर आपको अपने मैसेज बोल्ड या इटैलिक या Strikethrough करने हैं, तो ये विकल्प आपको WhatsApp ऐप में ही मिलते हैं।

  • सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें और मैसेज टाइप करें और अब इस पर टैप करते हुए होल्ड करके और छोड़ें।
  • यहां कुछ विकल्प आएंगे जैसे copy, share, Translate, इत्यादि और इनके सामने तीन डॉट्स होंगें, इन्हीं पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपको Bold, Italic, Srikethrough के विकल्प मिलेंगे।
  • इनमें से जो चाहे क्लिक करें और वैसे ही मैसेज भेजें।

अब अगर आपको WhatsApp पर स्टाइलिश फ़ॉन्ट (अलग अलग तरह के कई फ़ॉन्ट्स) में कोई सन्देश भेजना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करनी होगी। ये ऐप “Stylish Text – Fonts Keyboard” है और ये Play Store पर उपलब्ध है। इसके बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को दोहराएं और स्टाइलिश फॉन्ट में मैसेज भेजें।

  • सबसे पहले ये ऐप डाउनलोड करें और इसे खोलें।
  • अब इसमें दायीं तरफ नीचे एक ऐरो का निशान है, उस पर तीन बार क्लिक करते जाएँ।
  • अब ये आपको एक विज्ञापन दिखायेगा, इसके ऊपर Continue to app का विकल्प होगा, उस पर टैप करें।
  • अब ऐप के मुख्य पेज पर एक टुटोरिअल आएगा, इस पर टैप करते हुए इसे ख़त्म करें और नीचे दायीं तरफ Keyboard के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज में Enable Keyboard को चुनें। ये सीधा आपको फ़ोन के Keyboard सेटिंग्स में ले जायेगा, जहां आपको इसका टॉगल ऑन करना है।
  • अब WhatsApp खोलें और किसी भी चैट विंडो में मैसेज टाइप करने वाली जगह पर टैप करें।
  • नीचे दायीं तरह कीबोर्ड का आइकॉन आएगा, उस पर क्लिक करें और Stylish Text Keyboard को चुन लें।
  • अब जहां आप टाइप करते हैं, उसके नीचे ढेरों फॉन्ट के विकल्प आएंगे, जिनमें से कुछ फ्री हैं और कुछ को पाने के लिए आपको विज्ञापन यानि ऐड देखने होंगे और ये अनलॉक हो जायेंगे।
  • इसके बाद WhatsApp पर स्टाइलिश फ़ॉन्ट में किसी भी फॉन्ट को सेलेक्ट करें और इसमें मैसेज भेजें।

ये पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की टिकट WhatsApp से कैसे करें बुक; अब नहीं लगेंगी लाइनें, शुरू हुई नयी सर्विस

  • इसमें बायीं तरफ बने S पर टैप करने से आप keyboard की थीम भी बदल सकते हैं। इस पर टैप करने के बाद कलर आइकॉन पर क्लिक करें, अब सामने आये रंगों में से किसी एक को चुनें, अनलॉक करने के लिए ऐड देखें और unlock कर लें।
  • इसके बाद आपके कीबोर्ड का थम या रंग बदल जायेगा। इसे आप नीचे स्क्रीनशॉट में भी प्रत्येक स्टेप के साथ समझ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageWhatsApp पर वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे सुनें – सही है या गलत ?

WhatsApp पर वॉइस मैसेज भेजना आज कल आम बात है। लोग इस फीचर को अपने ऑफिस और घर की दोनों ही ज़िन्दगियों में इस्तेमाल करते हैं। कई बार किसी ऑफिस ग्रुप में कोई मैसेज लोगों तक पहुंचाना हो तो, ज़रूरी है कि वो सही हो। वहीँ फैमिली ग्रुप में भी सभी तक कोई बात कहना …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products