दिल्ली मेट्रो की टिकट WhatsApp से कैसे करें बुक; अब नहीं लगेंगी लाइनें, शुरू हुई नयी सर्विस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने हाल ही में पेपर टिकट की सर्विस शुरू की थी, जिस पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके आप अपनी यात्रा कर सकते हैं। आज कंपनी ने टिकट बुकिंग का एक नया तरीका पेश किया है, जिसमें आपको कहीं जाने की ज़रुरत नहीं है बस स्टेशन पहुंचकर आप अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें और टिकट बुक करें। ये मेट्रो की नवीनतम सेवा है, लेकिन फिलहाल ये एनसीआर में सभी मेट्रो लाइनों के लिए उपलब्ध नहीं है। फिलहाल इसकी शुरुआत एयरपोर्ट लाइन के यात्रियों के लिए की गयी है, जिसमें वो स्मार्टफोन पर WhatsApp टिकट बुक कर सकते हैं।

ये पढ़ें: अब नहीं कर सकेंगे Netflix पासवर्ड शेयरिंग; पासवर्ड शेयर किया तो इतनी कीमत मांगेगा Netflix

इस सर्विस को आज DMRC के एमडी डॉक्टर विकास कुमार ने लॉन्च किया है और साथ ही बताया है कि WhatsApp चैटबॉट द्वारा ये टिकटिंग सेवा फिलहाल दिल्ली मेट्रो ऑरेंज लाइन के लिए शुरू की गयी है। इसके लिए DMRC के एक WhatsApp नंबर जारी किया है, जिसे आप अपने फ़ोन में पहले सेव करें और फिर WhatsApp पर इसके द्वारा टिकट बुक करें। आइये इसकी पूरी जानकारी हम आपको हर एक स्टेप के साथ देते हैं।

ये पढ़ें: अब Google Maps दिखेगा हर गली नुक्कड़, देखिये अपना घर, कॉलेज, दफ्तर Street View के साथ

WhatsApp पर दिल्ली मेट्रो की टिकट कैसे बुक करें ? – How to Book Delhi Metro Tickets On WhatsApp?

  • DMRC द्वारा जारी नंबर 9650855800 को अपने फ़ोन में सेव करें।
  • अब WhatsApp ऐप में यही नंबर का चैट विंडो खोलें और Hi लिखकर भेजें।
  • अब सामने आये ऑटो मैसेज में नीचे भाषा हिंदी या English चुनें।
  • अब दूसरे ऑटो मैसेज में टिकट खरीदें या Buy Ticket का विकल्प चुनें।
  • अब ये आपको जहां से यात्रा शुरू करनी है, वो स्टेशन चुनने को कहेगा, लेकिन ये फिलहाल कुछ ही स्टेशनों के लिए उपलब्ध है – शिवजी स्टेडियम, नयी दिल्ली, धौला कुआँ, दिल्ली ऐरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका सेक्टर 21 है। इनमें से एक स्टेशन चुनें।
  • फिर इन्हीं स्टेशनों में जहां जाना है, वो चुनें।
  • अब ये आपसे टिकट की संख्या चुनने को कहेगा – 1, 2 या ज़्यादा।
  • अब ऑटो मैसेज में आपकी सारी जानकारी आएगी, इसकी पुष्टि करें या एडिट (संशोधन) करें।
  • पुष्टि करते ही नए ऑटो मैसेज में आपको भुगतान का विकल्प मिलेगा और ये करते ही टिकट बुक हो जाएगी।

DMRC भारत में छठी ऐसी मेट्रो सर्विस है, जिसने WhatsApp टिकटिंग का माध्यम चुना है। इससे पहले, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई मेट्रो द्वारा ये सर्विस शुरू की जा चुकी है।

ये पढ़ें: Moto Edge 40 Vs Poco F5: 30,000 रूपए में किसे चुनेंगे आप ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हैंड्स-ऑन रिव्यू: फोल्डेबल में आख़िरकार मिलेगी ‘Ultra’ वाली बात

पिछले कई जुलाई के Unpacked इवेंट्स में Samsung अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल के साथ एक ही कोशिश करती आ रही है, वो ये कि ये फोन फोल्डेबल कम लगे और एक ऐसा आम फ्लैगशिप ज़्यादा लगे जिसे आप बस आसानी से बीच से फोल्ड कर देते हैं। Galaxy Z Fold 7 के साथ कोरियाई कंपनी इस …

Imageदिल्ली मेट्रो ने शुरू की QR कोड आधारित पेपर टिकट: जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए QR कोड वाली पेपर टिकट लॉन्च की है। फिलहाल ये सिविधा केवल कुछ ही स्टेशनों पर सीमित है, लेकिन जल्दी ही सभी स्टेशन पर ये टिकट मिलेंगी। इस नयी QR code पेपर टिकट को आप टोकन की ही तरह अपनी यात्रा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मेट्रो स्टेशन …

ImageIRCTC या Paytm ऐप से तत्काल की टिकट कैसे बुक करें

कई बार ऐसा होता है, जब अचानक आपको कहीं सफर करना पड़ जाए, कोई इमरजेंसी (आपातकालीन) स्थिति हो। ऐसे में हमारी रेलवे व्यवस्था लोगों को तत्काल टिकट योजना (Tatkal Ticket Scheme) के तहत यात्रियों को सफर करने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको यात्रा से केवल एक दिन पहले अपनी रेल टिकट बुक करनी …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.