अब Google Maps दिखेगा हर गली नुक्कड़, देखिये अपना घर, कॉलेज, दफ्तर Street View के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने हाल ही में Google Maps पर नया Street View फ़ीचर जोड़ा है। ये आपके शहर या मोहल्ले की हर गली का नज़ारा दिखाने में सक्षम है। ये केवल रास्ते नहीं, बल्कि आपको उस गली में मौजूद घर या स्कूल या दफ्तर की वर्चुअल तस्वीर भी दिखाता है। आइये जानते हैं कि इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

Street View, जैसे कि इसके नाम से ही ज़ाहिर है, व्यू, आप इस फ़ीचर के साथ बिल्डिंग, गली, आस-पास की किसी भी जगह का 360 डिग्री व्यू देख सकते हैं। ख़ासतौर से अगर आप कहीं जाने वाले हैं और वहाँ की लोकेशन का एक व्यू चाहते हैं, तो ये फ़ीचर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पुराने कॉलेज, स्कूल के आस-पास की जगह भी आप इससे देख सकते हैं। आइये जानते हैं कि इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं –

ये पढ़ें: WhatsApp पर मैसेज भेजने में हो गयी है गलती ? इस नए फ़ीचर के साथ कर सकते हैं Edit

Google Maps पर Street View का इस्तेमाल कैसे करें ? (Street View में किसी भी जगह की तस्वीर कैसे देखें)

  • Google Maps खोलें और यहां सर्च बार में जो जगह देखनी है, उसका नाम डालें।
  • अब Directions पर क्लिक करें।
  • अब दायीं तरफ एक लेयर आइकॉन आएगा, इसे क्लिक करें, जिसके बाद आपको मैप में नीले रंग में स्ट्रीट (Street) नज़र आएँगी।
  • अब जो जगह आपने सर्च बार में डाली थी, वो लाल रंग के निशान के साथ दिखेगी, उसे ज़ूम करें और उसके पास की street पर टैप करें।
  • अब टैप की जगह आपको नीले रंग के डॉट के साथ दिखेगी और आपको ये ऊपर, लोकेशन का 360 डिग्री व्यू दिखायेगा।

हालांकि पूरा भारत में ये लॉन्च हो चुका है, लेकिन अब भी कुछ जगहों पर आप Street View में उस जगह की तस्वीर देख पाएंगे, लेकिन 360 डिग्री व्यू आपको नहीं मिलेगा, लेकिन आने वाले समय में Google धीरे धीरे इस फ़ीचर को अन्य जगहों पर भी रोलआउट कर रहा है। साथ ही अगर आप इस फ़ीचर का उपयोग अपने लैपटॉप पर करने वाले हैं, तो आपको तस्वीर के साथ साथ ये भी दिखाया जायेगा कि ये कितनी पुरानी है और कौन सी तारीख को ली गयी थी। डेस्कटॉप पर Maps में Street View का विकल्प दायीं तरफ सबसे नीचे मिलेगा।

ये पढ़ें: बिना आपकी मर्ज़ी के कोई नहीं पढ़ पायेगा ई-मेल, ऐसे लगाएं अपने मेल पर पासवर्ड प्रोटेक्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageJio ने लॉन्च किया अपना डिजिटल असिस्टेंट Saarthi; जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल?

रिलायंस ने जियो को लांच करने के बाद से ही टेलीकॉम मार्केट में तहलका मचाया हुआ है इसी के साथ ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि यह इंडिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। अब कल जिओ ने अपने लेटेस्ट डिजिटल असिस्टेंट सारथी को भी लॉन्च कर दिया है जो …

Imageक्या है इंटरनेट पर वायरल हुआ ChatGPT ? ChatGPT जैसी इन AI ऐप्स का भी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में कर सकते हैं इस्तेमाल

इंटरनेट पर इस समय सबसे ज़्यादा ट्रेंड करने वाले टॉपिक (topics) में से एक है OpenAI का ChatGPT, जिसकी घोषणा पिछले हफ्ते ही हुई है, और मात्र 1 हफ्ते में इसके 1 मिलियन से ज़्यादा यूज़र बन चुके हैं। OpenAI और किसी की नहीं, बल्कि Elon Musk की ही कंपनी है, जिन्हें ये AI चैटबॉट …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.