WhatsApp पर मैसेज भेजने में हो गयी है गलती ? इस नए फ़ीचर के साथ कर सकते हैं Edit

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में WhatsApp ने एक अकाउंट से पांच स्मार्टफोन या डिवाइस लिंक करने का नया फ़ीचर पेश किया और अब मैसेज में Editing (सम्पादित करना) सपोर्ट का नया फ़ीचर पेश किया है। WhatsApp लगातार नए और ज़रूरी फीचरों को जोड़कर अपने उपयोगकर्ताओं को खुश रखने की पूरो कोशिश करता है। आज कंपनी ने WhatsApp Edit फ़ीचर लॉन्च किया, जिसका काफी समय से इंतज़ार हो रहा है। अब आप मैसेज भेजने के 15 मिनट बाद तक अपने मैसेज में एडिटिंग या सम्पादन या सुधार कर सकते हैं।

WhatsApp Edit फ़ीचर

WhatsApp पर किसी को भी मैसेज भेजकर यदि आप कुछ बदलना चाहते हैं, तो भेजने के 15 मिनट बाद तक आप इसमें कोई भी बदलाव कर सकते हैं। बदलाव या एडिटिंग करने के बाद, मैसेज जिसे गया है, उसे मैसेज के साथ केवल ‘Edited’ लिखा नज़र आएगा। आपका पुराना मैसेज उन्हें नहीं दिखेगा। साथ ही एडिट होने पर जिसे मैसेज किया है, उन्हें कोई नया नोटिफिकेशन भी नहीं जायेगा। ये नया Edit फ़ीचर केवल टेक्स्ट मैसेज तक ही लागू है, आप तस्वीरें, इमोजी, वीडियो इत्यादि में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे।

WhatsApp पर मैसेज कैसे Edit करें

  • भेजे हुए मैसेज पर या जिसे Edit करना चाहते हैं, उस पर लम्बा प्रेस (Long press) करें।
  • अब More options में जाएँ और Edit पर क्लिक करें।
  • अब अपने मैसेज को एडिट करें और चेक मार्क पर टैप करते हुए, इसे अपडेट कर दें।
  • iPhone और web whatsapp पर भी आपको लॉन्ग प्रेस करके Edit विकल्प ही ढूंढना है और बस एडिट कर देना है।

मैसेज Edit फ़ीचर का रोल आउट आज से सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू हो गया है और आने वाले कुछ ही हफ्ते में सभी Android और iPhone उपयोगकर्ताओं तक ये अपडेट पहुँच जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

Image2022 में आपको अपने WhatsApp अकाउंट में मिलेंगे ये नए और दिलचस्प फीचर

Meta की मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल काफी तब्दीलियाँ देखने को मिल सकती हैं। 2022 में इस एप्लीकेशन में प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, इत्यादि से सम्बंधित कई नए फीचरों पर कंपनी काम कर रही है। पिछले साल में कंपनी ने डेस्कटॉप पर वीडियो कॉलिंग, फोटो व वीडियो को मिटा देने जैसे कई फ़ीचर दिए …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.