Windows 11 start menu में Ads कैसे बंद करें?(सबसे आसान तरीका)

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में हर कंपनी Ads के माध्यम से पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, इसलिए हमें फ़ोन और लैपटॉप दोनों किसी भी ऐप या फंक्शन को ओपन करने पर ads दिखने लगते हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भी जब 2021 में Windows 11 पेश किया था तब से हमें इसमें भी ads दिखना शुरू हो गए हैं। अभी दो सप्ताह पहले से मिस्क्रोसॉफ़्ट विंडोज के स्टार्ट मेनू में भी ads दिखाने लगा है, दरअसल यहाँ माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के apps क रिकमेन्डेशन दिखाया जाता है। ज्यादातर यूजर नहीं चाहते कि जब भी वें windows 11 में स्टार्ट मेनू ओपन करें तो उन्हें रेकमेंडेशन या ads दिखें, इसलिए इस लिख में हमनें बताया है कि Windows 11 start menu में Ads कैसे बंद करें?

ये पढ़े: Aadhaar card PAN card link status online कैसे चेक करे?

Windows 11 start menu में Ads कैसे बंद करें?

इस लेख में हमनें आगे Windows 11 start menu में Ads बंद करने का तरीका बताया है, जिसे फॉलो करके आप अपने Windows 11 start menu में दिखने वाले ads को आसानी से बंद कर पाएंगे।

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप या कप्म्यूटर पर start menu ओपन करें।
  • अब सेटिंग्स के ऑप्शन को सर्च करें, और सेटिंग्स में आ जाएं।
How to disable Windows 11 Start Menu ads
  • यहाँ बायीं ओर मेनू पैनल में बहुत सारे ऑप्शंस दिखेंगे, इनमे से Personalization के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Start का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
How to disable Windows 11 Start Menu ads
  • यहाँ थोड़ा सा स्क्रॉल करने पर “Show recommendations for tips, app promotions, and more.” का ऑप्शन दिखेगा, इसके सामने बने टॉगल बटन को बंद करें।
Windows 11 start menu में Ads कैसे बंद करें?
  • अब आपके windows 11 start menu में दिखने वाले ads बंद हो जाएंगे।

ये पढ़े: Instagram live video को सेव या डाउनलोड कैसे करें?

निष्कर्ष:

windows 11 start menu ads को बंद करने का ये एक मात्र सबसे आसान तरीका है। यदि आप चाहते है कि रेकमेंडेशन्स में आपको apps दिखे तो आप से settings में जाएं और Personalization फिर Start के सेक्शन में जाकर उस टॉगल बटन को वापस ऑन करें। ऐसा करने पर फिर से स्टार्ट मेनू में रेकमेंडेड apps दिखने लगेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageYoutube पर ads कैसे बंद करे?, जाने आसान तरीका

आज के समय में youtube सबसे बड़ा वीडियो सर्च इंजन है, जिसका उपयोग लगभग हम सभी करते हैं। लेकिन काम के वीडियो देखने के साथ साथ मनोरंजन के बीच में भी बार बार दिखने वाले ads काफी परेशान करते हैं, और ज्यादातर वो ads जिन्हें हम स्किप नहीं कर सकते हैं। यदि इस परेशानी से …

Imageइन आसान स्टेप्स की मदद से आप भी इस्तेमाल कर पाएंगे Microsoft Bing AI को अन्य डेस्कटॉप ब्राउज़र पर

हाल ही में Microsoft ने अपने नए AI चैटबॉट Bing को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस नए चैटबॉट को नियंत्रण में रखने के लिए उसे सीमित कर दिया है। हालाँकि, नए Bing AI चैटबॉट की एक और सीमा यह है, कि आप इसे केवल Microsoft Edge ब्राउज़र पर ही उपयोग कर सकते हैं। इसलिए …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageMicrosoft Office Free में कैसे इस्तेमाल करें (सबसे आसान तरीका)

Documents बनाना हो, या PPT तैयार करना हो हमें Microsoft Office की आवश्यकता पड़ती ही है, लेकिन इसका इयरली सब्सक्रिप्शन लगभग $70 से शुरू होता है, ऐसे में हर किसी के लिए इसका उपयोग कर पाना मुश्किल है। यदि आप भी इसी परेशानी से झूझ रहे हैं, तो इस लेख में हमनें बताया है, कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.