झड़ते बालों के लिए राम बाण हैं ये शैम्पू – Best Shampoos for Hair Fall

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Best Hair Fall Shampoos in Monsoon – भारत में बहुत तेज़ी से मौसम बदलते हैं और हर बदलते मौसम के साथ बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। ये केवल महिलाओं की ही नहीं, बल्कि अब तो पुरुषों के लिए भी बड़ी समस्या है। बाल झड़ने के कई कारण हैं, जैसे – सर्दी में गर्म पानी का इस्तेमाल, फैशन के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले हीटिंग अक्सेसरीज़, हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ना, तनाव, या अन्य कोई स्वाथ्य सम्बन्धी समस्या। लेकिन पूरे साल में इस समय भारत में लोगों को सबसे ज़्यादा बाल झड़ने की समस्या होती है- यानि मानसून, बारिश के मौसम में।

ये पढ़ें: Happy Independence Day Wishes 2025: तिरंगे और आज़ादी का जश्न मनाने के लिए ये मैसेज आपको जरूर शेयर करने चाहिए

मॉनसून में हेयरफॉल की वजहें

  • हवा में नमी: स्कैल्प पर लगातार नमी रहने से जड़ें कमजोर हो जाती हैं।
  • फंगल और डैंड्रफ की समस्या: उमस भरा मौसम स्कैल्प में फंगल ग्रोथ बढ़ाता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।
  • बारिश का पानी: प्रदूषण और एसिडिटी के कारण यह बालों की क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचाता है।

इस समस्या को देखते हुए, कई प्रचलित शैम्पू के ब्रैंड हेयर फॉल के लिए ख़ास देते हैं। इनमें आपको अलग अलग स्किन टाइप के अनुसार भी बालों के झड़ने के लिए बेस्ट शैम्पू मिल सकते हैं। हमने यहां कुछ ऐसी ही शैम्पू की लिस्ट ( Best Shampoos for Hair Fall ) तैयार की है। इनमें से आप अपने बालों के अनुसार देख-परख कर, बेस्ट शैम्पू चुन सकते हैं।

नोट: यहां हमने जो भी शैम्पू Best Hair Fall Shampoos की लिस्ट में शामिल किये हैं, वो जेंटल फार्मूला पर आधारित हैं, जो आपके बालों के लिए नुक्सानदायक नहीं होंगे। साथ ही कौन सा शैम्पू किस तरह की स्किन के लिए बेहतर है, वो भी आप यहां जान सकते हैं। लेकिन अगर कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या जैसे किसी पोषण (विटामिन, आयरन) की कमी के कारण अगर बाल झड़ते हैं, तो खान-पान पर ध्यान देने और डॉक्टर की सलाह से ही इसका हल मिलेगा।

हेयर फॉल के लिए शैम्पू खरीदते समय आपको अपने बालों के लिए क्या बेस्ट है, ये तो ध्यान रखना ही है। इसके अलावा शैम्पू का ब्रांड व उसकी कीमत भी मायने रखती है, जो यहां आपको बतायी गयी है, ताकि आप आसानी से निर्णय ले सकें।

ये हैं हेयर फॉल के लिए बेस्ट शैम्पू – Best Shampoos for Hair Fall 2025

1. Love Beauty & Planet Hair Fall Control Shampoo

Love Beauty & Planet का ये हेयर फॉल शैम्पू, बाल झड़ने की समस्या के लिए काफी अच्छा है। आप खुद भी Amazon पर इसके रिव्यु चेक कर सकते हैं। ये एक माइल्ड शैम्पू है, जो सलफेट फ्री है। इसमें अनियन ऑइल (प्याज़ का तेल), नारियल तेल, कलौंजी का तेल, और पचौली ऑइल जैसी चीज़ें शामिल हैं। ये बालों को झड़ने से रोकता है और साथ ही बालों को बढ़ाने में भी सहायक है। ये हमारी Best Hair Fall Shampoos in Monsoon की सूची में एक अच्छा विकल्प है। हालांकि आप अपनी स्किन के अनुसार इसके चुनें तो बेहतर है।

2. Mamaearth Onion Shampoo

Mamaearth का Onion Shampoo भी काफी प्रसिद्ध हुआ है। इसमें प्याज़ के रस के साथ विटामिन ई व डी, नेचुरल केराटिन जैसे तत्व भी हैं। ये सभी बालों के झड़ने जैसी समस्या के लिए काफी मददगार हैं और साथ ही बालों के बढ़ने में भी सहायता करते हैं। इस शैम्पू से बाल चमकते हैं, उलझते कम हैं, और ये केमिकल द्वारा ट्रीट किये गए बालों के लिए भी अच्छा है। ये भी एक सलफेट फ्री शैम्पू है।

3. Indulekha Bringha Shampoo

Indulekha Bringha शैम्पू बिलकुल आयुर्वेदिक शैम्पू है, जिसमें भृंगा के साथ आपको 6 अन्य जड़ी बूटियों और एसेंशियल ऑयल इसमें मिलते हैं। इस शैम्पू में नौ भृंगराज पौधों का रस, कई मिनरल व एंटीऑक्सिडेंट्स हैं। इन सभी , जो बाल झड़ने की समस्या को जड़ से खत्म करते हैं। इसके अलावा इसमें अमला, विटामिन सी, इत्यादि भी हैं, जो बालों को मज़बूती देते हैं। बालों को और खूबसूरत बनाने के लिए आपका इसका सीरम भी साथ में खरीद सकते हैं। ये सभी तरह के बालों के लिए लाभदायक है।

4. Mamaearth Rosemary Anti-Hairfall Shampoo

रोज़मेरी और मेथी दाना से भरपूर यह सल्फेट-फ्री शैम्पू बालों को जड़ों से मजबूत करता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और नए बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। ध्यान दें की सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त नहीं है, इसीलिए पहले पैच टेस्ट ले लें।

5. Biotique Bio Kelp Protein Shampoo for Falling Hair

Biotique Bio Kelp shampoo भी एक माइल्ड शैम्पू है और महिलाएं और पुरुष, दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें केल्प का ब्लेंड, नीम, दारुहल्दी, भृंगराज, नेचुरल प्रोटीन, पुदीने की रस जैसी आयुर्वेदिक चीज़ें भी हैं। इन सभी चीज़ें से बालों में चमक, मज़बूती आती हैं और बालों में पोषण मिलता है।

6. Khadi Natural Neem & Aloe Vera Herbal Shampoo

नीम के एंटी-बैक्टीरियल और ऐलोवेरा के हाइड्रेटिंग गुण इसे डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन के लिए बेहतरीन बनाते हैं। पैराबेन-फ्री फॉर्मूला इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाता है, खासकर ऑयली स्कैल्प वालों के लिए।

7. Pilgrim Korean Rice Water & Collagen Advanced Damage Repair Shampoo

कोरियन हेयरकेयर से प्रेरित, इसमें 17 अमीनो एसिड, राइस वॉटर और कोलेजन है जो बालों को मुलायम और फ्रिज़-फ्री बनाता है। ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए यह मॉनसून में खास मददगार है।

8. Botanic Hearth Volume & Growth Shampoo with Biotin & Ylang Ylang Oil

पतले और बेजान बालों में वॉल्यूम जोड़ने के लिए यह शैम्पू बढ़िया है। बायोटिन और यलैंग-यलैंग ऑयल बालों को पोषण देते हैं और सल्फेट-फ्री फॉर्मूला स्कैल्प पर कोमल रहता है।

9. Kérastase Genesis Hydra-Fortifiant Anti Hair Fall Shampoo

जिंजर रूट और एडेल्वाइस सेल्स वाले एक्टिव्स से बना यह प्रीमियम शैम्पू बालों के फाइबर को मजबूत करता है। हल्का जेल-बेस फॉर्मूला इसे फाइन या ऑयली बालों के लिए मॉनसून में परफेक्ट बनाता है।

10. Pantene Advanced Hair Fall Solution Shampoo

Pantene Advanced Hair Fall Solution शैम्पू बाल झड़ना रोकने के साथ, जड़ों से नीचे तक बालों को मज़बूत बनाता है। इसमें एडवांस्ड प्रो-विटामिन के साथ फर्मेन्टेड राइस वाटर फार्मूला का इस्तेमाल किया गया है। इसका प्रो-विटामिन B5 फार्मूला, जड़ों में अंदर तक जाकर बालों की इम्युनिटी को बढ़ाता है, ताकि वो बालों की समस्याओं से लड़ सकें।

Best Hair Fall Shampoos in Monsoon की सूची में कौन सा शैम्पू किसके लिए सही?

  • ऑयली स्कैल्प और डैंड्रफ: Khadi Natural Neem & Aloe Vera
  • कमजोर जड़ें और टूटते बाल: Mamaearth Rosemary या Pantene Advanced
  • ड्राई और फ्रिज़ी बाल: Pilgrim Korean Rice Water & Collagen
  • वॉल्यूम की कमी: Botanic Hearth Volume & Growth
  • प्रीमियम केयर: Kérastase Genesis

शैम्पू को बदलने के अलावा भी आपको घर में छोटी छोटी आदतों में बदलाव की ज़रुरत है –

मॉनसून में बालों की देखभाल के छोटे उपाय

  • स्कैल्प को साफ़ और ड्राई रखें।
  • हफ्ते में 2–3 बार हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धोएं।
  • गीले बालों को जोर से रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे सुखाएं।
  • प्रोटीन, विटामिन और बायोटिन युक्त डाइट लें।

अगर बाल झड़ना किसी पोषण की कमी, हॉर्मोनल बदलाव या मेडिकल कंडीशन के कारण हो रहा है, तो सिर्फ शैम्पू से फर्क नहीं पड़ेगा। सही डाइट और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageदशहरे पर स्कूटर लेना है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिके ये 5, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Best Selling Scooters September 2026: सितंबर 2026 में भारत में कुल 9,95,576 स्कूटर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है, और इस रिकॉर्ड महीने में भी सबसे आगे Honda Activa ही रहा। अकेले Activa की 3,52,271 यूनिट बिकीं, यानी इसके बाद आने वाले चारों …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Image2025 के Best Compact Phones: ये 6 छोटे स्मार्टफोन भारत में तहलका मचा रहे हैं

अगर आप भी उन बड़े, भारी स्मार्टफोनों से परेशान हैं जो जेब में भी फिट नहीं आते और एक हाथ से पकड़ना भी मुश्किल होता है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। पिछले साल से इस साल के तक काफी कॉम्पैक्ट फोनों (compact phones) को ऐसे लौटते देखने को मिला है जिसकी उम्मीद …

Discuss

2 Comments
Be the first to leave a comment.