भारत में महंगा, विदेश में सिमटता OnePlus, दो खबरें जो ब्रांड के लिए मुश्किल बन गईं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus इन दिनों एक नहीं, दो बड़े कारणों से चर्चा में है और दोनों ही खबरें ब्रांड के लिए अनुकूल नहीं हैं। एक तरफ भारत में कंपनी के फोन एक बार फिर महंगे हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ विदेशी बाज़ारों से OnePlus का बिज़नेस समेटे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। यानी भारत में दाम ऊपर, और विदेश में मौजूदगी पूरी तरह सिमटती हुई।

ये पढ़ें: इस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

भारत में फिर बढ़े दाम, 15R चौथी बार महंगा

OnePlus 15R

OnePlus ने भारत में OnePlus 15R, Nord 6 और Nord CE6 की कीमतें 14 जुलाई से बढ़ा दी हैं। सबसे बड़ा झटका OnePlus 15R को लगा है, जिसकी हर वेरिएंट पर सीधे ₹5,000 की बढ़ोतरी हुई है। खास बात ये है कि लॉन्च के बाद से इस फोन के दाम अब चौथी बार बढ़ चुके हैं।

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
OnePlus 15R (12+256GB)₹54,999₹59,999
OnePlus Nord 6 (8+256GB)₹42,999₹44,999
OnePlus Nord CE6 (8+256GB)₹36,999₹39,999

बेस वैरिएंट 15R जो 47,999 में लॉन्च हुआ था, अब ₹59,999 में उपलब्ध होगा। यानी लॉन्च के समय करीब ₹12,000 ज़्यादा। इसकी वजह सिर्फ OnePlus नहीं है, 2026 में LPDDR रैम और स्टोरेज की बढ़ती लागत ने पूरी इंडस्ट्री के फोन महंगे कर दिए हैं, क्योंकि मेमोरी बनाने वाली कंपनियां अब AI सर्वर की तरफ ज़्यादा ध्यान दे रही हैं।

ये पढ़ें: लॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

उधर, विदेशी बाज़ारों से हटने की तैयारी?

जर्मन टेक साइट WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus जल्द ही यूरोप और अमेरिका से अपनी विदाई का एलान कर सकता है। रिपोर्ट में दावा है कि यूरोप की OnePlus साइटें अभी से Oppo पर रीडायरेक्ट हो रही हैं और वहां का ज़्यादातर स्टॉक बिक चुका है। पिछले हफ्ते ही OxygenOS को बंद कर ColorOS पर शिफ्ट होने की भी खबर आई थी, और अब ये रिपोर्ट उसी दिशा में इशारा करती है।

ये कंपनी भारत और चीन में एक प्रचलित ब्रांड के रूप में काम करती रहेगी, लेकिन माना जा रहा है कि OnePlus अब एक स्वतंत्र ब्रांड की जगह Oppo के तहत एक सीमित प्रोडक्ट लाइन बनकर रह जाएगा। भारत में इसका आफ्टर-सेल्स सपोर्ट पहले ही Oppo के नेटवर्क में जोड़ दिया जा चुका है।

फिलहाल विदेशी बाज़ार वाली बात एक रिपोर्ट पर आधारित है, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.