E20 petrol से माइलेज और इंजन की टेंशन? ₹15 लाख से कम में ये 5 Electric Cars हैं बेहतर विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

best electric cars under 15 lakh – पिछले कुछ महीनों से E20 petrol हर तरफ चर्चा में है। कई गाड़ी मालिकों की शिकायत है कि E20 आने के बाद उनकी कार की माइलेज गिर गई है, तो कुछ लोगों को अपने पुराने इंजन को लेकर चिंता सता रही है, खासकर उन गाड़ियों को लेकर जो मार्च 2023 से पहले खरीदी गई थीं।

सरकार और कार कंपनियों का कहना है कि पुराने वाहनों को होने वाला नुकसान न के बराबर है और बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने का कोई सबूत नहीं मिला है। लेकिन एक सर्वे में करीब 66 फीसदी गाड़ी मालिकों ने E20 के रोलआउट का विरोध किया, तो यह चिंता आसानी से जाने वाली नहीं है। इस समय सोशल मीडिया पर E20 के विरोध में कई पोस्ट सामने आये हैं।

ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं और इस मुद्दे ने आपकी उलझन और बढ़ा दी है, तो एक रास्ता पेट्रोल का झंझट ही जड़ से खत्म कर देता है, यानी electric car। अच्छी बात ये है कि अब भारत में ₹15 लाख से कम में भी कई दमदार EV मौजूद हैं। यहाँ हम आपके लिए ऐसी ही best electric cars under 15 lakh की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी रेंज रोज़मर्रा के सफर के लिए काफी है।

ये पढ़ें: इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

EV खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • असली रेंज: कंपनियाँ जो रेंज बताती हैं वो टेस्टिंग के अनुसार होती है। वास्तविकता में भारतीय सडकों पर आने के बाद रेंज आमतौर पर 20 से 30 फीसदी तक कम मिलती है, इसलिए दावे वाली रेंज को ही आखिरी सच न मानें।
  • चार्जिंग: घर पर चार्जिंग की सुविधा है या नहीं, यह वो चीज़ है, जिस पर आपका EV खरीदने का फैसला काफी हद तक निर्भर करता है।
  • BaaS का विकल्प: कुछ कंपनियाँ बैटरी-ऐज़-अ-सर्विस (BaaS) देती हैं, जिसमें बैटरी की कीमत अलग होती है और शुरुआती दाम काफी कम हो जाता है।

₹15 लाख से कम की 5 बेस्ट Electric Cars

  • Tata Tiago EV
  • Tata Punch EV
  • Citroen eC3
  • Tata Nexon EV
  • MG Windsor EV

Tata Tiago EV

best electric cars

इस लिस्ट की सबसे सस्ती EV है Tata Tiago EV, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.84 लाख से शुरू होती है। यह उन लोगों के लिए है जो पहली बार EV की दुनिया में कदम रख रहे हैं और शहर के अंदर रोज़ के छोटे सफर के लिए एक भरोसेमंद हैचबैक चाहते हैं।

इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं और कंपनी करीब 315 किमी तक की रेंज का दावा करती है। अच्छी बात ये है कि छोटी बॉडी की वजह से इसे तंग गलियों और पार्किंग में चलाना बेहद आसान रहता है।

Tata Punch EV

अगर हैचबैक नहीं बल्कि थोड़ी ऊँची और दमदार दिखने वाली छोटी SUV चाहिए, तो Tata Punch EV एक मज़बूत विकल्प है। इसकी कीमत करीब ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक रही है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें 260 से 350 किमी तक की रेंज मिलती है, जो बैटरी वेरिएंट पर निर्भर करती है। BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत और भी नीचे आ जाती है, जिससे यह कई पेट्रोल हैचबैक से आपको सस्ती भी पड़ सकती है।

Citroen eC3

best electric cars

जिन्हें केबिन में खुली जगह और आराम सबसे ज़रूरी लगता है, उनके लिए Citroen eC3 अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत करीब ₹11.6 लाख से शुरू होती है और इसमें 29.2kWh बैटरी दी गई है।

कंपनी इसमें करीब 320 से 325 किमी की रेंज का दावा करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसका बड़ा और आरामदायक केबिन है, जो लंबे सफर और परिवार के साथ चलने में सुकून देता है।

Tata Nexon EV

इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा रेंज देने वाली EV है Tata Nexon EV, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹12.49 लाख है। यह उन लोगों के लिए है जो एक पूरी साइज़ की कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं और हाईवे पर बार-बार चार्जिंग की चिंता से बचना चाहते हैं।

इसके टॉप वेरिएंट को लेकर कंपनी का दावा है कि ये एक चार्ज में 489 किमी तक जा सकती है। हालाँकि ऊपर वाले कुछ वेरिएंट ₹15 लाख के पार भी चले जाते हैं। रोज़ के इस्तेमाल के साथ-साथ बीच-बीच में लंबे सफर करने वालों के लिए यह भरोसेमंद साथी बन सकती है।

MG Windsor EV

best electric cars

आखिर में बारी MG Windsor EV की, जो अपने अलग डिज़ाइन और BaaS मॉडल की वजह से खूब चर्चा में रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹14 लाख (एक्स-शोरूम) है, लेकिन BaaS के साथ यह इससे काफी कम में भी मिल जाती है।

ये भी अलग अलग बैटरी पैक के अनुसार 332 से 449 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है। इसका एयरोलाउंज जैसा बड़ा केबिन और आरामदायक सीटें इसे शहर में रोज़ के सफर के लिए और परिवार के साथ लम्बे सफर के लिए, दोनों तौर पर पसंद की जाने वाली EV बनाती हैं।

किसके लिए कौन सी EV सही रहेगी?

सबसे कम बजट और पहली EV के लिए Tata Tiago EV सही रहती है। छोटी SUV का लुक चाहिए तो Tata Punch EV, और केबिन स्पेस के लिए Citroen eC3 बेहतर है। वहीं सबसे ज़्यादा रेंज के लिए Tata Nexon EV और अलग डिज़ाइन व परिवार के साथ लम्बे सफर के लिए MG Windsor EV आपकी पसंद बन सकती है।

FAQ

Q. क्या E20 petrol सच में इंजन खराब कर देता है?

A. मार्च 2023 से पहले की गाड़ियों में माइलेज कम होने और कुछ मामूली दिक्कतों की शिकायतें आई हैं। हालाँकि सरकार और कार कंपनियों का कहना है कि इससे बड़ा नुकसान होने का सबूत नहीं मिला है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो इसे थोड़ा चिंताजनक विषय बताते हैं।

Q. ₹15 लाख से कम में सबसे ज़्यादा रेंज वाली best electric car कौन सी है?

A. इस बजट में Tata Nexon EV सबसे ज़्यादा, करीब 489 किमी तक की दावा रेंज देती है।

Q. BaaS क्या होता है?

A. BaaS यानी बैटरी-ऐज़-अ-सर्विस में आप कार की बैटरी की कीमत अलग से किराये के तौर पर चुकाते हैं, जिससे कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.