Jio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs।

पैक तीन तरह के हैं: सिर्फ TV, सिर्फ Wi-Fi, और 3-in-1 जिसमें तीनों एक साथ आते हैं। जो घर अभी TV का रिचार्ज और इंटरनेट का बिल अलग-अलग भरते हैं, उनके लिए असली बदलाव यही तीसरा विकल्प है। आइए तीनों की कीमत और फायदे जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio 3-in-1 Home Packs की कीमत

Jio 3-in-1 Home Packs दो ही हैं। एक बार में ज़्यादा पैसे भरने पर महीने का खर्च घट जाता है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड भी घट जाती है।

  • 3-in-1 (100Mbps): ₹2,122 में 3 महीने, यानी ₹707 प्रति महीना
  • 3-in-1 (30Mbps): ₹2,222 में 4 महीने, यानी ₹555 प्रति महीना

दोनों पैकों में 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस एक जैसा मिलता है। फर्क सिर्फ Wi-Fi की स्पीड और अवधि का है।

Jio 3-in-1 Home Pack

अलग-अलग लेने पर कितना पड़ेगा

सिर्फ TV वाला पैक ₹2,000 में 5 महीने चलता है, यानी ₹400 प्रति महीना, और इसमें 200 से ज़्यादा HD चैनल के साथ 15 से ज़्यादा भाषाओं का कंटेंट शामिल है। सिर्फ Wi-Fi चाहिए तो 30Mbps वाला प्लान ₹2,200 में 5 महीने (₹450 प्रति महीना) और 100Mbps वाला ₹3,000 में 5 महीने (₹600 प्रति महीना) पड़ता है। दोनों स्पीड 2 महीने की अवधि में भी हैं, ₹1,100 और ₹1,500 में।

इसी हिसाब से 100Mbps Wi-Fi और TV पैक अलग-अलग लेने पर महीने का खर्च ₹1,000 बैठता है, जबकि Jio 3-in-1 Home Packs में यही ₹707 है। बंडल कराने पर हर महीने करीब ₹300 कम खर्च होते हैं।

नए ग्राहकों को कंपनी घर पर मुफ्त इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट भी दे रही है, जो पात्रता पर निर्भर करेगा। TV पैक पर ₹200 का सेटअप शुल्क लगता है, वहीँ 2 महीने वाले Wi-Fi पैक पर ₹300।

ये पढ़ें: 43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageVivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

Vivo T5e vs Realme C100x: अगर आपका बजट ₹14,000 के आसपास है और आप एक भरोसेमंद 4G फोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दिनों दो नाम सीधे आमने-सामने हैं, Vivo T5e और Realme C100x। दोनों हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं, दोनों की कीमत लगभग बराबर है, और दोनों ही एक जैसे खरीददार …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products