43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

QLED Smart TV का नाम सुनते ही कुछ साल पहले तक दिमाग में ₹60,000 से ₹70,000 वाला बजट आता था। क्वांटम डॉट वाली वो चमकदार, गहरी रंगत सिर्फ महंगे टीवी की पहचान मानी जाती थी। लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

आज ₹30,000 से कम में आपको न सिर्फ 4K QLED स्क्रीन मिल रही है, बल्कि कहीं 88W का बिल्ट-इन साउंडबार है, कहीं 50 इंच की बड़ी स्क्रीन, तो कहीं गेमिंग के लिए 120Hz का सपोर्ट। लेकिन इस बजट में हर ‘QLED’ एक जैसा नहीं होता। ब्राइटनेस, साउंड, स्मार्ट सिस्टम और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट में बड़ा फर्क होता है, और यही फर्क तय करता है कि पैसा वसूल हुआ या नहीं।

इसलिए इस गाइड में हमने इसी बजट के कुछ बेहतरीन 4K QLED टीवी एक साथ रखने की कोशिश की है, हर एक किसी न किसी खास ज़रूरत के हिसाब से। ₹30,000 से कम में अच्छा टीवी ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी लिस्ट में से अपने लिए सही चुन सकते हैं।

ये पढ़ें: Netflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

खरीदने से पहले ये 7 बातें ज़रूर देखें

  • QLED का असली फायदा: क्वांटम डॉट लेयर की वजह से रंग सामान्य LED के मुकाबले ज़्यादा चटख और सटीक दिखते हैं। पर ध्यान रखें, इस बजट में ये एज-लिट पैनल होते हैं, इसलिए OLED जैसा गहरा काला रंग यहां नहीं मिलेगा।
  • ब्राइटनेस (निट्स): इस बजट के QLED करीब 275 से 400 निट्स तक जाते हैं। सामान्य रोशनी वाले कमरे के लिए ठीक, पर बहुत तेज़ धूप वाले कमरे में HDR का असर थोड़ा कम दिखेगा।
  • HDR फॉर्मेट: Dolby Vision और HDR10+ दोनों का सपोर्ट हो तो बेहतर, क्योंकि ज़्यादातर OTT कंटेंट इन्हीं दो में आता है।
  • स्मार्ट सिस्टम: Google TV में सबसे ज़्यादा ऐप्स मिलते हैं, Fire TV Alexa और Amazon इकोसिस्टम वालों के लिए अच्छा है, जबकि Hisense का VIDAA थोड़ा सीमित पर लगातार बेहतर हो रहा है।
  • साउंड: 20W से 30W आम है। 48W या उससे ज़्यादा हो तो शुरुआत में अलग साउंडबार की ज़रूरत नहीं पड़ती।
  • गेमिंग: PS5 या Xbox वालों के लिए 120Hz, HDMI 2.1, ALLM और VRR का सपोर्ट देखना ज़रूरी है।
  • वारंटी और सर्विस: बजट ब्रांड में सबसे अहम यही है, कि आपके शहर में सर्विस सेंटर मौजूद है या नहीं।

₹30,000 से कम में 5 बेहतरीन 4K QLED Smart TV

  • Vu 43VIBE-DV
  • Xiaomi FX Pro 43 इंच
  • Hisense E7Q 50 इंच
  • Vu GloQLED 43 इंच
  • Realme TechLife CineSonic Q 43 इंच

1. Vu 43VIBE-DV: दमदार बिल्ट-इन साउंड वाला QLED

Vu के इस टीवी की सबसे बड़ी ताकत इसके नीचे लगे 88W फ्रंट-फायरिंग साउंडबार में है। इस कीमत के बाकी टीवी जहां 20W से 30W स्पीकर देते हैं, वहां ये अकेला ऐसा है जिसमें Dolby Atmos और DTS Virtual:X के साथ इतनी दमदार आवाज़ बिल्ट-इन मिलती है। मतलब मूवी या क्रिकेट के लिए शुरुआत में अलग साउंडबार खरीदने की ज़रूरत नहीं।

आपको इसमें पिक्चर क्वॉलिटी भी खराब नहीं मिलेगी। इसका 4K QLED पैनल करीब 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है और Dolby Vision, HDR10 व HLG तीनों को सपोर्ट करता है, जबकि गेमिंग के लिए HDMI 2.1 और MEMC भी मौजूद हैं। कई रिटेलर इस पर 3 साल तक की वारंटी दे रहे हैं, जो बजट सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है।

  • कीमत: ₹26,490 (Amazon)
  • खास बात: 88W बिल्ट-इन साउंडबार, Dolby Vision, HDMI 2.1

ये पढ़ें: फोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

2. Xiaomi FX Pro 43 इंच: सबसे सटीक रंग और गेमिंग

जिन्हें रंगों की गहराई और सिनेमा जैसी तस्वीर सबसे ज़्यादा मायने रखती है, उनके लिए Xiaomi का ये QLED Smart TV खास है। इसका QLED पैनल 94% DCI-P3 कलर गैमट की रेंज कवर करता है, जो इस पूरे बजट सेगमेंट की सबसे चौड़ी रेंज में से एक है। यानी लाल, हरे और नीले रंग ज़्यादा नैचुरल और चटख दिखते हैं।

गेमर्स के लिए इसमें 120Hz Game Booster मोड है, जो तेज़ मूवमेंट को स्मूद बनाता है। साउंड के लिए 30W स्पीकर और स्मार्ट सिस्टम के तौर पर Alexa वाला Fire TV मिलता है, जिसमें हज़ारों ऐप्स हैं। एक बात साफ रखें, इसमें Dolby Vision नहीं है और ये HDR10+ तक सीमित है। इसलिए अगर Dolby Vision आपकी प्राथमिकता है, तो इस लिस्ट के दूसरे विकल्प बेहतर होंगे।

  • कीमत: ₹26,499 (Amazon)
  • खास बात: 94% DCI-P3 रंग रेंज, 120Hz गेमिंग, 32GB स्टोरेज

3. Hisense E7Q 50 इंच: सबसे बड़ी स्क्रीन

कमरे में सबसे बड़ी स्क्रीन चाहिए और बजट ₹30,000 तक ही रखना है, तो Hisense का ये 50 इंच QLED मॉडल सबसे बेहतर विकल्प है। इतनी बड़ी 4K QLED स्क्रीन इस कीमत में कम देखने को मिलती है, और इसमें Dolby Vision के साथ HDR10+ सपोर्ट भी मौजूद है।

साउंड क्वॉलिटी के लिए आपको इस टीवी में 30W का स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। वहीँ गेमिंग के लिए VRR और ALLM का सपोर्ट मौजूद है। स्मार्ट सिस्टम के तौर पर इसमें Hisense का अपना VIDAA चलता है, जिसमें Netflix और Prime Video जैसे बड़े ऐप्स तो हैं, पर Google TV जितनी वैरायटी नहीं। फिर भी बड़ी स्क्रीन की चाहत रखने वालों के लिए इस बजट में यही सबसे बड़ा आकर्षण है।

  • कीमत: ₹29,999 (Flipkart)
  • खास बात: 50 इंच स्क्रीन, Dolby Vision + Dolby Atmos

4. Vu GloQLED 43 इंच: रोशनी वाले कमरे के लिए संतुलित पिक

इसी बजट में एक और मज़बूत नाम Vu GloQLED का है, जो ₹25,000 के आसपास बेहतरीन संतुलन बनाता है। नाम में जो ‘Glo’ है वो बेवजह नहीं, इसका पैनल अच्छी ब्राइटनेस (करीब 400 निट्स) के साथ आता है, इसलिए खिड़की और तेज़ रोशनी वाले कमरे में भी तस्वीर आपको खराब नहीं लगनी चाहिए। इसके अलावा इसमें आपको बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी देने के उद्देश्य से कंपनी Dolby Vision HDR सपोर्ट भी दे रही है। साथ में Google TV का पूरा सिस्टम इसमें दिया गया है, यानी ऐप्स और कास्टिंग की कोई कमी नहीं। 24W स्पीकर सामान्य कमरे के लिए ठीक हैं, हालांकि आवाज़ यहां VIBE-DV जितनी दमदार नहीं मिलती।

  • कीमत: ₹24,499
  • खास बात: अच्छी ब्राइटनेस, Google TV, Dolby Vision

5. Realme TechLife CineSonic Q 43 इंच: सबसे कम बजट में QLED Smart TV

लिस्ट का सबसे किफायती नाम Realme TechLife CineSonic टीवी है, जो ₹20,000 के आसपास असली 4K QLED पैनल ऑफर करती है। कम बजट के बावजूद इसमें Dolby Vision और Google TV दोनों मिलना बड़ी बात है। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल की वजह से कमरे के किनारे बैठकर भी तस्वीर साफ दिखती है, और साउंड आउटपुट परिवार के साथ मूवी नाइट के लिए काफी है। पहली बार QLED टीवी ले रहे लोगों के लिए ये सबसे कम जोखिम वाली शुरुआत हो सकती है।

  • कीमत: ₹19,299 (Smartprix) / ₹21,999 (Flipkart)
  • खास बात: सबसे कम कीमत में 4K QLED, Dolby Vision और Google TV

किसके लिए कौन सा QLED Smart TV सही रहेगा?

पांचों टीवी अपनी-अपनी जगह मज़बूत हैं, इसलिए ‘सबसे अच्छा’ वही है जो आपकी ज़रूरत से मेल खाए।

  • दमदार आवाज़ बिना अलग साउंडबार के चाहिए, तो Vu 43VIBE-DV
  • सबसे सटीक रंग और गेमिंग के लिए Xiaomi FX Pro
  • सबसे बड़ी 50 इंच स्क्रीन के लिए Hisense E7Q
  • रोशनी वाले कमरे में किफायती विकल्प के लिए Vu GloQLED
  • सबसे कम बजट में QLED की शुरुआत के लिए Realme CineSonic Q

एक ज़रूरी सलाह: इस सेगमेंट में कीमतें तेज़ी से बदलती हैं। TCL 43P71K जैसे लोकप्रिय QLED टीवी अभी ₹31,000 के ऊपर और स्टॉक से बाहर हैं, लेकिन बड़े सेल में यही ₹24,000 तक भी आ चुके हैं। इसलिए खरीदने से ठीक पहले कीमत एक बार दोबारा जांच लें। 2026 में पैनल की बढ़ी लागत के चलते कई टीवी अपनी लॉन्च कीमत से थोड़े महंगे हुए हैं, इसलिए सेल इवेंट का इंतज़ार अक्सर फायदेमंद रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. ₹30,000 से कम में QLED लेना समझदारी है, या सामान्य LED बेहतर?

A. इस बजट में QLED आपको ज़्यादा चटख और सटीक रंग देता है, जो सामान्य LED से बेहतर है। बस याद रखें कि ये एज-लिट पैनल होते हैं, इसलिए OLED जैसा गहरा काला रंग यहां नहीं मिलेगा।

Q. कौन सा स्मार्ट सिस्टम सबसे अच्छा है, Google TV, Fire TV या VIDAA?

A. सबसे ज़्यादा ऐप्स और आसान कास्टिंग Google TV में मिलती है। Fire TV उनके लिए अच्छा है जो Alexa और Amazon के इकोसिस्टम में हैं। VIDAA में बड़े ऐप्स तो हैं, पर वैरायटी थोड़ी कम है।

Q. गेमिंग के लिए इनमें से कौन सा टीवी सही है?

A. Xiaomi FX Pro (120Hz) और Vu 43VIBE-DV (HDMI 2.1) गेमिंग के लिहाज़ से सबसे बेहतर हैं। PS5 या Xbox वाले HDMI 2.1 और ALLM/VRR सपोर्ट ज़रूर देख लें।

Q. 43 इंच लूं या 50 इंच?

A. अगर स्क्रीन से आपकी दूरी 5 से 6 फीट है, तो 43 इंच सही रहेगा। दूरी इससे ज़्यादा है और थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं, तो Hisense का 50 इंच QLED Smart TV बेहतर अनुभव देगा।

Q. क्या इनकी ब्राइटनेस HDR के लिए काफी है?

A. इस बजट के QLED करीब 275 से 400 निट्स तक जाते हैं। सामान्य रोशनी वाले कमरे के लिए ये ठीक है, पर बहुत तेज़ धूप वाले कमरे में HDR का असर थोड़ा कम दिखेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.