फोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही टीवी का काम कर देगा।

ये पढ़ें: Jio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

JioTV Pro Pack में क्या-क्या मिलेगा

₹55 वाले इस पैक में 1000+ लाइव चैनल के साथ 150 से ज़्यादा प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं, जो 16 से भी ज़्यादा भाषाओं में मौजूद हैं। एंटरटेनमेंट, न्यूज़, मूवी, किड्स, म्यूज़िक और रीजनल जैसे लगभग हर जॉनर के चैनल इसमें दिए गए हैं। StarPlus HD, Colors HD, Sony SAB HD और Discovery जैसे कई HD चैनल भी लिस्ट में हैं। साथ में 7 दिन का Catch-Up TV फीचर मिलता है, जिससे पिछले हफ्ते का कोई शो छूट जाने पर भी आप उसे बाद में देख सकते हैं।

एक बात साफ कर दें कि इस पैक में JioStar और Sony के स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं हैं, इसलिए लाइव क्रिकेट या बाकी खेल इसमें नहीं देख पाएंगे।

किन बातों का ध्यान रखें

ये पैक सिर्फ Jio नंबर पर चलेगा, चाहे वो प्रीपेड हो या पोस्टपेड, और इसके लिए आपके नंबर पर एक चालू रिचार्ज होना ज़रूरी है। ये ₹55 उसी के ऊपर जुड़ने वाला अलग पैक है। चैनल देखने के लिए JioTV ऐप चाहिए और एक बार में इसे एक ही डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कॉलिंग, SMS या अलग से डेटा नहीं मिलता, यानी चैनल देखते समय आपका अपना डेटा या Wi-Fi ही खर्च होगा।

ये पढ़ें” Instagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

कैसे करें एक्टिवेट

इसे लेना आसान है। MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट, किसी UPI ऐप या पास के रिटेलर से ₹55 का JioTV Pro Pack रिचार्ज करें। इसके बाद JioTV ऐप खोलें और अपने Jio नंबर से लॉग-इन करें, चैनल तुरंत चलने लगेंगे। MyJio में ये पैक रिचार्ज या प्लान वाले सेक्शन में मिलेगा, हालांकि ऐप अपडेट के साथ मेन्यू के नाम थोड़े बदल सकते हैं।

दरअसल JioTV पहले Jio यूज़र्स के लिए काफी हद तक फ्री थी, और अब कंपनी इसे एक अलग पैक की शक्ल में पेश कर रही है। ध्यान रहे, ये ₹200 वाले Jio OTT Pass से अलग है, जिसमें कई OTT ऐप्स के साथ डेटा भी मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.