HMD Rise भारत में लॉन्च, 22 भाषाओं वाला AI और पहले दिन 10 हज़ार से कम कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • HMD Rise में Sarvam का Indus AI ऐप मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में जवाब देता है।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी है, और चार्जर भी बॉक्स में ही आता है।
  • ये फोन Android 16 Go पर चलता है, जिसमें 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

HMD ने भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise लॉन्च कर दिया है, और इसमें कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर 22 भारतीय भाषाओं वाले AI पर दिया है। इसमें आपको 6.52-इंच की स्क्रीन और 5000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इसका Unisoc SC9863A प्रोसेसर नवंबर 2018 में आया था, और ये सिर्फ 4G फोन है।

वहीँ इसकी कीमत HMD के अपने Vibe 2 5G से काफी कम रखी गयी है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Lava Smart 4 Pro लॉन्च, 11 हज़ार से कम में 7,000mAh बैटरी

डुअल-टोन डिज़ाइन वाला बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल

HMD Rise की कीमत और सेल

ये फोन एक ही वैरिएंट में आया है, और आप इसे 2 दिसंबर से Flipkart से खरीद सकते हैं।

  • 4GB रैम + 64GB स्टोरेज: ₹9,999 (पहले दिन, ऑफर्स के बाद)
  • MRP: अभी सामने नहीं आई
  • रंग: इंडिगो सिल्वर, मिडनाइट गोल्ड और एमरल्ड गोल्ड

दरअसल मई में ₹11,999 में आया HMD Vibe 2 5G (4GB+128GB) अब Flipkart पर ₹14,999 का है, क्योंकि इस साल मेमोरी चिप्स के बढ़ते दाम ने ज़्यादातर बजट फोन महंगे किए हैं।

HMD Rise स्पेसिफिकेशन

कंपनी के अनुसार इसके Indus AI ऐप का डेटा भारत में ही रहता है।

वहीँ 2020 में आया Nokia C3 भी इसी SC9863A चिप पर चलता था। यानी 2026 के इस फोन में भी कंपनी आपको छह साल पुराने फोन वाला प्रोसेसर दे रही है, जो निराशाजनक है।

पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट

स्पेसिफिकेशनRise
डिस्प्ले6.52-इंच HD+ IPS LCD
प्रोसेसरUnisoc SC9863A (28nm), 4×1.6GHz + 4×1.2GHz
रैम और स्टोरेज4GB, 64GB, microSD से 128GB तक
कैमरा13MP डुअल रियर, 5MP फ्रंट
बैटरी5000mAh, बॉक्स में चार्जर
सॉफ्टवेयरAndroid 16 Go, 2 साल तिमाही सिक्योरिटी अपडेट
बाकी4G, USB Type-C, 3.5mm जैक
5000mAh बैटरी वाले HMD Rise का हरा बैक पैनल

ये पढ़ें: दिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWhatsApp पर अब Schedule होंगे मैसेज, नेट न हो तब भी तय वक्त पर पहुंचेगा, जानें तरीका

एक नज़र में : WhatsApp पर अब आप कोई मैसेज, फोटो या वीडियो पहले से तैयार करके रख सकते हैं, और वो आपके चुने हुए समय पर अपने आप चला जाएगा। इस नए फीचर (WhatsApp Schedule Message) की सबसे काम की बात ये है कि उस वक्त फोन में इंटरनेट न हो, तब भी मैसेज …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imagee-SPRINTO G1 भारत में लॉन्च, लाख से कम में 130KM रेंज वाला फैमिली ई-स्कूटर, जानें इसकी खासियत और कीमत

एक नज़र में : अब तक डिलीवरी फ्लीट के लिए स्कूटर बनाने वाली कंपनी e-SPRINTO ने परिवारों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर G1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात इसकी बैटरी है, जिसे आप स्कूटर से निकालकर घर पर करीब 4.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products