iQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है।

लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर, 8500mAh की बड़ी बैटरी और अलग से डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मिलने की उम्मीद है, जिससे साफ है कि इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर गेमिंग और परफॉरमेंस पर है।

ये पढ़ें: 8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

iQOO 16 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन

फीचरलीक हुई डिटेल
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 6 Pro
ग्राफिक्सअलग डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप
बैटरी8500mAh
डिस्प्ले2K फ्लैट, अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट (पूर्व लीक में 165Hz तक), AR फिल्म लेयर
प्राइमरी कैमरा सेंसरOV50Q
स्पीकर1115 सीरीज़ सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर
हैप्टिक0916 सीरीज़ X-axis लीनियर मोटर
फिंगरप्रिंट3D अल्ट्रासोनिक
प्रोटेक्शनIP68 + IP69 रेटिंग
कनेक्टिविटीUSB 3.2

इन फीचर्स से साफ है कि iQOO 16 एक दमदार गेमिंग फ्लैगशिप के तौर पर तैयार हो रहा है। डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप हाई-ग्राफिक्स गेम्स में बेहतर फ्रेम रेट देने में मदद कर सकती है, जबकि सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर और X-axis मोटर गेमिंग व वीडियो के दौरान बेहतर ऑडियो और हैप्टिक फीडबैक का अनुभव दे सकते हैं। पूर्व लीक की मानें तो फोन में 6.85 इंच का Samsung पैनल भी दिया जा सकता है।

हालांकि एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बढ़ती मेमोरी कॉस्ट के चलते कंपनी इस बार iQOO 16 Ultra वैरिएंट लॉन्च नहीं कर सकती है। यही वजह है कि फोन की भारत में लॉन्चिंग और कीमत को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है।

ये पढ़ें: Moto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

फिलहाल iQOO ने iQOO 16 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, इसलिए इन सभी डिटेल्स को अभी लीक ही मानकर चलें। पक्की जानकारी के लिए लॉन्च तक इंतज़ार हम सभी को है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Imageफोन के अंदर कूलिंग फैन? iQOO 16T के लीक स्पेक्स ने गेमर्स को चौंकाया

iQOO की परफॉर्मेंस T-सीरीज़ का अगला फोन चर्चा में आ गया है। टिपस्टर Digital Chat Station की ताज़ा लीक के अनुसार, कंपनी iQOO 16T के शुरुआती प्रोटोटाइप पर काम कर रही है, और इसमें दो बातें सबसे अलग हैं – Qualcomm का अपकमिंग टॉप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 (कोडनेम SM8950) और फोन के …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.