Snapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, दो फ्लैगशिप चिपसेट पेश किए हैं।
  • दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर बने हैं और इनके दो Prime कोर 5GHz तक चलते हैं, जो कंपनी के अनुसार स्मार्टफोन प्रोसेसर में पहली बार हुआ है।
  • Extreme वैरिएंट में आपको 44 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉरमेंस, डेडिकेटेड Adreno Matrix कोर और 18MB ग्राफिक्स मेमोरी मिलती है।

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप के लिए दो लेवल वाली रणनीति अपनाई है।

दोनों प्रोसेसर 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बने हैं, और इनमें CPU परफॉरमेंस, ग्राफिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कैमरा और कनेक्टिविटी, हर मोर्चे पर अपग्रेड दिए गए हैं। इसके अलावा Qualcomm इस बार इस बात पर कहीं ज़्यादा ज़ोर दे रही है कि एडवांस्ड AI मॉडल सीधे स्मार्टफोन पर ही चल सकें। आइये जानते हैं कि इन दोनों चिपसेट में आपको नया क्या मिल रहा है।

ये पढ़ें: iQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

Snapdragon ने पार किया 5GHz का आंकड़ा

नए Snapdragon चिपसेट में सबसे बड़ा अपग्रेड Qualcomm का नया Oryon CPU है। दोनों चिपसेट में आपको दो Prime कोर मिलते हैं, जो 5GHz तक की स्पीड पर चलते हैं, और इनके साथ छह Performance कोर 4GHz तक चलते हैं। Qualcomm के अनुसार 5GHz की क्लॉकस्पीड को छूने वाले ये बाज़ार के पहले स्मार्टफोन प्रोसेसर हैं।

Snapdragon 8 Elite Gen 6

Snapdragon 8 Elite Gen 5 के मुकाबले कंपनी का दावा है कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 करीब 10 प्रतिशत बेहतर CPU परफॉरमेंस देता है, वहीँ Extreme वर्ज़न में ये बढ़त 13 प्रतिशत तक जाती है। CPU की पावर एफिशिएंसी में भी 37 प्रतिशत तक का सुधार हुआ है।

Extreme वैरिएंट में ग्राफिक्स ज़्यादा दमदार

Qualcomm ने नई 8 Elite Gen 6 सीरीज़ में अपने Adreno GPU आर्किटेक्चर को भी अपग्रेड किया है। Snapdragon 8 Elite Gen 6 में 35 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉरमेंस का वादा किया गया है, वहीँ Extreme वर्ज़न में ये आंकड़ा 44 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। दोनों में GPU की पावर एफिशिएंसी करीब 40 प्रतिशत बेहतर होने का दावा है।

Snapdragon 8 Elite Gen 6

Extreme चिप में इसके अलावा डेडिकेटेड Adreno Matrix कोर और 18MB हाई-परफॉरमेंस ग्राफिक्स मेमोरी भी दी गई है।

यही Matrix कोर Adreno Neural Fusion को चलाते हैं, जो गेमिंग के दौरान सुपर-रेज़ॉल्यूशन और फ्रेम जनरेशन जैसे फीचरों के लिए AI का इस्तेमाल करता है। Qualcomm का दावा है कि सपोर्ट करने वाले गेमों में ये तकनीक पावर की खपत 40 प्रतिशत तक कम कर सकती है।

ऑन-डिवाइस AI पर इस बार ज़्यादा ज़ोर

8 Elite Gen 6 और 8 Elite Extreme Gen 6, दोनों प्रोसेसरों में अपग्रेडेड Hexagon NPU दिया गया है, जिसमें नया Element Accelerator मिलता है। इसे खासतौर पर ट्रांसफॉर्मर और जेनरेटिव AI वर्कलोड के लिए तैयार किया गया है।

8 Elite Extreme Gen 6 इससे एक कदम और आगे जाता है, जिसमें 50 प्रतिशत ज़्यादा शेयर्ड मेमोरी मिलती है। Qualcomm के अनुसार इससे स्मार्टफोन पूरी तरह क्लाउड पर निर्भर रहने के बजाय 30 अरब से ज़्यादा पैरामीटर वाले Mixture-of-Experts AI मॉडल भी सीधे डिवाइस पर चला सकेंगे। ये 32,000 टोकन तक के कॉन्टेक्स्ट विंडो को भी सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

इसका मकसद ऐसे AI असिस्टेंट तैयार करना है, जो आपके निजी संदर्भ को समझ सकें, अलग-अलग ऐप्स के बीच काम कर सकें और ज़्यादातर काम बिना क्लाउड की मदद के सीधे डिवाइस पर ही पूरे कर दें।

कैमरा और वीडियो में बड़े अपग्रेड

Snapdragon 8 Elite Gen 6

नया Spectra ISP इस बात को बेहतर बनाता है कि AI किसी तस्वीर के अलग-अलग पिक्सल और सब्जेक्ट को किस तरह प्रोसेस करता है। हालांकि वीडियो से जुड़े कुछ सबसे बड़े अपग्रेड सिर्फ Extreme वैरिएंट के लिए रखे गए हैं।

Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 में आपको 60fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 240fps पर 4K स्लो-मोशन वीडियो का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें APV प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग और VVC/H.266 कोडेक के लिए हार्डवेयर डिकोडिंग भी दी गई है।

तेज़ 5G और अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी

दोनों प्रोसेसरों में Qualcomm का नया X105 5G मॉडेम इस्तेमाल हुआ है, जो 3GPP Release 19, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 14.8Gbps तक की थ्योरेटिकल डाउनलोड स्पीड के साथ आता है। Wi-Fi कनेक्टिविटी के लिए इनमें Qualcomm का FastConnect प्लेटफॉर्म दिया गया है।

Qualcomm के अनुसार इन नए चिपसेट वाले स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में ग्लोबल बाज़ार में आना शुरू हो जाएंगे। Xiaomi ने चीन के लिए अपनी Xiaomi 18 सीरीज़ की पुष्टि कर दी है, जिसमें ये दोनों ही चिपसेट मिलेंगे, वहीँ Motorola का Signature 27 इस साल के आखिर में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ लॉन्च होगा।

Snapdragon 8 Elite Gen 6 vs Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6

स्पेसिफिकेशनSnapdragon 8 Elite Gen 6Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
प्रोसेस2nm2nm
CPU2 Prime कोर (5GHz तक) + 6 Performance कोर (4GHz तक)2 Prime कोर (5GHz तक) + 6 Performance कोर (4GHz तक)
CPU परफॉरमेंसकरीब 10 प्रतिशत बेहतर13 प्रतिशत तक बेहतर
CPU पावर एफिशिएंसी37 प्रतिशत तक बेहतर37 प्रतिशत तक बेहतर
ग्राफिक्स परफॉरमेंस35 प्रतिशत तक बेहतर44 प्रतिशत तक बेहतर
GPU पावर एफिशिएंसीकरीब 40 प्रतिशत बेहतरकरीब 40 प्रतिशत बेहतर
ग्राफिक्स मेमोरीअलग से नहीं दी गई18MB, डेडिकेटेड Adreno Matrix कोर के साथ
NPUअपग्रेडेड Hexagon NPU, नया Element Acceleratorअपग्रेडेड Hexagon NPU, 50 प्रतिशत ज़्यादा शेयर्ड मेमोरी
वीडियोSpectra ISP में बेहतर AI प्रोसेसिंग8K@60fps, 4K@240fps स्लो-मोशन, APV, VVC/H.266 डिकोडिंग
मॉडेमX105 5G, 14.8Gbps तकX105 5G, 14.8Gbps तक

ये पढ़ें: OnePlus 16 में मिलेगा Glyph जैसा लाइटिंग बैक पैनल, डिज़ाइन ऑफिशियल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.