Motorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Geekbench 7 की लिस्टिंग में Motorola Edge 70 Neo का सिंगल-कोर स्कोर 723 और मल्टी-कोर स्कोर 2,943 अंक रहा है।
  • इसी लिस्टिंग में इसके Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिप, Adreno 810 GPU, 6GB रैम और Android 16 जैसे फीचर सामने आये।
  • IFA 2026 में कंपनी ने बताया था कि ये फोन आने वाले महीनों में भारत आएगा।

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं।

अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने जा रहा है, और भारतीय लॉन्च से पहले ही ये फोन Geekbench पर दिख गया है। लिस्टिंग में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6GB रैम और Android 16 दर्ज हैं।

पिछले साल का Edge 60 Neo MediaTek की Dimensity 7400 चिप पर चलता था, यानी Motorola इस बार Neo मॉडल को Qualcomm पर ले जा रही है। और यही चिप कंपनी के ग्लोबल Edge 70 Plus में भी लगी है, इसीलिए भारत आने वाले Neo को उसी फोन का दूसरा नाम बताया जा रहा है।

Motorola Edge 70 Neo

IFA 2026 में कंपनी खुद बता चुकी है कि ये फोन आने वाले महीनों में भारत आएगा, हालांकि तारीख पर अभी उसकी मुहर लगनी बाकी है। आइये जानते हैं कि लिस्टिंग में और क्या दर्ज है और Edge 60 Neo के मुकाबले आपको इसमें क्या बदला हुआ मिलेगा।

ये पढ़ें: Note सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Geekbench लिस्टिंग में क्या दर्ज है

Geekbench 7 पर इस फोन ने सिंगल-कोर में 723 और मल्टी-कोर में 2,943 अंक हासिल किए हैं, यानी परफॉरमेंस के मामले में ये मिड-रेंज वाली कतार में ही खड़ा रहेगा। लिस्टिंग में चिप का कोड नाम QTI SM7635 दिया है, जो Snapdragon 7s Gen 3 का ही दूसरा नाम है, और ग्राफिक्स का ज़िम्मा Adreno 810 GPU संभालेगा।

Geekbench लिस्टिंगMotorola Edge 70 Neo
सिंगल-कोर स्कोर723
मल्टी-कोर स्कोर2,943
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 3 (QTI SM7635)
CPU कॉन्फ़िगरेशन1 × 2.50GHz + 3 × 2.40GHz + 4 × 1.80GHz
GPUAdreno 810
रैम6GB
सॉफ्टवेयरAndroid 16
बेंचमार्कGeekbench 7.0.0 (Android AArch64)
Motorola Edge 70 Neo Geekbench listing
Screenshot

Edge 60 Neo के मुकाबले में क्या बदला

टेस्ट यूनिट में 6GB रैम दर्ज है, लेकिन पिछले साल का Edge 60 Neo 8GB रैम के साथ आया था। हालांकि ये एक ही टेस्ट यूनिट का आंकड़ा है, इसलिए बिक्री वाले वैरिएंट इससे ऊपर भी हो सकते हैं। वहीँ ग्लोबल Edge 70 Plus में आपको 6.78-इंच की 144Hz AMOLED स्क्रीन, 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी मिलती है, यानी रीब्रांड वाली बात सही निकली तो भारत में भी यही मिल सकता है।

Geekbench की ये लिस्टिंग अभी शुरुआती जानकारी है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन की पक्की जानकारी के लिए आपको लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: Moto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageMoto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

Motorola Edge सीरीज़ पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी जगह पक्की करती गई है। इसका उद्देश्य फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर देना है, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम की कीमतों से कम दामों पर। नया Moto Edge 70 Max भी ठीक इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.