Moto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Edge सीरीज़ पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी जगह पक्की करती गई है। इसका उद्देश्य फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर देना है, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम की कीमतों से कम दामों पर। नया Moto Edge 70 Max भी ठीक इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, 7,100mAh की बड़ी सिलिकन-कार्बन बैटरी है, 144Hz Quad HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले और Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी, और इन सबकी शुरुआती कीमत ₹54,999 है।

कागज़ों पर देखें तो Edge 70 Max अपने सेगमेंट के सबसे दमदार वैल्यू-फ्लैगशिप में से एक लगता है। लेकिन यह ऐसे मैदान में उतरा है जहाँ vivo X200T और OnePlus 13s जैसे फोन अपने मँजे हुए सॉफ्टवेयर, भरोसेमंद कैमरा सिस्टम और कुल मिलाकर एक जमे-जमाए अनुभव के दम पर पहले से अपनी पकड़ बना चुके हैं। Edge 70 Max के पक्ष में कहने को बहुत कुछ है, फिर भी कुछ जगहों पर इसमें सुधार की गुंजाइश साफ नज़र आती है। आइए, ये सब विस्तार से हम इसके रिव्यू में जानते हैं।

Moto Edge 70 Max की कीमत और उपलब्धता

Moto Edge 70 Max दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है:

  • 8GB + 256GB: ₹54,999
  • 12GB + 256GB: ₹59,999

फोन तीन रंग विकल्पों में आता है: Pantone Aqua Gray, Pantone Ice Melt और Pantone Dark Shadow। इसे आप Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। लॉन्च के दौरान Motorola ₹5,000 का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ₹5,000 bank discount or exchange bonus during the launch period.


Moto Edge 70 Max  स्पेसिफिकेशन:
  • डिस्प्ले: 6.8-इंच Quad HD+ (1440 x 3168) LTPO AMOLED, 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR10+, Gorilla Glass 7i
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (3nm)
  • RAM: 8GB/12GB LPDDR5X
  • स्टोरेज: 256GB UFS 4.1
  • सॉफ्टवेयर: Android 16, Hello UI और Motorola Qira AI के साथ
  • प्राइमरी कैमरा: 50MP Sony LYTIA 710, OIS के साथ
  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा: 8MP, मैक्रो सपोर्ट के साथ
  • सेल्फी कैमरा: 32MP, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ
  • बैटरी: 7,100mAh silicon-carbon बैटरी, 90W TurboPower चार्जिंग, 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, USB Type-C 2.0
  • बिल्ड: एयरक्राफ्ट-ग्रेड ऐल्युमिनियम फ्रेम, Gorilla Glass 7i फ्रंट, IP68/IP69, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन

Moto Edge 70 Max की वे 5 बातें जो मुझे पसंद आईं

1. लाजवाब डिस्प्ले

Moto Edge 70 Max पर गौर करने की सबसे बड़ी वजहों में से एक इसका डिस्प्ले है। Motorola ने इसमें 6.8-इंच का Quad HD+ LTPO AMOLED पैनल दिया है, जो 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है, और देखने का अनुभव हर लिहाज़ से शानदार रहता है।

डिफॉल्ट प्रोफाइल में रंग चटख दिखते हैं, पर ज़रूरत से ज़्यादा भड़कीले नहीं लगते। वहीं Natural मोड पर स्विच करते ही रंग और संतुलित हो जाते हैं, जो फोटो एडिटिंग और कंटेंट देखने के लिए बेहतर हैं। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, ऐनिमेशन और नेविगेशन लगातार स्मूद बना रहता है, और LTPO पैनल रोज़मर्रा के इस्तेमाल में रिफ्रेश रेट को इस तरह घटाता-बढ़ाता है कि आपको इसका पता तक नहीं चलता।

धूप में स्क्रीन की विज़िबिलिटी भी बेहतरीन है। Motorola इसमें 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का दावा करती है, और यह मार्केटिंग वाला आँकड़ा चाहे जो हो, दोपहर की तीखी धूप में भी स्क्रीन आराम से पढ़ी जा सकती है। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट की बदौलत Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर HDR कंटेंट देखना खासा मज़ेदार हो जाता है। कुल मिलाकर, इस कीमत में जो सबसे अच्छे डिस्प्ले मिल सकते हैं, यह उनमें से एक है।

2. बेहतरीन बैटरी लाइफ और चार्जिंग

बैटरी लाइफ Moto Edge 70 Max की एक और बड़ी ताकत है। 7,100mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी और Qualcomm के एनर्जी-एफिशिएंट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का मेल मिलकर लगातार शानदार बैकअप देता है।

सोशल मीडिया, मैसेजिंग, फोटोग्राफी, स्ट्रीमिंग, नेविगेशन और बीच-बीच में थोड़ी-बहुत गेमिंग वाले मिले-जुले इस्तेमाल में भी फोन आराम से पूरे एक दिन से ज़्यादा चल गया। जो लोग हल्का इस्तेमाल करते हैं, वे इसे दूसरे दिन तक भी खींच सकते हैं, और यही बात इसे इस सेगमेंट के बेहतर फोनों में शामिल करती है।

चार्जिंग भी उतनी ही तेज़ है। साथ में मिलने वाला 90W TurboPower अडैप्टर फोन को करीब 21 मिनट में लगभग 50% तक चार्ज कर देता है, और इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फुल चार्ज होने में भी बहुत ज़्यादा वक्त नहीं लगता।

एक बात के लिए Motorola तारीफ की हकदार है, इस कीमत में 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग देना। कंपैटिबल मैग्नेटिक चार्जर फोन के बैक पैनल पर अपने-आप ठीक जगह जाकर टिक जाते हैं, जिससे वायरलेस चार्जिंग कहीं ज़्यादा आसान हो जाती है। हाल यह है कि कई महँगे फ्लैगशिप फोन अब भी बिना मैग्नेटिक अलाइनमेंट वाली पुरानी वायरलेस चार्जिंग पर ही टिके हुए हैं।

3.फ्लैगशिप परफॉरमेंस

परफॉरमेंस बिल्कुल वैसी ही है जैसी किसी Snapdragon 8 Gen 5 वाले फोन से उम्मीद की जाती है। रोज़मर्रा के काम बेहद आसानी से निपट जाते हैं, चाहे आप कई ऐप के बीच स्विच कर रहे हों, फोटो एडिट कर रहे हों, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हों या बैकग्राउंड में कई ऐप चलाते हुए मल्टीटास्किंग कर रहे हों।

LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का मेल ऐप को तेज़ी से खुलने में मदद करता है और पूरे अनुभव को रेस्पॉन्सिव बनाए रखता है। फोन के साथ बिताए अपने समय में मुझे Hello UI इंटरफेस पर चलते हुए काफी स्मूद अनुभव मिला, और आम इस्तेमाल के दौरान कहीं कोई अटकाव महसूस नहीं हुआ।

4. प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी

Moto Edge 70 Max हाथ में हर तरह से एक प्रीमियम फोन जैसा ही महसूस होता है। एयरक्राफ्ट-ग्रेड ऐल्युमिनियम फ्रेम फोन को हाथ में एक ठोस और भरोसेमंद एहसास देता है, जबकि Gorilla Glass 7i की फ्रंट सुरक्षा की एक और परत जोड़ देती है।

Motorola ने इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया है, जिससे फोन को धूल, पानी और रोज़मर्रा की टूट-फूट से अच्छी-खासी सुरक्षा मिलती है।

5. Hello UI में काम आने वाले ढेरों फीचर्स

सॉफ्टवेयर एक और मोर्चा है जहाँ Moto Edge 70 Max कई चीज़ें सही करता है। Hello UI आज भी सबसे स्टॉक-जैसे Android अनुभवों में से एक है, जो इंटरफेस को सीधा-सादा रखता है। हालाँकि इसमें OriginOS और OxygenOS (अब ColorOS) जैसे दूसरे सॉफ्टवेयर स्किन वाली कस्टमाइज़ेशन और फिनिश की काफी कमी है।

Motorola के Qira AI सुइट में मीटिंग समरी, कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से सुझाव और क्रॉस-डिवाइस कंटिन्यूटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालाँकि यहाँ भी यह AI सुइट मुकाबले में मौजूद फोनों जितना दमदार नहीं है।

इंटरफेस में Moto Gestures, Peek Display और कई पर्सनलाइज़ेशन विकल्प जैसे सोच-समझकर जोड़े गए फीचर्स भी मिलते हैं।

Motorola Edge 70 Max की वे 5 बातें जो और बेहतर हो सकती थीं

1. टेलीफोटो कैमरा नहीं है

Moto Edge 70 Max का सबसे बड़ा समझौता इसका कैमरा हार्डवेयर है। ₹54,999 से शुरू होने वाले फोन में एक अलग टेलीफोटो कैमरे का न होना आसानी से हज़म नहीं होता।

आपको मूल रूप से एक 50MP प्राइमरी कैमरा और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, ऑप्टिकल ज़ूम का कोई ज़रिया नहीं। डिजिटल ज़ूम करीब 2X तक तो ठीक काम करता है, लेकिन उसके आगे इमेज क्वॉलिटी साफ तौर पर गिरने लगती है और बारीक डिटेल तेज़ी से गायब होने लगती है। कैमरे में HDR और रंगों के तालमेल से जुड़ी दिक़्क़तें भी हैं।

कई प्रतिद्वंद्वी इसी कीमत में कहीं ज़्यादा वर्सेटाइल और बेहतर ट्यून किया हुआ कैमरा सिस्टम देते हैं। मिसाल के तौर पर vivo X200T में प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ-साथ एक अलग 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा भी है, जो इसे पोर्ट्रेट, ज़ूम फोटोग्राफी और कुल मिलाकर शूटिंग की आज़ादी के मामले में साफ बढ़त देता है। अगर कैमरे की वर्सेटिलिटी आपकी प्राथमिकता है, तो Edge 70 Max यहाँ पीछे रह जाता है।

2. अल्ट्रा-वाइड कैमरा अपनी जगह पर फिट नहीं बैठता

8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा इस कैमरा सिस्टम की सबसे कमज़ोर कड़ी है। अच्छी रोशनी में खींची गई तस्वीरें इस्तेमाल लायक तो रहती हैं, पर डिटेल का स्तर कुछ खास नहीं होता, किनारे साफ तौर पर सॉफ्ट पड़ जाते हैं और रंग हमेशा प्राइमरी कैमरे से मेल नहीं खाते।

डायनैमिक रेंज भी यहाँ ज़्यादा सीमित है, जिससे एक ही सीन को दोनों कैमरों से शूट करने पर फर्क तुरंत पकड़ में आ जाता है।

Motorola इसी सेंसर को मैक्रो फोटोग्राफी के लिए भी इस्तेमाल करती है, पर उसके नतीजे बेहद निराशाजनक हैं। इस कीमत पर एक ज़्यादा रेज़ॉल्यूशन वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा पूरे कैमरा अनुभव को कहीं ज़्यादा मुकम्मल बना सकता था।

3. Hello UI को अब भी और पॉलिश करने की ज़रूरत है

Hello UI एक स्टॉक-जैसा Android अनुभव तो देता है, फिर भी कुछ जगहें ऐसी हैं जहाँ इसमें और सुधार हो सकता था।

बैकग्राउंड ऐप मैनेजमेंट अब भी कुछ हद तक अनियमित है। कुछ ऐप उम्मीद से ज़्यादा जल्दी बंद हो जाते हैं, जबकि कुछ ज़रूरत से ज़्यादा देर तक चलते रहते हैं। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह बात कभी-कभी मल्टीटास्किंग पर असर डालती है और सॉफ्टवेयर को कुछ दूसरे Android स्किन के मुकाबले कम मँजा हुआ महसूस कराती है।

Motorola के Qira AI फीचर्स भी थोड़े अनियमित लगते हैं। मीटिंग समरी और कॉन्टेक्स्ट-आधारित सुझाव जैसे फीचर्स दावे के मुताबिक काम तो करते हैं, पर ये ऑपरेटिंग सिस्टम में उतनी गहराई से घुले-मिले नहीं लगते जितने मुकाबले के फोनों में मौजूद ऐसे ही AI अनुभव। vivo X200T के OriginOS या OnePlus 13s के OxygenOS के मुकाबले Hello UI को अभी और परिपक्व होना बाकी है।

इसके अलावा, न जाने क्यों, इसमें काफी सारा ब्लोटवेयर और Weather ऐप में विज्ञापन तक आते हैं।

4. सॉफ्टवेयर अपडेट अब भी चिंता की बात है

Motorola ने पिछले कुछ सालों में अपने सॉफ्टवेयर अपडेट के वादों को बेहतर किया है, फिर भी इसका अपडेट रोलआउट रिकॉर्ड कुछ सवाल खड़े करता है। कंपनी 3 Android अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है, लेकिन भारत के लिए अपडेट अकसर Samsung, OnePlus और vivo के मुकाबले देर से आते रहे हैं। सिक्योरिटी अपडेट भी कई बार सपोर्टेड डिवाइस तक पहुँचने में उम्मीद से ज़्यादा वक्त ले चुके हैं।

जो लोग एक फ्लैगशिप फोन को कई साल तक इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय पर मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट मालिकाना अनुभव का एक अहम हिस्सा होते हैं, और इस मोर्चे पर Motorola के पास अब भी सुधार की गुंजाइश है।

5. आफ्टर-सेल्स सर्विस और मुकाबला

भारत में Motorola की आफ्टर-सेल्स मौजूदगी भी अपने कुछ करीबी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले छोटी है। vivo और OnePlus (जो अब OPPO के साथ मर्ज हो चुका है) जैसे ब्रांड के मुकाबले इसके अधिकृत सर्विस सेंटर उतनी आसानी से नहीं मिलते, और रिपेयर में लगने वाला समय काफी लंबा हो सकता है। ₹50,000 से ऊपर के फोन के लिए लंबे समय का मालिकाना अनुभव सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं रहता, यही वजह है कि सर्विस सपोर्ट एक अहम बात बन जाती है।

Edge 70 Max एक बेहद प्रतिस्पर्धी कीमत वाले सेगमेंट में भी उतरा है। ₹54,999 से शुरू होकर यह सीधे OnePlus 13s के बराबर आ खड़ा होता है, जबकि vivo X200T महज़ ₹5,000 ज़्यादा में मिल जाता है।

vivo X200T एक अलग टेलीफोटो कैमरे के साथ ZEISS का ज़्यादा वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम देता है, वहीं OnePlus 13s ज़्यादा परिपक्व OxygenOS अनुभव और बेहतर सॉफ्टवेयर अपडेट ट्रैक रिकॉर्ड के साथ आता है। इन फोनों को आपस में तौल रहे खरीददारों को फैसला लेने से पहले यह ठीक से सोच लेना चाहिए कि उनके लिए कौन-से फीचर्स सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।

रिव्यू वर्डिक्ट: क्या आपको Motorola Edge 70 Max खरीदनी चाहिए?

Moto Edge 70 Max कुछ अहम चीज़ें बिल्कुल सही करता है। इसका डिस्प्ले अपने सेगमेंट के सबसे बेहतरीन डिस्प्ले में से एक है, बैटरी लाइफ शानदार है, चार्जिंग हैरान कर देने वाली तेज़ है, फ्लैगशिप परफॉरमेंस कभी निराश नहीं करती, और इस कीमत में Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग लाने के लिए Motorola वाकई तारीफ की हकदार है।

लेकिन समझौते भी कम नहीं हैं। टेलीफोटो कैमरे की गैरमौजूदगी, औसत दर्जे का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, सॉफ्टवेयर की अधूरी फिनिश, Motorola का अपडेट रोलआउट रिकॉर्ड और इसका तुलनात्मक रूप से छोटा सर्विस नेटवर्क, ये सब मिलकर इस फोन को अपने सेगमेंट का सबसे मुकम्मल ऑल-राउंड पैकेज बनने से रोक देते हैं। इस कीमत पर vivo X200T और OnePlus 13s, दोनों ही ज़्यादा मज़बूत विकल्प हैं जिन पर गौर करना बनता है।

Smartprix ⭐ रेटिंग: 7.0/10

  • डिज़ाइन: 8.0/10
  • डिस्प्ले: 9.0/10
  • परफॉरमेंस: 7.0/10
  • सॉफ्टवेयर: 6.0/10
  • कैमरा: 6.0/10
  • बैटरी लाइफ और चार्जिंग: 9.0/10

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: सैमसंग का फोल्ड चुनें या iPhone Fold के लिए रुकना बेहतर?

Galaxy Z Fold 8 Ultra vs iPhone Fold: फोल्डेबल फोन की दुनिया अब तक ज़्यादातर सैमसंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन 2026 में यह समीकरण बदलने वाला है। सैमसंग ने 22 जुलाई को अपना सबसे दमदार फोल्डेबल Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश कर दिया है, और उधर Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone Fold …

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Discuss

Be the first to leave a comment.