Moto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है।

बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, चार्जिंग 30W तक ही सीमित है और प्रोसेसर भी बेसिक सेगमेंट का है। ऐसे में एक सवाल तो उठता है कि क्या इस कीमत में और कोई विकल्प हमें इससे बेहतर परफॉरमेंस दे सकते हैं।

हमने इसी बजट के आसपास 5 ऐसे फोन चुने हैं जो किसी न किसी मामले में Moto G77 Power से बेहतर हैं। इन पाँचों में कोई आपको AMOLED डिस्प्ले ऑफर करता है, कोई बेहतर कैमरा, तो कोई गेमिंग वाला तेज़ प्रोसेसर। अगर आपका बजट यही है, तो Moto G77 पावर खरीदने से पहले आप इन स्मार्टफोनों पर एक नज़र ज़रूर डाल सकते हैं

ये पढ़ें: Moto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

विकल्प चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें

हर किसी की ज़रूरत अलग होती है, इसलिए फोन चुनने से पहले इन बातों पर नज़र डाल लें:

  • बैटरी: दिनभर की भारी यूज़ है तो 6000mAh या उससे ऊपर देखें।
  • डिस्प्ले: AMOLED पैनल रंग और कंट्रास्ट में LCD से बेहतर होता है।
  • प्रोसेसर: गेमिंग करते हैं तो थोड़ा दमदार चिपसेट ज़रूरी है।
  • चार्जिंग: 80W-90W चार्जिंग बैटरी को कहीं तेज़ी से भरती है।
  • अपडेट: लंबे साथ के लिए OS अपडेट पॉलिसी भी देख लें।

Moto G77 Power के 5 बेस्ट विकल्प

  • Realme P4 Power 5G
  • iQOO Neo 10R
  • OnePlus Nord CE 5
  • Redmi Note 15 5G
  • Vivo T4 Pro 5G

Realme P4 Power 5G

  • 8GB + 128GB – ₹27,999

अगर बैटरी ही आपकी पहली प्राथमिकता है, तो Realme P4 Power इस लिस्ट का सबसे बड़ा नाम है। इसमें Moto से भी कहीं बड़ी 10,001mAh की बैटरी दी गई है, और चार्जिंग भी 80W तक तेज़ है। जनवरी 2026 में लॉन्च हुए इस फोन में 6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो Moto के LCD के मुकाबले रंगों में साफ फर्क दिखाता है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra मौजूद है, पीछे 50MP का प्राइमरी सेंसर है और फोन Android 16 पर चलता है। IP69 रेटिंग की वजह से पानी और धूल से सुरक्षा भी अच्छी है। यानी बड़ी बैटरी के साथ बेहतर डिस्प्ले चाहने वालों के लिए यह सीधा अपग्रेड है।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

iQOO Neo 10R

iQOO Neo 10R back panel
  • 8GB + 128GB – ₹23,926

गेमिंग और रॉ परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए iQOO Neo 10R इस लिस्ट का सबसे ताकतवर विकल्प है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस बजट में मिलने वाले सबसे दमदार चिपसेट में से एक है। साथ में 6.78 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6400mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है। कीमत के लिहाज़ से भी यह लिस्ट में सबसे किफायती है। ध्यान रहे, मार्च 2025 में लॉन्च हुआ यह फोन अभी Smartprix पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ दिख रहा है, इसलिए खरीदने से पहले Flipkart पर उपलब्धता ज़रूर जांच लें। स्पेक्स के हिसाब से गेमिंग के लिए यह सबसे संतुलित सौदा नज़र आता है।

OnePlus Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5
  • 12GB + 256GB – ₹24,999 (लॉन्च कीमत)

OnePlus के नाम और OxygenOS के स्मूद अनुभव के लिए जाने जाने वाला Nord CE 5 इस बजट में एक मज़बूत ऑलराउंडर है। जुलाई 2025 में आया यह फोन अब भी दमदार लगता है, क्योंकि इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 Apex दिया गया है, जो Moto के चिपसेट से काफी ऊपर के सेगमेंट का है। डिस्प्ले 6.77 इंच का 120Hz AMOLED है और पीछे 50MP Sony का प्राइमरी सेंसर। मौजूदा समय में इसका 12GB+256GB वेरिएंट Smartprix पर करीब ₹23,267 में मिल रहा है। बड़ी बैटरी के साथ थोड़ा तेज़ परफॉर्मेंस और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर चाहने वालों के लिए यह फोन देखने लायक है।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

Redmi Note 15 5G

  • 8GB + 128GB – ₹26,999

अगर कैमरा और साफ डिस्प्ले आपकी प्राथमिकता है, तो Redmi Note 15 5G एक भरोसेमंद ऑप्शन है। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर और 6.77 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जनवरी 2026 में यह ₹22,999 से शुरू हुआ था, लेकिन मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के चलते अब Smartprix पर इसकी कीमत करीब ₹26,999 है। प्रोसेसर Snapdragon 6 Gen 3 है और बैटरी 5520mAh की, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी के मामले में यह Moto जितना दमदार नहीं है, लेकिन डिटेल वाली फोटोग्राफी और Xiaomi के साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए यह अच्छा विकल्प है।

Vivo T4 Pro 5G

  • 8GB + 128GB – ₹27,999

इस पूरी लिस्ट में एक चीज़ जो सिर्फ Vivo T4 Pro देता है, वह है असली टेलीफोटो ज़ूम। इसमें 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम तक साफ फोटो लेने में सक्षम है। Moto G77 Power में ऐसा कोई ज़ूम कैमरा नहीं मिलता। अगस्त 2025 में आए इस फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी के साथ 90W चार्जिंग मिलती है। IP68 और IP69 रेटिंग इसे मज़बूती भी देती है। फिलहाल यह Smartprix पर स्टॉक में नहीं है, इसलिए उपलब्धता जांचकर ही आगे बढ़ें।

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

  • सबसे बड़ी बैटरी चाहिए: Realme P4 Power (10,001mAh)
  • गेमिंग और परफॉर्मेंस: iQOO Neo 10R (Snapdragon 8s Gen 3)
  • ऑलराउंड भरोसेमंद अनुभव: OnePlus Nord CE 5
  • बेहतर कैमरा और डिस्प्ले: Redmi Note 15 5G (108MP)
  • ज़ूम फोटोग्राफी: Vivo T4 Pro (3x पेरिस्कोप)

और अगर बजट में सबसे बड़ी बैटरी वाला भरोसेमंद फोन ही चाहिए, तो खुद Moto G77 Power भी एक ठोस विकल्प बना रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. Moto G77 Power की कीमत कितनी है?

A. इसकी शुरुआती कीमत ₹25,999 है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है।

Q. इस बजट में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन कौन सा है?

A. Realme P4 Power, जिसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई है।

Q. गेमिंग के लिए इनमें से कौन सा फोन सबसे अच्छा है?

A. स्पेक्स के हिसाब से iQOO Neo 10R, क्योंकि इसमें Snapdragon 8s Gen 3 जैसा दमदार प्रोसेसर है।

Q. क्या इनमें कोई फोन टेलीफोटो ज़ूम कैमरा देता है?

A. हां, Vivo T4 Pro में 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImageMoto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

Motorola Edge सीरीज़ पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी जगह पक्की करती गई है। इसका उद्देश्य फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर देना है, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम की कीमतों से कम दामों पर। नया Moto Edge 70 Max भी ठीक इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.