Moto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA 600 कैमरा, 120Hz वाला FHD+ डिस्प्ले और MediaTek का Dimensity 6400 प्रोसेसर। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

Moto G77 Power के स्पेसिफिकेशन

इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट है बैटरी। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की मदद से आप इस फोन से अपने ईयरबड्स या किसी दूसरे छोटे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सामान्य इस्तेमाल में ये बैटरी तीन दिन तक चल जाती है। बड़ी बैटरी की वजह से फोन का वज़न 215 ग्राम है।

अगर आप घंटों स्क्रीन पर बिताते हैं, तो शायद आपको डिस्प्ले से थोड़ी शिकायत हो सकती है, क्योंकि इसमें LCD पैनल के साथ 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी हुई है। इस स्क्रीन में आपको 2400×1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz है। तेज़ धूप में स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए ब्राइटनेस 1050 निट्स (HBM) तक जाती है और ऊपर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है।

रोज़मर्रा के कामों और गेमिंग को संभालने के लिए फोन में 6nm वाला ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर लगाया गया है, जो 5G सपोर्ट करता है। इसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला Sony LYTIA 600 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने 32MP का कैमरा रखा गया है।

मज़बूती के मामले में ये फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है और IP64 रेटिंग की वजह से हल्की-फुल्की छींटों और धूल से सुरक्षित रहता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर चलता है, और कंपनी इसके साथ एक बड़ा Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

फीचरMoto G77 Power
डिस्प्ले6.72 इंच FHD+ LCD, 120Hz, 1050 निट्स (HBM)
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400 (6nm), 5G
रैम + स्टोरेज8GB LPDDR4X + 128GB (1TB तक बढ़ा सकते हैं)
रियर कैमरा50MP Sony LYTIA 600 (f/1.8) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.2)
बैटरी7,000mAh
चार्जिंग30W वायर्ड + 6W रिवर्स वायर्ड
सॉफ्टवेयरAndroid 16 (1 OS + 3 साल सिक्योरिटी अपडेट)
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810H, Gorilla Glass 7i
वज़न215 ग्राम

Moto G77 Power की कीमत और उपलब्धता

Moto G77 Power सिर्फ एक ही वेरिएंट में आया है और इसकी कीमत इस तरह है:

  • 8GB + 128GB – ₹23,999 (लॉन्च ऑफर के बाद, MRP ₹25,999)

यहाँ ₹23,999 वाली कीमत Axis और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 के इंस्टेंट डिस्काउंट या ₹2,000 के एक्सचेंज ऑफर के साथ बनती है। फोन की सेल 13 जुलाई से Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। इसे आप तीन रंगों में खरीद सकते हैं – नीला (Nautical Blue), गुलाबी-लाल (Fuchsia Red) और गहरे शेड (Impenetrable) में।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.