एक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो एक चार्ज में करीब 3 दिन तक साथ देने का दावा करती है। साथ में 50MP का Sony कैमरा और आजकल कम ही दिखने वाला 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा। आइए इसके स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Moto G77 Power के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। हालांकि स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प, यानी माइक्रो एसडी कार्ड भी है, जिसके साथ आप फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए सामने 32MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने ये भी लॉन्च से पहले ही साफ कर दिया है कि ये Android 16 पर चलेगा, जिसमें आपको एक OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

बैटरी, जो कि इस फोन की असली पहचान है, वो 7000mAh की है और 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। किफायती होने के साथ साथ, कंपनी ने मज़बूती पर भी थोड़ा ध्यान दिया है। ये फोन आपको IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर और 5G जैसे फीचर्स भी हैं। इसे Pantone Impenetrable (काला), Nautical Blue (नीला), Fuchsia Red (गुलाबी-लाल) और Laurel Green (हरा) रंगों में पेश किया जाएगा।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

कीमत

कंपनी ने अभी कीमत ऑफिशियल नहीं की है, जो 8 जुलाई को लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी। टीज़र के मुताबिक इसकी कीमत ₹30,000 से कम रहने की उम्मीद है। इसका पिछला मॉडल Moto G67 Power ₹22,999 में आया था, इसलिए इस बार भी कीमत इसी के आसपास रह सकती है। हालांकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों के चलते फाइनल कीमत थोड़ी ऊपर भी जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Discuss

Be the first to leave a comment.