Redmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं।

लेकिन इस नई Redmi Note सीरीज़ की चर्चा इस बार इसके स्पेक्स को लेकर है, जो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लीक हो रहे हैं। और भारतीय यूज़र्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये सीरीज़ भारत में कब दस्तक देगी।

Redmi Note 17 सीरीज़

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

Redmi Note 17 Pro Max के स्पेक्स (लीक)

लीक्स के मुताबिक इस बार सारा फोकस टॉप मॉडल Redmi Note 17 Pro Max पर रहेगा। अगर आप हैवी यूज़र हैं, तो सबसे बड़ी खबर बैटरी की है। इसमें करीब 10,100mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक किसी भी Xiaomi फोन में सबसे बड़ी होगी। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की बात सामने आ रही है।

Redmi Note 17 सीरीज़ जल्द चीन में होगी लॉन्च

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP का Samsung प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, साथ में 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा होने के आसार हैं। पावर के लिए MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट और करीब 7 इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की खबर है।

वहीं बेस Redmi Note 17 में 50MP कैमरा, Snapdragon चिपसेट और करीब 9,000mAh बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

भारत में कब आएगा?

फिलहाल Redmi ने भारत लॉन्च को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन पिछले पैटर्न को देखें, तो Redmi Note 14 चीन के करीब ढाई महीने बाद और Note 15 सीरीज़ करीब पांच महीने बाद भारत आई थी। इस हिसाब से Note 17 सीरीज़ के भारत में इस साल के आख़िर तक आने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो, इसकी प्रीडेसेस्सर Redmi Note 15 Pro सीरीज़ भारत में ₹29,999 की शुरूआती कीमत पर आयी थी। हालांकि 2026 में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के चलते इस नयी Note सीरीज़ के दाम थोड़े ऊपर जा सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

फिलहाल चीन लॉन्च की टाइमिंग को छोड़कर बाकी सारी जानकारी अभी लीक्स पर आधारित है, Redmi ने इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फाइनल डिटेल के लिए लॉन्च तक इंतज़ार करना बेहतर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.