Realme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का चौथा मॉडल बनेगा। इस सीरीज़ में पहले से Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल हैं।

ये पढ़ें: सस्ते OnePlus, Oppo, Realme प्रोडक्ट के नाम पर बड़ा खेल – दिल्ली में नकली सामान की फैक्ट्री का पर्दाफाश

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan battery होगी। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 14.3 घंटे गेमिंग, 34 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 21.9 घंटे नेविगेशन टाइम यूज़र को मिल पायेगा। Realme का यह भी कहना है कि बैटरी 7 साल तक इस्तेमाल की जा सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का साथ मिलेगा।

डिज़ाइन और सेल की डिटेल सामने आयीं

Realme 16T 5G तीन रंगों में आएगा – काला (Starlight Black), लाल (Starlight Red) और नीला। इसकी बिक्री Flipkart और Realme India ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए होगी। फोन के लिए कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

डिज़ाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट रियर पैनल और पीछे चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा, LED फ्लैश और सेल्फी मिरर दिया गया है। फोन की मोटाई 8.8mm होगी।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

क्या फीचर्स मिल सकते हैं ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 16T 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने के आसार हैं। फोन में कम से कम 8GB रैम, Android 16 और Mali-G57 MC2 GPU मिलने की उम्मीद है। कीमत और कैमरा से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products