शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में फोन का घंटों चार्ज पर लगे रहना अपने आप में एक टेंशन है।
राहत की बात ये है कि बड़ी बैटरी के लिए अब आपको ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं। ₹20,000 से कम में आज 6500mAh से लेकर 8000mAh तक की बैटरी वाले 5G फोन मौजूद हैं, और इनमें से कई एक बार चार्ज करने पर डेढ़ से दो दिन आराम से चल जाते हैं।
पर सच ये भी है कि सिर्फ़ बड़ा mAh नंबर देखकर फोन चुनना अधूरी बात है। असली फ़र्क इस बात से पड़ता है कि फोन रोज़मर्रा के इस्तेमाल में कितनी देर चलता है, और खत्म होने पर कितनी जल्दी दोबारा चार्ज किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखकर हमने अभी (June 2026) बाज़ार में मौजूद सबसे दमदार बैटरी वाले 5G फोनों की एक लिस्ट आपके लिए तैयार की है। आइये देखते हैं कि ₹20,000 से कम में सबसे दमदार बैटरी वाले 5G फोन कौन-से हैं।
ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India
₹20,000 से कम में सबसे दमदार बैटरी वाले 5G फोन
- realme P4R 5G
- OPPO K13 5G
- Moto G86 Power 5G
- realme Narzo 90 5G
- POCO M7 Plus 5G
- Moto G67 Power 5G
- realme Narzo 100 Lite 5G
realme P4R 5G – सबसे बड़ी 8000mAh बैटरी

लिस्ट की शुरुआत उसी 5G फोन से, जो बैटरी के मामले में सबसे आगे है। realme P4R 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस बजट में फिलहाल सबसे बड़ी है। कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक साथ निभा सकती है, और इसे 45W चार्जिंग स्पीड के साथ दोबारा फुल होने में करीब पौने दो घंटे लगते हैं। मज़ेदार बात ये कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन सिर्फ़ 8.8mm पतला है, हालाँकि वज़न 224 ग्राम के आसपास है, यानि हाथ में थोड़ा भारी ज़रूर लगेगा।
बाकी इसमें 6.8 इंच का HD+ 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP का रियर कैमरा मिलता है। IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे धूल, हल्की बारिश और अचानक कहीं गिरने पर लगने वाले झटकों से बचाते हैं। एक बात जो यहाँ बतानी ज़रूरी है – इसका ध्यान देने लायक कि इसका 4GB+128GB वैरिएंट ₹20,000 से कम में उपलब्ध है, जबकि 6GB+128GB इस बजट से थोड़ा ऊपर चला जाता है।
कीमत:
- 4GB + 128GB – ₹18,999
- 6GB + 128GB – ₹20,999 (बजट से थोड़ा ऊपर)
OPPO K13 5G – सबसे तेज़ 80W चार्जिंग

अगला नाम उनके लिए जिन्हें चार्जिंग में लंबा इंतज़ार बिलकुल पसंद नहीं। OPPO K13 5G में 7000mAh बैटरी के साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है, और कंपनी के मुताबिक सिर्फ़ 30 मिनट में फोन 62% तक चार्ज हो जाता है। मतलब घर से निकलने से पहले थोड़ी देर लगा दिया, और दिनभर की चिंता खत्म।
परफ़ॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट है, जो रोज़ के काम और हल्की-फुल्की गेमिंग आराम से संभाल लेता है। 6.67 इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले इस बजट में आँखों को सुकून देता है, और IP65 रेटिंग के साथ इसमें IR ब्लास्टर भी है, जिससे आप TV या AC जैसे डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। सॉफ़्टवेयर में ये Android 15 (ColorOS 15) पर आया था और अब Android 16 पर चलता है। कंपनी ने लॉन्च के समय 2 OS अपडेट के साथ 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा दिया था, जिसमें से एक इसे मिल चुका है।
रंग: काला (Prism Black) और पर्पल (Icy Purple)।
कीमत:
- 8GB + 128GB – ₹17,999
- 8GB + 256GB – ₹19,999
- अपडेट: मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के बाद, Oppo ने इसकी कीमत काफी बढ़ा दी है, अब एक्सचेंज ऑफर या बैंक ऑफरों के साथ आप इसे 20,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर ले पाएंगे।
Moto G86 Power 5G

बड़ी बैटरी के साथ अगर प्रीमियम फील भी चाहिए, तो Moto G86 Power 5G भी आप इस बजट में देख सकते हैं। इसमें 6720mAh की बड़ी बैटरी है, जो आँकड़ों में थोड़ी कम लग सकती है, पर दो दिन के सामान्य इस्तेमाल के लिए काफी मानी जाती है। ये बैटरी 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसका सबसे बड़ा आकर्षण है 6.67 इंच का 1.5K pOLED 120Hz डिस्प्ले, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, यानि तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ़ पढ़ी जा सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 50MP का कैमरा सेटअप है। सबसे बड़ी बात इसकी मज़बूती, IP68 के साथ IP69 रेटिंग इसे पानी की तेज़ धार से भी बचाती है, जो इस कीमत में कम ही फोन में मिलती है। Motorola का साफ़-सुथरा, बिना फालतू ऐप वाला Hello UI इसे रोज़ इस्तेमाल में और पसंद आने लायक बनाता है।
रंग: PANTONE Cosmic Sky (हल्का नीला बैंगनी), Golden Cypress (हरा) और Spellbound (काला)।
कीमत:
- 8GB + 128GB – ₹17,999
ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें
realme Narzo 90 5G

लिस्ट का अगला नाम एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर है। realme Narzo 90 5G में 7000mAh बैटरी और 60W चार्जिंग है, यानि बड़ी बैटरी के साथ रिफ़िल भी तेज़। कंपनी का कहना है कि 60W चार्जर इसे 31 मिनट में 50% तक भर देता है।
6.57 इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, और यहीं ये कई LCD फोन से आगे निकल जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि पीछे OIS वाला 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है। ताक़त के लिए MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट है। IP69 तक की रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और स्टीरियो स्पीकर इसे एक पूरा पैकेज बनाते हैं।
कीमत:
- 6GB + 128GB – ₹18,999
- 8GB + 128GB – ₹19,999
POCO M7 Plus 5G

लिस्ट का आखिरी फोन उनके लिए जिनका बजट थोड़ा टाइट है, पर बैटरी में समझौता नहीं चाहिए। POCO M7 Plus 5G में 7000mAh बैटरी है और कीमत ₹14,000 से भी कम से शुरू होती है। 33W वायर्ड चार्जिंग के साथ इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग भी है, यानि ज़रूरत पड़ने पर ये दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।
इसका 6.9 इंच का बड़ा FHD+ 144Hz डिस्प्ले वीडियो और वेब सीरीज़ देखने वालों को खूब भाएगा। अंदर Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है, जो रोज़ के कामों के लिए ठीक है, और पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ये HyperOS (Android 15) पर चलता है।
कीमत:
- 6GB + 128GB – ₹16,999
- 8GB + 128GB – ₹17,999
Moto G67 Power 5G

जिन्हें ₹15,000 के आसपास गेमिंग के लिए ताक़तवर फोन चाहिए, उनके लिए Moto G67 Power 5G एक मज़बूत 5G फोन है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है, जो इस सेगमेंट के कई फोन के मुक़ाबले बेहतर गेमिंग परफ़ॉर्मेंस देता है। साथ में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, और कंपनी इस पर 33 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा करती है।
6.7 इंच का FHD+ 120Hz डिस्प्ले Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। कैमरे में 50MP का Sony LYT-600 सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जबकि Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर इसे मीडिया और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा बनाते हैं। चार्जिंग 30W की मिलती है।
रंग: Parachute Purple, Blue Curacao और Cilantro।
कीमत:
- 8GB + 128GB – ₹18,999
realme Narzo 100 Lite 5G

अगर बजट बिल्कुल टाइट है पर बैटरी में समझौता नहीं करना, तो अप्रैल 2026 में आया realme Narzo 100 Lite 5G एक नया और सस्ता विकल्प है। इसमें 7000mAh की Titan बैटरी है, और कंपनी का दावा है कि ये कई साल तक अपनी हेल्थ बनाए रखती है। साथ में रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, यानि ज़रूरत पड़ने पर ये दूसरे डिवाइस को थोड़ी पावर दे सकता है। एक बात साफ़ कर दें, चार्जिंग यहाँ 15W की है, तो फुल चार्ज होने में वक़्त लगता है, ये इसकी कीमत के हिसाब से समझौता है।
स्क्रीन की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का HD+ 144Hz डिस्प्ले है, जो इस बजट में स्क्रॉलिंग को स्मूद रखता है, और Panda Glass के साथ आता है। अंदर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जो कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और वीडियो जैसे रोज़ के कामों के लिए काफ़ी है। कैमरा यहां आपको काफी बेसिक मिलेगा। इसमें पीछे 13MP का सेंसर और आगे 5MP का फ्रंट कैमरा है। तो इस फोन के साथ आपको बेसिक परफॉरमेंस और कैमरा को लेकर समझौता करना पड़ता है, क्योंकि इसका असली ज़ोर बैटरी और कीमत पर है।
ये 5G फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे धूल, छींटों और झटकों से बचाते हैं।
कीमत:
- 4GB + 64GB – ₹14,999
- 4GB + 128GB – ₹16,499
- 6GB + 128GB – ₹18,499
ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट
₹20,000 में बैटरी वाला 5G फोन कैसे चुनें
- बड़ा mAh = ज़्यादा बैकअप, पर वज़न भी ज़्यादा। 8000mAh वाला फोन भारी होगा, जबकि 6500 से 7000mAh अक्सर बैकअप और वज़न का बेहतर बैलेंस देता है।
- चार्जिंग स्पीड भी देखिए। 90W वाला iQOO Z10 और 80W वाला OPPO K13 सबसे तेज़ चार्ज होते हैं, जबकि 30 से 33W वाले फोन में पूरा चार्ज होने में वक़्त लगता है।
- AMOLED बनाम LCD: AMOLED स्क्रीन (iQOO Z10, OPPO K13, Narzo 90) देखने में बेहतर होती हैं।
- चिपसेट अपने इस्तेमाल के हिसाब से चुनिए। गेमिंग ज़्यादा है तो Snapdragon 7s Gen 3 (iQOO Z10) जैसे ज़्यादा सही रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q. ₹20,000 से कम में सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G फोन कौन सा है?
A. अभी realme P4R 5G, जिसमें 8000mAh की बैटरी है। उसके बाद iQOO Z10 5G की 7300mAh बैटरी।
Q. क्या 7000mAh बैटरी दो दिन चलती है?
A. सामान्य इस्तेमाल (कॉल, मैसेज, थोड़ी ब्राउज़िंग) में अक्सर डेढ़ से दो दिन चल जाती है, पर लगातार गेमिंग और 5G/वीडियो स्ट्रीमिंग में बैकअप कम हो जाता है।
Q. सबसे तेज़ चार्ज होने वाला फोन कौन सा है?
A. इस लिस्ट में iQOO Z10 5G, जिसमें 90W चार्जिंग है, उसके बाद OPPO K13 5G का 80W।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































