Galaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है।

दोनों फोन लगभग एक ही कीमत के इर्द-गिर्द हैं, लेकिन इनकी सोच अलग है। एक तरफ Galaxy M47 अपने Super AMOLED डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के दम पर भरोसा जीतना चाहता है, वहीँ iQOO Z11x बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और मज़बूत बिल्ड के साथ पहले से मैदान में मौजूद है। अगर आपका बजट भी यही है और आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने में उलझे हैं, तो यहाँ हम इनकी हर पहलू पर तुलना कर रहे हैं, जिसमें हम इन दोनों फोनों में कौन सा चुनें, आपके इस प्रश्न का उत्तर देने की कोशिश करेंगे ? आइए जानते हैं कि Galaxy M47 vs iQOO Z11x, दोनों में से किसमें कितना दम है।

ये पढ़ें: 6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनSamsung Galaxy M47 5GiQOO Z11x
डिस्प्ले6.7″ FHD+ Super AMOLED, 120Hz6.76″ FHD+ LCD, 120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 3 (4nm)Dimensity 7400 Turbo (4nm)
रैम / स्टोरेज6GB/8GB + 128GB/256GB6GB/8GB + 128GB/256GB
रियर कैमरा50MP (OIS) + 5MP + 2MP50MP + 2MP
बैटरी / चार्जिंग6000mAh, 45W7200mAh, 44W
सॉफ्टवेयरAndroid 16, One UI 8.5Android 16, OriginOS 6
कीमत₹24,999 से₹22,999 से

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में साफ तौर पर Galaxy M47 आगे है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, साथ में Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा भी। यानि गहरे काले रंग, चटक कलर और तेज़ धूप में भी साफ दिखने वाली स्क्रीन। वहीँ iQOO Z11x में 6.76 इंच का थोड़ा बड़ा डिस्प्ले तो है, लेकिन ये LCD पैनल है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ये भी ठीक है, पर AMOLED की बात ही कुछ और होती है।

हालांकि बिल्ड क्वॉलिटी और मज़बूती में iQOO Z11x बाज़ी मार लेता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है, यानि धूल और पानी से कहीं बेहतर सुरक्षा। Galaxy M47 में IP64 रेटिंग है, जो हल्की छींटों और धूल के लिए काफी है, पर iQOO जितनी मज़बूत नहीं। वज़न में M47 हल्का (200 ग्राम) और पतला है, वहीँ iQOO थोड़ा भारी (219 ग्राम) है, जिसकी एक बड़ी वजह इसकी बड़ी बैटरी है। Galaxy M47 का बैक पैनल Rogue Red और Blaze Blue रंगों में आता है, जबकि iQOO Z11x में Titan Black और Prismatic Green रंग मिलते हैं।

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: परफॉरमेंस

परफॉरमेंस में iQOO Z11x आगे नज़र आता है। इसमें MediaTek का Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है, वहीँ Galaxy M47 में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। दोनों ही 4nm चिप हैं और रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया तथा सामान्य गेमिंग को आराम से संभाल लेंगे। लेकिन बेंचमार्क और GPU के लिहाज़ से Dimensity 7400 Turbo आमतौर पर थोड़ा दमदार है, इसलिए हैवी गेमिंग में iQOO थोड़ा बेहतर परफॉर्म करेगा। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप हमारा रिव्यु देख सकते हैं।

दोनों फोन में 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB तथा 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं, और दोनों में तेज़ UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: कैमरा

कैमरा सेटअप में Galaxy M47 ज़्यादा वर्सटाइल नज़र आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन) के साथ आता है, जो कम रोशनी और वीडियो में हिलने-डुलने को काफी हद तक कम कर देता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर भी है, यानि आप चौड़े फ्रेम वाले वाइड शॉट्स भी कैप्चर कर सकते हैं।

iQOO Z11x में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर है। इस क्लास के सेंसर की परफॉरमेंस हम कई फोनों में देख चुके हैं, और दिन की रोशनी में ये अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है, लेकिन इसके साथ सिर्फ़ 2MP का डेप्थ सेंसर है, अल्ट्रावाइड नहीं। ऐसे में हो सकता है आपको वाइड-एंगल शॉट्स की कमी थोड़ी खले। पर सेल्फी के शौकीनों के लिए iQOO का पलड़ा भारी है, क्योंकि इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, वहीँ M47 में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

ये पढ़ें: iQOO Z11x 5G रिव्यू: ₹20,000 में असली बैटरी किंग? 7200mAh वाला ये फोन सबको पीछे छोड़ देगा

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी में भी iQOO Z11x आगे निकल जाता है। इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर ज़्यादातर यूज़र्स का डेढ़ दिन तक आराम से साथ दे सकती है। Galaxy M47 की 6000mAh बैटरी भी कम नहीं है, लेकिन तुलना में iQOO की बैटरी पूरे 1200mAh बड़ी है। चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं, M47 में 45W और iQOO में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। यानि इस मोर्चे पर कोई बड़ा अंतर नहीं है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट

सॉफ्टवेयर सपोर्ट में भी Galaxy M47 बहुत आगे निकल जाता है, और यही इसका सबसे बड़ा हथियार है। ये फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है, और Samsung इसके साथ 6 जेनरेशन के Android OS अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रहा है। यानि ये फोन सालों तक नया बना रहेगा।

वहीँ iQOO Z11x में Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है, लेकिन इसके साथ सिर्फ़ 2 Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। अगर आप एक फोन को लंबे समय तक चलाने की सोच रहे हैं, तो Samsung का ये लंबा सपोर्ट वाकई बड़ा फ़र्क डालता है।

कीमत

Samsung Galaxy M47 5G

  • 6GB + 128GB – ₹24,999 (लॉन्च ऑफर्स के साथ असरदार कीमत लगभग ₹22,999)

फोन की सेल 4 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी। बाकी वेरिएंट की आधिकारिक कीमत Samsung ने फ़िलहाल पूरी तरह साझा नहीं की है।

iQOO Z11x

  • 6GB + 128GB – ₹22,999
  • 8GB + 128GB – ₹24,999
  • 8GB + 256GB – ₹26,999

कीमत के लिहाज़ से दोनों फोन लगभग एक ही ब्रैकेट में आते हैं। iQOO Z11x की शुरुआती कीमत थोड़ी कम है, वहीँ Galaxy M47 लॉन्च ऑफर्स के साथ इसके काफी करीब पहुँच जाता है। यानि यहाँ फैसला कीमत से ज़्यादा इस बात पर टिकेगा कि आपको किन फीचर्स की ज़रूरत है।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अब असली सवाल, आप किसे चुनें? मैं कहूँगी कि ये पूरी तरह आपकी ज़रूरत पर निर्भर करता है, क्योंकि दोनों फोन लगभग एक ही कीमत पर अपनी-अपनी जगह मज़बूत हैं।

अगर आपको शानदार Super AMOLED डिस्प्ले चाहिए, कैमरे में OIS और अल्ट्रावाइड जैसी सहूलियत चाहिए, और आप चाहते हैं कि फोन सालों तक अपडेट पाता रहे, तो Galaxy M47 आपके लिए बेहतर है। ऊपर से Samsung का भरोसा और इसका सर्विस नेटवर्क इसका बोनस है।

वहीँ अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, हैवी गेमिंग के लिए दमदार प्रोसेसर, मज़बूत IP68/IP69 बिल्ड और बढ़िया सेल्फी कैमरा है, तो iQOO Z11x एक शानदार विकल्प है।

तो अब अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि इन दोनों में से कौन सा फोन आपकी जेब और ज़रूरत, दोनों पर खरा उतरता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.